{"_id":"6ab219425bc44f779d021496","slug":"asian-games-india-suffered-heartbreak-in-sepaktakraw-and-karate-chetan-bhatt-loses-bronze-medal-playoff-2026-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स: कराटे में भारत को मिली निराशा, चेतन भट्ट कांस्य पदक से चूके; सेपकटकरा में मलयेशिया से मिली हार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
एशियन गेम्स: कराटे में भारत को मिली निराशा, चेतन भट्ट कांस्य पदक से चूके; सेपकटकरा में मलयेशिया से मिली हार
Tue, 22 Sep 2026 11:29 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:29 AM IST
सार
एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारत को कराटे और सेपकटकरा में निराशा हाथ लगी। कराटे खिलाड़ी चेतन भट्ट कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में हार गए, जबकि अलीशा को भी हार मिली। वहीं, सेपकटकरा में पुरुष टीम रेगु ग्रुप बी मुकाबले में मलयेशिया से हार गई।
विज्ञापन
अलीशा और चेतन भट्ट
- फोटो : SAI Media
विस्तार
भारत के चेतन भट्ट को मंगलवार को एशियन गेम्स में पुरुषों के 84 किग्रा कुमिते वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में चीनी ताइपे के मेंग यू चुंग के खिलाफ 1-1 से बराबरी के बाद सेनशु के आधार पर हार का सामना करना पड़ा। भट्ट को इससे पहले टोयोहाशी जिम्नेजियम में सेमीफाइनल में जोर्डन के मोहम्मद अलजाफरी ने 8-0 से हराया था जिसके बाद उन्हें कांस्य पदक के मुकाबले में उतरना पड़ा।
विज्ञापन
किसे मिलता है सेनशु
कांस्य पदक के मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों को एक-एक युको अंक मिला लेकिन चुंग ने मुकाबले का पहला अंक हासिल करने के कारण सेनशु के आधार पर जीत दर्ज की। कराटे में सेनशु उस खिलाड़ी को दिया जाता है जो बिना प्रतिद्वंद्वी कोई अंक बनाए मुकाबले का पहला अंक हासिल करता है। मुकाबला बराबरी पर समाप्त होने की स्थिति में यह नियम विजेता तय कर सकता है। वहीं, अलीशा को महिला कुमिते 55 किग्रा वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की कोक इस्त्री अगुंग सनिस्त्यारानी के खिलाफ 1-6 से हार का सामना करना पड़ा।

सेपकटकरा में भी मिली हार
भारत को सेपकटकरा प्रतियोगिता के पुरुष टीम रेगु मुकाबले में मलयेशिया के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने शुरुआती मैच में कुछ संघर्ष किया लेकिन बाद में उसकी लय टूट गई और मलयेशिया ने 2-1 (15-13, 11-15, 15-6) से जीत दर्ज की। इसके बाद भारत दूसरे मैच में 0-2 (9-15, 12-15) से हार गया। तीसरे मैच में भी उसे 0-2 (11-15, 5-15) से शिकस्त मिली और इस तरह मलयेशिया ने मुकाबला 3-0 से अपने नाम कर लिया। भारत ने सोमवार को ग्रुप बी के अपने शुरुआती मुकाबले में जापान के खिलाफ 1-2 की हार के साथ अपना अभियान शुरू किया था।

अब फिलिपींस से होगा सामना
भारत अब ग्रुप बी के अपने अंतिम मुकाबले में फिलिपींस का सामना करेगा। रेगु सेपकटकरा की तीन खिलाड़ियों वाली स्पर्धा है। यह वॉलीबॉल की शैली का किकिंग खेल है जिसमें खिलाड़ी गेंद को मारने के लिए पैर, घुटने, छाती और सिर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस खेल में हाथ और बांहों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होती।