France vs Denmark: डेनमार्क को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा चैंपियन फ्रांस, एम्बापे ने किए दो गोल
France vs Denmark FIFA World Cup 2022 Score News in Hindi : कतर विश्व कप के ग्रुप-डी में शनिवार (26 नवंबर) को फ्रांस ने डेनमार्क को हरा दिया। उसने इस मुकाबले को 2-1 से जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फ्रांस के लिए युवा स्टार किलियन एम्बापे ने दो गोल किए। फ्रांस के दो मैच में छह अंक हो गए हैं। वहीं, डेनमार्क की टीम इस हार के बाद एक अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
लाइव अपडेट
France vs Denmark Live Score: फ्रांस की शानदार जीत
स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बापे (61वें और 86वें मिनट) के शानदार दाे गोल की मदद से फ्रांस ने शनिवार को यहां ग्रुप-डी में डेनमार्क को 2-1 से हराकर फीफा विश्वकप में लगातार तीसरी बार नॉकआउट चरण में पहुंच गया। फ्रांस की टीम 2014 और 2018 में भी इस टूर्नामेंट के नॉकआउट में पहुंची थी। एंड्रियास क्रिस्टेनसेन (68वें मिनट) ने एकमात्र गोल करके डेनमार्क का हार का अंतर कम किया।
इस जीत के साथ ही फ्रांस इस विश्वकप के अंतिम-16 में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई। इसके अलावा फ्रांस ने डेनमार्क से विश्वकप में अपनी पिछली हार का भी बदल ले लिया। फ्रांस ने 20 साल के बाद डेनमार्क को इस टूर्नामेंट में हराया है। इससे पहले 2002 के विश्वकप में डेनमार्क की टीम फ्रांस को 2-0 से हराने में सफल रही थी। इस मैच से पहले दोनों टीमें दो बार इस साल नेशंस लीग में आमने-सामने हुई थी और दोनों बार डेनमार्क जीतने में सफल रहा था।बढ़त से चूका फ्रांस : पहले हाफ में फ्रांस के खिलाड़ियों को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन वे उनका फायदा नहीं उठा सके। डेनमार्क के गोलकीपर कैस्पर श्माइकल ने फ्रांस की टीम को इस हाफ में बढ़त हासिल करने नहीं दी। 21वें मिनट में फ्रांस के एडि्रयन रेबियट ने उछलकर हेडर के जरिये गेंद को गोल पोस्ट की ओर भेजी, लेकिन डेनमार्क के गोलकीपर कैस्पर श्माइकल ने इसका अच्छा बचाव किया। फिर 33वें मिनट में फ्रांस के एंटोनी ग्रीजमैन ने गेंद पर किक लगाई, लेकिन वह सीधा गोलकीपर कास्पेर के हाथों में चल गई। फ्रांस बढ़त बनाने से चूक गया। पहला हाफ गोलरहित रहा।
एम्बापे ने बदला खेल : दूसरे हाॅफ में गोल करने की शुरुआत फ्रांस के एम्बापे ने की और उनके दोनों गोल ने मैच का खेल बदल दिया। 61वें मिनट में थियो हर्नांडेज ने बाॅक्स के अंदर से गेंद एम्बापे को पास की और फिर उन्होंने गोलकीपर श्माइकल को चकमा देकर गेंद गोल पोस्ट में पहुंचा दी। इसके साथ ही फ्रांस मैच में 1-0 से आगे हो गया। लेकिन डेनमार्क ने फ्रांस के प्रशंसकों को इसका जश्न ज्यादा देर मनाने नहीं दिया और 68वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया। डेनमार्क के जोआचिम ने गेंद एंड्रियास क्रिस्टेनसेन को पास की और उन्होंने गेंद को हेडर से गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। स्कोर यहां से 1-1 से बराबर हो गया। इस बीच, 86वें मिनट में एम्बापे ने फिर से गोल दिया जो मैच का निर्णायक गोल साबित हुआ। ग्रीजमैन ने गेंद को म्बापे को पास की जिन्होंने इसे गोल पोस्ट में पहुंचाने में बिना कोई गलती करते हुए टीम को 2-1 की अहम बढ़त दिलाई। फ्रांस ने इसी बढ़त के साथ मैच अपने नाम कर लिया।France vs Denmark Live Score: फ्रांस का दूसरा गोल
फ्रांस ने 86वें मिनट में दूसरा गोल कर मैच में एक बार फिर से बढ़त हासिल कर ली है। इस बार भी टीम के लिए किलियन एम्बापे ने गोल किया।France vs Denmark Live Score: डेनमार्क ने की वापसी
डेनमार्क ने फ्रांस के एक गोल का जवाब जल्द ही दिया। उसने 68वें मिनट में गोल कर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। डेनमार्क के लिए आंद्रेस क्रिस्टेंसेन ने गोल किया।France vs Denmark Live Score: फ्रांस का पहला गोल
फ्रांस की टीम ने 61वें मिनट में डेनमार्क के खिलाफ बढ़त हासिल की। उसके लिए स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बापे ने पहला गोल किया। एम्बापे ने थियो हर्नांडेज के पास पर शानदार गोल किया। एम्बापे ने अपने 30वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 30वां गोल किया।France vs Denmark Live Score: हाफटाइम तक नहीं हुआ एक भी गोल
फ्रांस और डेनमार्क के बीच हाफटाइम का खेल हो चुका है। दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी हैं। पजेशन में दोनों टीमें करीब-करीब बराबरी पर हैं। फ्रांस का पजेशन 51 फीसदी और डेनमार्क का 49 फीसदी है। फ्रांस ने गोल के लिए 13 प्रयास किया है। इनमें से तीन ही टारगेट पर रहे हैं। वहीं, डेनमार्क ने दो प्रयास किए हैं, लेकिन एक भी टारगेट पर नहीं रहे।France vs Denmark Live Score: फ्रांस ने किए ताबड़तोड़ हमले
शुरुआती 20 मिनट में फ्रांस की टीम डेनमार्क के खिलाफ ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इसके बावजूद टीम गोल नहीं कर पाई है। उसने गोल के लिए पांच शॉट लगाए हैं। इस दौरान एक शॉट टारगेट पर लगा है। दूसरी ओर, डेनमार्क एक भी शॉट गोल के लिए नहीं लगा पाया। हालांकि, वह पजेशन में लगातार फ्रांस को टक्कर दे रहा है। डेनमार्क के पास 48 और फ्रांस के पास 52 फीसदी पजेशन है।France vs Denmark Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू
फ्रांस और डेनमार्क के बीच मैच शुरू हो गया है। दोनों टीमें पहले हाफ में बढ़त लेना चाहेगी। डेनमार्क की टीम टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करना चाहेगी तो फ्रांस की नजर लगातार दूसरी जीत पर है।France vs Denmark Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन
डेनमार्क: कैस्पर स्माइकल (कप्तान, गोलकीपर), जोआचिम एंडरसन, एंड्रियास क्रिस्टेंसन, विक्टर नेल्सन, रासमस क्रिस्टेंसन, पियरे-एमिल होजबर्ज, क्रिश्चियन एरिक्सन, जोकिम माहेले, जेस्पर लिंडस्ट्रॉम, एंड्रियास कॉर्नेलियस, मिकेल डैम्सगार्ड।फ्रांस: ह्यूगो लोरिस (कप्तान, गोलकीपर, जूल्स कौंडे, राफेल वरान, दयोट उपमेकानो, थियो हर्नांडेज, ऑरेलियन टचौमेनी, एड्रियन रैबियोट,; एंटोनी ग्रीजमैन, ओस्मान डेम्बेले, ओलिवियर गिरूड, किलियन एम्बापे।