Belgium vs Iran Highlights: 10 खिलाड़ियों वाली बेल्जियम को भी नहीं हरा सका ईरान, रोमांचक मुकाबला ड्रॉ
{"_id":"6a38066bbb64ecc4c90ea13e","slug":"spain-vs-saudi-arabia-live-fifa-world-cup-2026-today-football-match-result-updates-2026-06-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Belgium vs Iran Highlights: 10 खिलाड़ियों वाली बेल्जियम को भी नहीं हरा सका ईरान, रोमांचक मुकाबला ड्रॉ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Mon, 22 Jun 2026 02:45 AM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:45 AM IST
खास बातें
बेल्जियम और ईरान के बीच फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप जी का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। नाथन नगोय के रेड कार्ड के बाद बेल्जियम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, लेकिन ईरान इसका फायदा उठाने में नाकाम रहा।
बेल्जियम और ईरान के बीच फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप जी का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। नाथन नगोय के रेड कार्ड के बाद बेल्जियम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, लेकिन ईरान इसका फायदा उठाने में नाकाम रहा।
विज्ञापन
फीफा विश्व कप 2026
- फोटो : @FIFAcom
लाइव अपडेट
02:42 AM, 22-Jun-2026
गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ मैच
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप जी में बेल्जियम और ईरान के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों को कई मौके मिले, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सकी। बेल्जियम को 66वें मिनट में बड़ा झटका लगा, जब नाथन नगोय को रेड कार्ड दिखाया गया और टीम को शेष मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद ईरान भी बढ़त हासिल नहीं कर सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। इस परिणाम के बाद ग्रुप जी में नॉकआउट की दौड़ और भी रोमांचक हो गई है।
01:35 AM, 22-Jun-2026
Belgium vs Iran Live: हाफ-टाइम तक कोई गोल नहीं
हाफ-टाइम तक कोई गोल नहीं हो सका। अब बेल्जियम और ईरान की नजरें दूसरे हाफ में बढ़त लेने पर होंगी।
विज्ञापन
12:27 AM, 22-Jun-2026
Belgium vs Iran Live: बेल्जियम और ईरान के बीच मुकाबला जारी
बेल्जियम और ईरान के बीच मुकाबला शुरू हो गया है।(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
11:33 PM, 21-Jun-2026
Spain vs Saudi Arabia Highlights: स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से हराया
फीफा विश्व कप 2026 के 38वें मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सऊदी अरब को 4-0 से करारी शिकस्त दी। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में स्पेन ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और पहले हाफ में ही मुकाबले को लगभग अपने नाम कर लिया। युवा स्टार लैमिन यमल और अनुभवी फॉरवर्ड माइकल ओयार्जबल ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।यमल ने दिलाई शुरुआती बढ़त
स्पेन ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। 10वें मिनट में लैमिन यमल ने माइकल ओयार्जबल के शानदार पास पर गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह यमल का विश्व कप में पहला गोल रहा।
ओयार्जबल का दोहरा प्रहार
शुरुआती बढ़त के बाद स्पेन ने दबाव बनाए रखा। 21वें मिनट में ओयार्जबल ने कॉर्नर से बने मौके का फायदा उठाते हुए करीबी दूरी से गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके महज तीन मिनट बाद 24वें मिनट में उन्होंने अपना दूसरा गोल दागा। दानी ओल्मो के हेडर को ओयार्जबल ने वॉली के जरिए गोल में बदलकर स्पेन को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।
आत्मघाती गोल से बढ़ी सऊदी अरब की मुश्किल
दूसरे हाफ की शुरुआत में ही सऊदी अरब की मुश्किलें और बढ़ गईं। 49वें मिनट में हसन अल्तामबक्ती ने आत्मघाती गोल कर दिया। मार्क कुकुरेला के शॉट को गोलकीपर ने तो रोक लिया, लेकिन गेंद अल्तामबक्ती से टकराकर अपने ही गोल में चली गई। इस गोल के साथ स्पेन ने 4-0 की बढ़त बना ली।
स्पेन का दबदबा, सऊदी अरब बेअसर
पूरे मैच में स्पेन का नियंत्रण साफ नजर आया। मिडफील्ड और आक्रमण दोनों विभागों में स्पेनिश खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल दिखाया, जबकि सऊदी अरब की टीम कोई बड़ा मौका बनाने में सफल नहीं हो सकी। अंततः स्पेन ने 4-0 की एकतरफा जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी।
10:51 PM, 21-Jun-2026
Spain vs Saudi Arabia Live: स्पेन 4-0 से आगे
दूसरे हाफ में स्पेन ने 4-0 की बढ़त बना ली है। सऊदी अरब के हसन अल्तामबक्ती ने 49वें मिनट में आत्मघाती गोल कर दिया। उनकी इस गलती का फायदा स्पेन को मिला।10:27 PM, 21-Jun-2026
Spain vs Saudi Arabia Live: हाफ-टाइम तक स्पेन 3-0 से आगे
हाफ-टाइम तक स्पेन 3-0 से आगे है। मुकाबले की शुरुआत में लैमिन यमल ने पहला गोल दागा। उन्होंने 10वें मिनट में ही टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद माइकल ओयर्जबल ने 21वें और 24वें मिनट में गोल दागकर टीम को सऊदी अरब के खिलाफ 3-0 से मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:55 PM, 21-Jun-2026
Spain vs Saudi Arabia Live: स्पेन 3-0 से आगे
स्पेन ने सऊदी अरब के खिलाफ 3-0 की बढ़त बना ली है। 10वें मिनट में लैमिन यमल ने पहला गोल दागा। इसके बाद 21वें और 24वें मिनट में माइकल ओयार्जबल ने दो गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी।09:44 PM, 21-Jun-2026
Spain vs Saudi Arabia Live: स्पेन ने हासिल की शुरुआती बढ़त
स्पेन ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। लैमिन यमल ने पहला गोल 10वें मिनट में दागा और टीम को सऊदी अरब के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिलाई।09:40 PM, 21-Jun-2026
Spain vs Saudi Arabia Live: स्पेन-सऊदी अरब के बीच मुकाबला जारी
स्पेन और सऊदी अरब के बीच मुकाबला जारी है।09:38 PM, 21-Jun-2026
Spain vs Saudi Arabia Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)