फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paralympics 2024: पैरालंपिक में भारत का दमदार प्रदर्शन, अवनि-मोना और प्रीति के बाद मनीष ने जीता रजत पदक

Fri, 30 Aug 2024 06:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 30 Aug 2024 06:11 PM IST
खास बातें

India at Paris Paralympics 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पेरिस पैरालंपिक 2024 का दूसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा। अवनि और मोना ने क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीते। दोनों ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में पदक जीते। वहीं, प्रीति पाल ने भी महिलाओं की 100 मीटर (टी35) रेस में कांस्य पदक अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा के फाइनल मैच में रजत पदक जीत लिया।

विज्ञापन
Paris Paralympics 2024 Day 2 Live Avani Gold Medal, Mona Bronze, Preethi Wins Bronze Medal News in Hindi
अवनि-मोना-प्रीति-मनीष - फोटो : @India_AllSports/@TheKhelIndia

लाइव अपडेट

05:59 PM, 30-Aug-2024

Paralympics 2024 Live: मनीष नरवाल ने जीता रजत पदक

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा के फाइनल मैच में मनीष नरवाल ने रजत पदक जीत लिया है। लगातार दूसरे पैरालंपिक में उन्होंने पदक जीता है। पिछले पैरालंपिक में मनीष ने 50 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इस स्पर्धा के फाइनल में कोरिया के जेओंगडु पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 237.4 का स्कोर किया। वहीं, नरवाल 234.9 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा चीन के यांग चाओ ने 214.3 के स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

05:38 PM, 30-Aug-2024

Paralympics 2024 Live : मनीष नरवाल का मुकाबला शुरू

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 फाइनल का मुकाबला शुरू हो चुका है। भारत को मनीष नरवाल से पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन
05:20 PM, 30-Aug-2024

Paralympics 2024 Live : प्रीति पाल ने जीता कांस्य

महिलाओं की 100 मीटर (टी35) रेस में भारत की प्रीति पाल ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 14.31 सेकंड में 100 मीटर की दूरी तय की। पैरिस पैरालंपिक में यह भारत का तीसरा पदक है। चीन की ही गुओ कियानकियान ने इस स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने 13.74 सेकंड में रेस पूरी की। वहीं, चीन की ही झोउ ने 1.58 सेकंड में रेस पूरी की और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
05:14 PM, 30-Aug-2024

Paralympics 2024 Live : मोना ने जीता कांस्य

पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में  228.7 का स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया और भारत को कांस्य पदक दिलाया। 
05:12 PM, 30-Aug-2024

Paralympics 2024 Live : अवनि ने जीता स्वर्ण

पेरिस पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की स्टैंडिंग 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। पेरिस पैरालंपिक में भारत का यह पहला पदक है और वह भी स्वर्ण के रूप में आया है। अवनि ने पेरिस पैरालंपिक में 249.7 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसी के साथ उन्होंने अपने ही पैरालंपिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 
05:04 PM, 30-Aug-2024

Paralympics 2024: पैरालंपिक में भारत का दमदार प्रदर्शन, अवनि-मोना और प्रीति के बाद मनीष ने जीता रजत पदक

India at Paris Paralympics 2024 Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस पैरालंपिक 2024 का दूसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा है। अवनि और मोना ने क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीते हैं। वहीं, प्रीति पाल ने भी कांस्य पदक अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed