Paris Olympics Day 9 Live: लवलीना-लक्ष्य हारे, हॉकी टीम सेमीफाइनल में, विजयवीर-अनीस से उम्मीदें
{"_id":"66af265e7a10ade1af08c992","slug":"paris-olympics-2024-day-9-games-live-shooting-boxing-football-aquatics-result-medals-tally-news-in-hindi-2024-08-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics Day 9 Live: लवलीना-लक्ष्य हारे, हॉकी टीम सेमीफाइनल में, विजयवीर-अनीस से उम्मीदें","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sun, 04 Aug 2024 10:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:39 PM IST
खास बातें
India at Paris 2024 Olympics Games Day 9 Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पेरिस ओलंपिक में आज भारत के दो पदक पक्के हो सकते हैं। बैडमिंटन में लक्ष्य सेन और मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन भारत के लिए पदक पक्के करने उतरेंगे। वहीं, पुरुष हॉकी टीम भी क्वार्टर फाइनल मैच खेल रही है। उनका सामना ब्रिटेन से है।
विज्ञापन
लक्ष्य, भारतीय हॉकी टीम और लवलीना
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
05:00 PM, 04-Aug-2024
Paris Olympics Live: लक्ष्य सेन हारे
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ पुरुष एकल वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला गंवा बैठे हैं। लक्ष्य ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन एक्सेलसन दोनों ही गेम में इस भारतीय खिलाड़ी पर भारी पड़े और उन्होंने 22-20, 21-14 से लक्ष्य को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।03:38 PM, 04-Aug-2024
Paris Olympics Live: लक्ष्य सेन का मुकाबला जारी
लक्ष्य सेन और विक्टर एक्सेलसन के बीच सेमीफाइनल मुकाबला जारी है। फिलहाल पहला गेम चल रहा है और दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
03:35 PM, 04-Aug-2024
Paris Olympics Live: लवलीना की हार के साथ मुक्केबाजी में चुनौती समाप्त
टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन पेरिस ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल के पार नहीं जा सकीं। महिलाओं की 75 किलो वर्ग में चीन की नंबर एक ली कियेन ने लवलीना को तीनों राउंड में शिकस्त दी। कियेन ने लवलीना को 4-1 से हरा दिया। लवलीना क्वार्टर फाइनल में अपना पहला राउंड हार गई थीं। तीन जज ने ली कियान को 10 अंक दिए और दो ने नौ अंक दिए। वहीं, लवलीना को दो जज ने 10 अंक दिए और तीन ने नौ अंक दिए थे। वहीं, लवलीना बोरगोहेन दूसरा राउंड भी हार गई थीं। चीन की ली कियेन को तीन जज ने 10-10 अंक दिए, जबकि दो ने नौ अंक दिए। वहीं, लवलीना को दो जज ने 10-10 अंक दिए, जबकि तीन ने नौ-नौ अंक दिए। तीसरे राउंड में चार जज ने कियेन को 10-10 अंक दिए, जबकि एक जज ने नौ अंक दिए। वहीं, लवलीना को चार जज ने नौ-नौ अंक दिए और एक ने 10 अंक दिया। इस तरह पहले जज के नतीजे में कियेन 29-28, दूसरे जज के नतीजे में भी 29-28, चौथे जज के नतीजे में 29-28 और पांचवें जज के नतीजे में 30-27 से जीत हासिल की। लवलीना सिर्फ जज नंबर तीन के नतीजे में 28-29 से आगे रहीं। इस तरह कियेन ने 4-1 से जीत हासिल की। शनिवार को निशांत देव को भी क्वार्टर फाइनल में हार मिली थी और मुक्केबाजी में भारत की चुनौती अब समाप्त हो चुकी है।03:35 PM, 04-Aug-2024
Paris Olympics Live: भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में
भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई। चार क्वार्टर की समाप्ति के बाद दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर चल रहा था। दोनों ही टीमों ने निर्धारित समय तक बढ़त लेने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमे भारत ने 4-2 से ब्रिटेन को मात दी। भारत इस मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था क्योंकि दूसरे ही क्वार्टर में अमित रोहिदास को रेड कार्ड दे दिया गया था जिस कारण वह पूरे मैच से बाहर हो गए थे। हालांकि, भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और अंत तक ब्रिटेन को कड़ी टक्कर दी। भारतीय टीम ने इस तरह पदक के लिए एक और कदम बढ़ा दिया है। अगर भारत सेमीफाइनल में जीत हासिल करने में सफल रहा तो कम से कम रजत पदक पक्का कर लेगा। भारत का सेमीफाइनल मुकाबला छह अगस्त यानी मंगलवार को खेला जाएगा।01:47 PM, 04-Aug-2024
Paris Olympics Live: पारुल चौधरी आठवें स्थान पर रहीं
भारत की पारुल चौधरी महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज क्वालिफिकेशन में आठवें स्थान पर रहीं और फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। पारुल ने इस दौरान सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन ये आगे बढ़ने के लिए काफी नहीं था।01:32 PM, 04-Aug-2024
Paris Olympics Live: भारत-ब्रिटेन के बीच हॉकी क्वार्टर फाइनल शुरू
भारत और ब्रिटेन के बीच पुरुष हॉकी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। फिलहाल पहले क्वार्टर का खेल जारी है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी ब्रिटेन को हराकर ही सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इस बार भी टीम इंडिया के पास मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:30 PM, 04-Aug-2024
Paris Olympics Live: स्कीट में महेश्वरी छठे स्थान पर
महिलाओं की स्कीट में महेश्वरी चौहान शीर्ष छह में बरकरार हैं। वह फिलहाल 96 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर हैं। आज स्कीट में फाइनल के लिए क्वालिफिकेशन का दूसरा दिन है। इस इवेंट से भी शीर्ष छह शूटर फाइनल में पहुंचते हैं।01:24 PM, 04-Aug-2024
Paris Olympics Live: पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल स्पर्धा
पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में भारत के विजयवीर सिद्धू और अनीश चुनौती पेश कर रहे हैं। फिलहाल स्टेज-1 जारी है। विजयवीर 98, 98 और 97 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उनका कुल स्कोर फिलहाल 293 है। अनीश फिलहाल शूटिंग नहीं चालू कर सके हैं। विजयवीर पाकिस्तानी शूटर से एक अंक ज्यादा लेकर तीसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तानी शूटर गुलाम मुस्तफा चौथे स्थान पर हैं। क्वालिफिकेशन राउंड से शीर्ष छह एथलीट फाइनल में पहुंचेंगे।12:31 PM, 04-Aug-2024
Paris Olympics Live: पेरिस ओलंपिक के नौवें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है...
निशानेबाजी- 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन पहला चरण: विजयवीर सिद्धू और अनीश (दोपहर 12.30 बजे से)
हॉकी
- भारत बनाम ब्रिटेन पुरुष हॉकी क्वार्टर फाइनल: (दोपहर 1.30 बजे से)
एथलेटिक्स
- महिला 3000 मीटर स्टीपलचेस पहला दौर: पारूल चौधरी (दोपहर 1.35 बजे से)
- पुरुष लंबी कूद क्वालिफिकेशन: जेस्विन एल्ड्रिन (दोपहर 2.30 बजे से)
मुक्केबाजी
- महिला 75 किग्रा क्वार्टर फाइनल: लवलीना बोरगोहेन बनाम चीन की लि कियान (दोपहर 3.02 बजे से)
बैडमिंटन
- पुरुष एकल सेमीफाइनल: लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलेसन (डेनमार्क ) (दोपहर 3.30 बजे से)
सेलिंग
- पुरुष डिंगी रेस सात और आठ: विष्णु सरवनन (दोपहर 3.35 बजे से)
- महिला डिंगी रेस सात और आठ: नेत्रा कुमानन (शाम 6.05 बजे से)
12:30 PM, 04-Aug-2024