Paris Olympics Day 14 Live: पीएम मोदी ने कांस्य जीतने वाले अमन सहरावत को दी बधाई, भारत ने जीता छठा पदक
India at Paris 2024 Olympics Games Day 14 Live Updates : भारत को पहलवान अमन सहरावत ने 14वें दिन कांस्य पदक दिलाया। अमन पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइल में गुरुवार को जापान के शीर्ष वरीय रेई हिगुची से एकतरफा अंदाज में हार गए थे। इस तरह उनका स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया, लेकिन उन्होंने कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया।
लाइव अपडेट
Paris Olympics Day 14 Live: प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में पहलवान अमन सेहरावत को 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, 'हमारे पहलवानों की बदौलत हमें और भी गर्व हुआ। पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए अमन सेहरावत को बधाई। उनकी लगन और दृढ़ता साफ तौर पर दिखाई देती है। पूरा देश इस उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मना रहा है।' अमन ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में भारत को पहला पदक दिलाया। उन्होंने 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में पुएर्तो रिको के डारियन तोइ क्रूज को अंकों के आधार पर 13-5 से हराया।Paris Olympics Day 14 Live: अमन सहरावत ने जीता कांस्य
पहलवान अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किग्रा भारवर्ग कुश्ती में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने पुअर्तो रिको के पहलवान डैरियन टोई क्रूज को 13-5 से हरा दिया। पहले राउंड में ही अमन 6-3 से आगे चल रहे थे। दूसरे राउंड अमन ने इस बढ़त को और आगे बढ़ाया और क्रूज को कोई मौका नहीं दिया। इस तरह अमन सहरावत ने जीत हासिल की। अमन पेरिस ओलंपिक में भारत के एकमात्र पुरुष पहलवान थे। हालांकि, उन्होंने पदकों के सिलसिले को बरकरार रखा। भारत 2008 बीजिंग ओलंपिक के बाद से हर ओलंपिक में कुश्ती में पदक जीत रहा है। 2008 में सुशील कुमार ने कांस्य, 2012 में सुशील ने रजत और योगेश्वर दत्त ने कांस्य, 2016 में साक्षी मलिक ने कांस्य, 2020 टोक्यो ओलंपिक में बजरंग पूनिया ने कांस्य और रवि दहिया ने रजत पदक जीता था। अमन का यह पहला ओलंपिक था और उन्होंने अपने पहले ही ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया है। इस ओलंपिक में कुश्ती में भारत का खाता खोला। विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होने के बाद निराशा में डूबे भारत को उन्होंने खुशियां दी हैं।Paris Olympics Day 14 Live: पहले पीरियड के बाद 6-3 से आगे अमन
पहले पीरियड के बाद अमन 6-3 से बढ़त बनाए हुए हैं। दोनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। तीन मिनट का खेल और बचा है।Paris Olympics Day 14 Live: कांस्य पदक मैच शुरू
पहलवान अमन सहरावत का मुकाबला शुरू हो चुका है। उनका मैच पुअर्ते रिको के क्रूज से है। अमन कांस्य पदक के लिए भिड़ रहे हैं।Paris Olympics Day 14 Live: अमन थोड़ी देर में कांस्य के लिए उतरेंगे
भारत के पहलवान अमन सहरावत कांस्य पदक मुकाबले में डारियन टोई क्रूज के खिलाफ चुनौती पेश करने उतरेंगे। अमन पुरुष 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में पुअर्तो रिको के पहलवान के सामने होंगे।Paris Olympics Day 14 Live: मनु भाकर ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात
ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने अपने माता-पिता और कोच जसपाल राणा के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की।#WATCH | Double Olympic medalist Manu Bhaker, her coach Jaspal Rana and her parents meet Union Minister Jyotiraditya M. Scindia
— ANI (@ANI) August 9, 2024
(Video source: Jyotiraditya M. Scindia's Office) pic.twitter.com/QlXvh4D2ps
Paris Olympics Day 14 Live: आज होगी विनेश मामले पर सुनवाई
विनेश फोगाट मामले पर आज सुनवाई होगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पेरिस ओलंपिक खत्म होने के से पहले फैसला आएगा।Court of Arbitration for Sports says, the decision on Vinesh Phogat's plea against her disqualification is expected to be issued before the end of the Olympic Games pic.twitter.com/DuBIIB9Kax
— ANI (@ANI) August 9, 2024