फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diamond League 2025 Final: नीरज खिताब से चूके, 85.01 मीटर के थ्रो से दूसरे स्थान पर रहे; वेबर बने विजेता

Fri, 29 Aug 2025 01:04 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 29 Aug 2025 01:04 AM IST
खास बातें

Neeraj Chopra Diamond League Javelin Final : भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा लगातार तीसरे साल डायमंड लीग फाइनल का खिताब अपने नाम करने में असफल रहे। नीरज इस दौरान संघर्ष करते नजर आए, लेकिन 85.01 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.51 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ शीर्ष पर रहकर खिताब अपने नाम किया।

मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Neeraj Chopra Diamond League 2025 Final Javelin Thow Live Updates Winner Results Update in Hindi
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

12:57 AM, 29-Aug-2025

नीरज खिताब से चूके, लगातार तीसरी बार रहे उपविजेता

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा लगातार तीसरे साल डायमंड लीग फाइनल का खिताब अपने नाम करने में असफल रहे। नीरज इस दौरान संघर्ष करते नजर आए, लेकिन 85.01 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो से दूसरे स्थान पर रहे। नीरज 2022 में डायमंड लीग की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं, लेकिन 2023 और 2024 के बाद इस वर्ष भी वह उपविजेता रहे। जर्मनी जूलियन वेबर 91.51 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ खिताब अपने नाम करने में सफल रहे।
12:54 AM, 29-Aug-2025

Diamond League 2025 Final Live: छठा प्रयास

नीरज ने छठे प्रयास में वापसी की और 85.01 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वॉलकॉट को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने अंतिम प्रयास में 78.30 मीटर थ्रो किया। हालांकि, भारतीय भाला फेंक स्टार खिलाड़ी जर्मनी के जूलियन वेबर को नहीं पछाड़ सके। वेबर ने आखिरी थ्रो 88.66 मीटर का किया। वह 91.51 के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ शीर्ष पर रहे और खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन
12:32 AM, 29-Aug-2025

Diamond League 2025 Final Live: पांचवां प्रयास

नीरज लय में नजर नहीं आ रहे थे और उन्होंने तीसरे, चौथे और पांचवें प्रयास में फाउल किया, लेकिन इससे उनके स्थान पर कोई फर्क नहीं पड़ा और वह तीसरे स्थान पर ही काबिज रहे। वहीं, पहले पायदान पर जर्मनी के जूलियन वेबर ने दबदबा बनाए रखा। हालांकि, तीसरे प्रयास में उन्होंने भी फाउल किया। जूलियन वेबर ने चौथे प्रयास में 83.66 मीटर और पांचवें प्रयास में 86.45 मीटर का भाला फेंका। दूसरे स्थान पर त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वॉलकॉट मौजूद थे, जिन्होंने तीसरे प्रयास में 81.78 मीटर की दूरी तय की, जबकि चौथे प्रयास में फाउल किया और पांचवें प्रयास में 77 मीटर का थ्रो फेंका।
12:19 AM, 29-Aug-2025

Diamond League 2025 Final Live: चौथा प्रयास

नीरज ने चौथे प्रयास में फाउल किया। वह तीसरे स्थान पर काबिज रहे। शीर्ष पर काबिज जूलियन वेबर ने चौथे प्रयास में 83.66 मीटर भाला फेंका। दूसरे स्थान पर रहे केशोर्न वॉलकॉट ने भी फाउल किया।

12:01 AM, 29-Aug-2025

Diamond League 2025 Final Live: तीसरा प्रयास

नीरज ने तीसरे प्रयास में फाउल कर दिया। वह तीसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं, पहले पायदान पर अभी भी जर्मनी के जूलियन वेबर बने हुए हैं। हालांकि, तीसरे प्रयास में उन्होंने भी फाउल किया। दूसरे स्थान पर त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वॉलकॉट हैं, जिन्होंने तीसरे प्रयास में 81.78 मीटर की दूरी तय की।

11:45 PM, 28-Aug-2025

Diamond League 2025 Final Live: दूसरा प्रयास

नीरज ने दूसरे प्रयास में 82 मीटर भाला फेंका। वह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, जूलियन वेबर ने लगातार दूसरी बार 91 मीटर से ज्यादा भाला फेंका और शीर्ष पर बरकरार हैं। उन्होंने 91.51 मीटर भाला फेंका। दूसरे स्थान पर केशोर्न वालकॉट हैं, जिन्होंने 79.91 मीटर की दूरी तय की।

विज्ञापन
विज्ञापन
11:29 PM, 28-Aug-2025

Diamond League 2025 Final Live: पहला प्रयास

नीरज ने पहले प्रयास में 84.35 मीटर भाला फेंका। शीर्ष पर जर्मनी के जूलियन वेबर हैं, जिन्होंने 91.37 मीटर दूर भाला फेंका। दूसरे स्थान पर त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वालकॉट रहे, जिन्होंने 84.95 मीटर भाला फेंका। चौथे स्थान पर ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स हैं, जिन्होंने 81.41 थ्रो किया। पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर क्रमश: जूलियस येगो (80.49 मीटर), एंड्रियन मारडेयर (79.35 मीटर) और साइमन वीलैंड (77.35 मीटर) रहे।
11:23 PM, 28-Aug-2025

Diamond League 2025 Final Live: डायमंड लीग का फाइनल मुकाबला शुरू

डायमंड लीग का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। नीरज चोपड़ा सातवें स्थान पर आएंगे।
10:50 PM, 28-Aug-2025

Diamond League 2025 Final Live: सातवें नंबर पर आएंगे नीरज


(फोटो क्रेडिट: https://www.diamondleague.com/results-standings/live/)
10:47 PM, 28-Aug-2025

Diamond League 2025 Final Live: कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा गुरुवार रात डायमंड लीग फाइनल में मैदान पर नजर आएंगे। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11:15 बजे से शुरू होगा। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कुल सात खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें नीरज चोपड़ा सबसे बड़े दावेदारों में से एक माने जा रहे हैं।  भारतीय प्रशंसक इस ऐतिहासिक मुकाबले को घर बैठे देख सकते हैं। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण डायमंड लीग के यूट्यूब पर किया जाएगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed