Hockey WC Live: ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना को मिली जीत, इंग्लैंड के बाद भारत ने भी हासिल किए तीन अंक
{"_id":"63c11385eebb9e1e777c8d5f","slug":"men-s-hockey-world-cup-2023-live-score-updates-argentina-vs-south-africa-australia-vs-france-england-vs-wales-2023-01-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Hockey WC Live: ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना को मिली जीत, इंग्लैंड के बाद भारत ने भी हासिल किए तीन अंक","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Fri, 13 Jan 2023 11:35 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:35 PM IST
खास बातें
Australia vs France Hockey Men's World Cup Score News in Hindi : हॉकी विश्व कप में मुकाबलों की शुरुआत शुक्रवार (13 जनवरी) को हुई। पूल ए में अर्जेंटीना ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 और ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से हराया। दोनों टीमों के तीन-तीन अंक हो गए। ऑस्ट्रेलिया बेहतर गोल अंतर से शीर्ष पर है। पूल में अर्जेंटीना दूसरे, दक्षिण अफ्रीका तीसरे और फ्रांस चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, पूल बी में इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 और मेजबान भारत ने स्पेन को 2-0 से हरा दिया। पूल में इंग्लैंड बेहतर गोल अंतर से पहले स्थान पर है। भारत दूसरे, स्पेन तीसरे और वेल्स चौथे पायदान पर है।
विज्ञापन
हॉकी विश्व कप 2023
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:35 PM, 13-Jan-2023
पहले दिन के मुकाबलों के नतीजे
अर्जेंटीना की दक्षिण अफ्रीका पर मुश्किल जीत2016 के रियो ओलंपिक की चैंपियन अर्जेंटीना ने विश्वकप का आगाज जीत से जरूर किया, लेकिन विश्व नंबर 14 दक्षिण अफ्रीका को हराने में उसके पसीने छूट गए। अर्जेंटीना 42वें मिनट में कैसेला माइको के एकमात्र गोल की बदौलत 1-0 से जीता। आधे समय तक दोनों टीमें गोलरहित थीं। अंतिम क्वार्टर में द. अफ्रीका ने बराबरी की भरसक कोशिश की, लेकिन अर्जेंटीनी रक्षकों ने उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए। अर्जेंटीना 16 जनवरी को ऑस्टे्रलिया से भिड़ेगा और द. अफ्रीका का मुकाबला फ्रांस से होगा।
ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से रौंदा
पूल ए के मुकाबले में विश्व नंबर एक ऑस्टे्रलिया ने फ्रांस को 8-0 से रौंद दिया। जेर्मी हेवर्ड और टॉम क्रेग ने तीन-तीन गोल कर हैट्रिक लगाई। यह टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक रही। क्रेग ने आठवें, 31वं, 44वें मिनट में मैदानी गोल और हेवर्ड ने 26, 28 और 38वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किए।
इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 से हराया
इंग्लैंड ने वेल्स को किया परास्त
इंग्लैंड ने पूल डी के मुकाबले में वेल्स को 5-0 से हरा दिया। पार्क निकोल्स ने पहले ही मिनट में मैदानी गोल कर टीम इंग्लैंड का खाता खोला। लियम ने 27वें और 37वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किए, जबकि रॉपर फिल ने 41वें और बैंडुरॉक निकोलस ने 57वें मिनट में मैदानी गोल किए।
भारत भी पहला मैच जीता
मेजबान भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर विश्वकप में शानदार आगाज किया। राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह की गोल की बदौलत टीम इंडिया ने जीत हासिल की। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पिछले तीन मैचों से स्पेन के खिलाफ जीत नहीं मिलने के क्रम को भी तोड़ दिया। भारत की यह विश्वकप में स्पेन के खिलाफ सात मैचों में तीसरी जीत रही, तीन मुकाबले में स्पेन जीता, जबकि एक ड्रॉ रहा। अंतिम बार विश्वकप में भारत ने स्पेन को 2002 के विश्वकप में 3-0 से हराया था।
04:58 PM, 13-Jan-2023
AUS vs FRA Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से रौंद दिया है। इस जीत के साथ टीम तीन अंक और गोल अंतर में अर्जेंटीना से बेहतर होकर ग्रुप-ए में शीर्ष पर पहुंच गई है। इससे पहले ग्रुप-ए में अर्जेंटीना ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रेग टॉम ने मैच का पहला गोल आठवें मिनट में दागा। इसके बाद 26वें मिनट में ओगिलवी फ्लिन ने गोल किया। हेवार्ड जेरेमी ने 26वें और 28वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर ऑस्ट्रेलिया को 4-0 की बढ़त दिला दी। हाफटाइम तक स्कोर यही रहा। दूसरे हाफ में क्रेग टॉम ने 31वें मिनट, हेवर्ड ने 38वें मिनट, क्रेग टॉम ने 44वें मिनट और 53वें मिनट में विकहैम टॉम ने गोल दाग ऑस्ट्रेलियाई टीम को 8-0 से जीत दिलाई।
विज्ञापन
04:04 PM, 13-Jan-2023
AUS vs FRA Live Score: हाफ टाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने बनाई बढ़त
पूल-ए में ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस का मुकाबला जारी है। हाफ-टाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस पर 4-0 की बढ़त बना ली है। क्रेग टॉम ने मैच का पहला गोल आठवें मिनट में दागा। इसके बाद 26वें मिनट में ओगिलवी फ्लिन ने गोल किया। हेवार्ड जेरेमी ने 26वें और 28वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर ऑस्ट्रेलिया को 4-0 की बढ़त दिला दी।02:41 PM, 13-Jan-2023
ARG vs SA Hockey Live: अर्जेंटीना ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराया
पहले और दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों द्वारा कोई गोल नहीं कर पाने के बाद तीसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने आक्रामक शुरुआत की। टीम ने दक्षिण अफ्रीका के गोल पोस्ट में काउंटर अटैक जारी रखा। इसका फायदा उन्हें मिला और टोस्कानी के पास पर कैसेला ने बेहतरीन गोल दागा। चौथे क्वार्टर में अर्जेंटीना के डिफेंस ने दक्षिण अफ्रीका के हमलों को नाकाम किया। अर्जेंटीना की टीम फुल टाइम तक एक गोल डिफेंड करने में कामयाब रही। इस तरह अर्जेंटीना ने हॉकी विश्व कप 2023 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हरा दिया। पूल-ए में अर्जेंटीना की टीम तीन अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, अब पूल-ए में ही ऑस्ट्रेलिया का सामना फ्रांस से है। यह मैच दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा।01:52 PM, 13-Jan-2023
ARG vs SA Hockey Live: हाफ टाइम तक कोई गोल नहीं
हॉकी विश्व कप 2023 के पहले मैच में अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हाफ टाइम तक कोई गोल नहीं कर सकी हैं। दोनों टीमें गोल के लिए जूझ रही हैं। यह ग्रुप-ए का मैच है।01:49 PM, 13-Jan-2023
ARG vs SA Hockey Live: इस हॉकी वर्ल्ड कप का पहला यलो कार्ड
दूसरे क्वार्टर के 24वें मिनट में अर्जेंटीना के खिलाड़ी को यलो कार्ड मिला। इस विश्व कप का यह पहला यलो कार्ड है। अर्जेंटीना के निकोलस कीनन को फाउल करने के लिए रेफरी ने यलो कार्ड दिखाया। वह अब पांच मिनट के लिए मैदान से बाहर रहेंगे। दक्षिण अफ्रीका के पास गोल करने का अच्छा मौका है क्योंकि अर्जेंटीना की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ पांच मिनट तक मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:47 PM, 13-Jan-2023
ARG vs SA Hockey Live: पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं
पहले क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका की टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। पिछले वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना की टीम सातवें और दक्षिण अफ्रीकी टीम आखिरी स्थान पर रही थी।01:29 PM, 13-Jan-2023