फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Sports Awards 2023: सात्विक-चिराग को खेल रत्न, शमी को अर्जुन अवॉर्ड; देखें विजेताओं की लिस्ट

Tue, 09 Jan 2024 12:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 09 Jan 2024 12:03 PM IST
खास बातें

इस बार कुल 28 मौजूदा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सात्विक-चिराग की जोड़ी को खेल रत्न दिया गया। वहीं, अन्य 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों में मोहम्मद शमी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
National Sports Awards 2023 Winners List Live Updates Khel Ratna and Arjuna Awards Winners Satwik Chirag Shami
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अर्जुन अवॉर्ड ग्रहण करते मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:58 AM, 09-Jan-2024

National Sports Awards Live: मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी

यह ट्रॉफी उस विश्वविद्यालय को मिलती है, जिसने खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विजेता विश्वविद्यालय को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी दिया जाता है। गुरुनानक देव विश्वविद्यालय को यह पुरस्कार मिला।
11:54 AM, 09-Jan-2024

National Sports Awards Live: राष्ट्रीय खेल पोत्साहन पुरस्कार

  • जैन विश्वविद्यालय को खेल को आगे बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। यह विश्वविद्यालय 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एथलीटों का समर्थ कर चुका है।
  • उड़ीसा खनन नगर निगम लिमिटेड ने हॉकी को बढ़ावा देने के लिए हॉकी इंडिया के साथ साझेदारी की है। हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए और अन्य खेलों के समर्थन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
11:47 AM, 09-Jan-2024

National Sports Awards Live: राष्ट्रीय साहस पुरस्कार

  • स्वर्गीय सविता कंसवाल ने कई पर्वत चोटियां फतेह की थी। उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपनी जान गंवाई। एक दशक तक पर्वतारोहण में उनके योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके पिता ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
  • तैराक तुलसी चैतन्य मोतूपुरी ने इंग्लिश चैनल, कैटरीना चैनल पार करने सहित कई उपलब्धियां हासिल की। उन्हें भी राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • अंशु कुमार तिवारी ने स्काई डाइविंग प्रशिक्षण के लिए कई उड़ान पूरी कीं। राष्ट्रीय कार्यक्रम में भी उन्होंने भाग लिया। उन्होंने सबसे ऊंची स्काई डाइविंग करके विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्हें भी राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • परवीन सिंह ने दो बार माउंट एवरेस्ट और कंचंनजंगा सहित कई पर्वत चोटियां फतेह की हैं। उन्होंने कई पर्वतरोहियों की मदद भी की है और उन्हें कोचिंग भी दी। 2013 में केदारनाथ आपदा के दौरान लोगों की मदद की। उन्हें भी राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
11:44 AM, 09-Jan-2024

National Sports Awards Live: ध्यानचंद पुरस्कार

  • बैडमिंटन खिलाड़ी मंजूषा कंवर ने 1998 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक और दक्षिण एशियाई खेलों में पदक जीतने के लिए ध्यानचंद पुरस्कार जीवनपर्यंत से सम्मानित किया गया।
  • विनीत कुमार शर्मा ने हॉकी में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और कांस्य पदक जीता है। वह ओलंपिक खेलने वाली टीम का भी हिस्सा थे। उन्हें भी ध्यानचंद पुरस्कार जीवनपर्यंत से सम्मानित किया गया।
  • कबड्डी खिलाड़ी कविथा सलवाराज ने एशियाई खेलों और एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में कई पदक जीते हैं। उन्हें भी ध्यानचंद पुरस्कार जीवनपर्यंत से सम्मानित किया गया।
11:16 AM, 09-Jan-2024

National Sports Awards Live: अर्जुन पुरस्कार

  • अर्जुन अवॉर्ड विजेताओं में सबसे पहले तीरंदाजों को सम्मानित किया गया। एशियाई खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ओजस प्रवीण देवतले और अदिति गोपीचंद स्वामी को सम्मानित किया गया।
  • मुरली श्रीशंकर को भी लंबी कूद में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
  • पारुल चौधरी को स्टीपलचेज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
  • मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने लगातार देश को पदक दिलाए हैं, अब उन्हें भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।
  • भारत के स्टार शतरंज खिलाड़ी प्रगननानंदा की बहन आर वैशाली ने भी इस खेल में कई बेहतरीन उपलब्धियां हासिल की हैं और उन्हें भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।
  • 2023 वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शमी लंबे समय से देश के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • घुड़सवारी में देश को 41 साल बाद पदक दिलाने वाले अनुष अग्रवाला और दिव्यकृति सिंह को भी सम्मानित किया गया।
  • गोल्फ में दीक्षा डागर और हॉकी में कृष्ण बहादुर पाठक को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।
  • हॉकी में सुशीला चानू को भी उनकी उपलब्धियों के लिए अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।
  • कबड्डी के उतकृष्ट खिलाड़ी पवन कुमार को कबड्डी में बेहतरीन उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
  • कबड्डी की बेहतरीन खिलाड़ी नीतू नेगी ने 2019 में एशियाई खेल और काठमांडू में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिया गया।
  • खोखो खिलाड़ी नसरीन ने लगातार देश के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और कई पदक जीते हैं। उन्हें भी सम्मानित किया गया।
  • पिंकी लॉन बॉल की बेहतरीन खिलाड़ी पिंकी ने राष्ट्रमंडल खेल में पदक जीतकर इतिहास रचा था। उन्हें भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।
  • निशानेबाजी में देश को कई स्वर्ण पदक दिलाने वाले ऐश्वर्य प्रताप सिंह को भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।
  • हरिंदर पाल सिंह संधू को स्क्वैश में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन और कई स्वर्ण पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया।
  • टेबल टेनिस की बेहतरीन खिलाड़ी अहिका मुखर्जी ने देश को कई पदक दिलाए हैं। उन्हें भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।
  • कुश्ती में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले सुनील कुमार अंतिम को भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।
  • वुशू की लाजवाब खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने देश को कई स्वर्ण और रजत पदक दिलाए हैं। उन्हें भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।
  • पैरा तीरंदाज शीतल देवी को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शीतल देश की पहली महिला तीरंदाज हैं, जिनके हाथ नहीं हैं।
  • दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अजय कुमार रेड्डी को खेल में उनके योगदान के लिए अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।
  • प्राची यादव ने पैरा कैनोइंग में देश को कई स्वर्ण पदक दिलाए हैं। उन्हें भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
11:12 AM, 09-Jan-2024

National Sports Awards Live: राष्ट्रपति मुर्मू कर रही हैं खिलाड़ियों को सम्मानित

देश की राष्ट्रपति सभी खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित कर रही हैं। सभी अवॉर्ड विजेताओं को पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:10 AM, 09-Jan-2024

National Sports Awards Live: इन खिलाड़ियों का होगा सम्मान

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में सम्मानित किए जाएंगे ये एथलीट

खेल रत्न अवॉर्ड

नाम खेल
चिराग शेट्टी बैडमिंटन
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बैडमिंटन

अर्जुन अवॉर्ड

नाम खेल
ओजस प्रवीण देवताले तीरंदाजी
आदिति गोपीचंद स्वामी तीरंदाजी
श्रीशंकर एथलेटिक्स
पारुल चौधरी एथलेटिक्स
मोहम्मद हुसामुद्दीन बॉक्सिंग
आर वैशाली शतरंज
मोहम्मद शमी क्रिकेट
अनुश अग्रवाल घुड़सवारी
दिव्यकृति सिंह घुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागर गोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठक हॉकी
सुशीला चानु हॉकी
पवन कुमार कबड्डी
रितु नेगी कबड्डी
सरीन खो-खो
पिंकी लॉन बॉल्स
ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर शूटिंग
ईशा सिंह शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह स्क्वैश
अयहिका मुखर्जी टेबल टेनिस
सुनील कुमार रेसलिंग
अंतिम रेसलिंग
रोशी बिना देवी वुशु
शीतल देवी पैरा आर्चरी
अजय कुमार ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव पैरा कैनोइंग
10:48 AM, 09-Jan-2024

National Sports Awards 2023: सात्विक-चिराग को खेल रत्न, शमी को अर्जुन अवॉर्ड; देखें विजेताओं की लिस्ट

साल 2023 के लिए खेल पुरस्कारों का वितरण आज राष्ट्रपति भवन में होना है। इस बार कुल 26 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सात्विक-चिराग की जोड़ी को खेल रत्न दिया जाएगा। वहीं, अन्य 24 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वनडे विश्व कप में शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद शमी को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed