Portugal vs Ghana: रोमांचक मैच में पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हराया, 16 मिनट में दोनों टीमों ने चार गोल दागे
{"_id":"637f90628394e907732782ac","slug":"portugal-vs-ghana-football-live-score-fifa-world-cup-2022-group-h-match-at-ras-abu-aboud-stadium","type":"live","status":"publish","title_hn":"Portugal vs Ghana: रोमांचक मैच में पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हराया, 16 मिनट में दोनों टीमों ने चार गोल दागे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Thu, 24 Nov 2022 11:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:44 PM IST
खास बातें
Portugal vs Ghana FIFA World Cup 2022 Highlights: ग्रुप-एच के दूसरे मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम ने घाना को 3-2 से हरा दिया। दोनों के बीच पिछला मुकाबला 2014 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान ग्रुप स्टेज में ही हुआ था। तब पुर्तगाल ने घाना को 2-1 से हराया था। पुर्तगाल की फीफा रैंकिंग नौ है, जबकि घाना 61वें स्थान पर है।
विज्ञापन
रोनाल्डो ने पेनल्टी पर गोल दागा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:30 PM, 24-Nov-2022
पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हराया
पुर्तगाल ने ग्रुप-एच के मुकाबले मे ंघाना को 3-2 से हरा दिया। इस रोमांचक मैच में हाफ-टाइम तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थीं। पांचों गोल दूसरे हाफ में आए। 65वें मिनट में पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने मैच का पहला गोल दागा और इतिहास रच दिया। वह फीफा वर्ल्ड कप के पांचवें संस्करण में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।इसके बाद 73वें मिनट में घाना की ओर से कप्तान आंद्रे एयू ने गोल दाग घाना की वापसी कराई। हालांकि, 78वें मिनट में जोआओ फेलिक्स और 80वें मिनट में राफेल लियाओ ने गोल दाग पुर्तगाल को 3-1 से आगे कर दिया। 89वें मिनट में घाना के ओसमान बुकारी ने गोल दाग घाना को मैच में वापस लाने की कोशिश की।
इंजरी टाइम में पुर्तगाल के गोलकीपर डिओगो कोस्टा ने बड़ी गलती की। वह गेंद छोड़ चुके थे, तभी घाना के खिलाड़ी विलियम्सन ने उनसे गेंद छीन ली, लेकिन पुर्तगाल के डिफेंडर्स की सूझबूझ के चलते गोल नहीं कर सके। इस गलती पर रोनाल्डो ने भी सर पकड़ लिया था।
हालांकि, गोल नहीं होने पर उन्होंने राहत की सांस ली। ऐसे में पुर्तगाल की टीम घाना को हराने में कामयाब रही। इस जीत के साथ पुर्तगाल की टीम ग्रुप-एच में तीन अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, उरुग्वे और कोरिया रिपब्लिक के एक-एक अंक हैं। घाना की टीम सबसे नीचे चौथे स्थान पर है।
11:23 PM, 24-Nov-2022
Portugal vs Ghana Live Score: घाना का दूसरा गोल
89वें मिनट में घाना के ओसमान बुकारी ने दूसरा गोल दागा। फिलहाल स्कोर 3-2 से पुर्तगाल के पक्ष में है। नौ मिनट का इंजरी टाइम मिला है।
विज्ञापन
11:09 PM, 24-Nov-2022
Portugal vs Ghana Live Score: पुर्तगाल की दमदार वापसी
घाना के 1-1 से स्कोर बराबर करने के बाद पुर्तगाल ने जबरदस्त वापसी की और दो मिनट में दो गोल दाग दिए। 78वें मिनट में पुर्तगाल का दूसरा गोल आया। ब्रूनो फर्नांडीस के शानदार पास पर फेलिक्स ने घाना के गोलकीपर अति जीगी को छकाते हुए गोल दागा। इसके बाद 80वें मिनट में सब्स्टिट्यूट के तौर पर आए राफेल लियाओ ने एक बार फिर फर्नांडीस के असिस्ट पर गोल दाग पुर्तगाल का स्कोर 3-1 कर दिया।11:04 PM, 24-Nov-2022
Portugal vs Ghana Live Score: घाना ने की वापसी
घाना ने मैच के 73वें मिनट में वापसी की है। घाना के कप्तान आंद्रे एयू ने कुडोस के शानदार क्रॉस पर गोल दाग घाना की वापसी कराई। फिलहाल स्कोर 1-1 से बराबर है।10:52 PM, 24-Nov-2022
Portugal vs Ghana Live Score: रोनाल्डो ने रचा इतिहास
पुर्तगाल के कप्तान और स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है। वह पांच फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले रोनाल्डो 2006, 2010, 2014 और 2018 वर्ल्ड कप में भी गोल कर चुके हैं। अब घाना के खिलाफ गोल दाग रोनाल्डो ने अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। रोनाल्डो ने पेनल्टी शूटआउट पर गोल किया।दरअसल, मैच के 62वें मिनट में रोनाल्डो को घाना के बॉक्स के अंदर सलिसू ने गिरा दिया और फाउल किया। इस पर रेफरी ने पुर्तगाल को पेनल्टी ऑफर किया। पुर्तगाल के कप्तान ने गोल दाग इतिहास रच दिया। यह उनका 118वां अंतरराष्ट्रीय गोल रहा। वह अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में नंबर वन हैं।
10:22 PM, 24-Nov-2022
Portugal vs Ghana Live Score: हाफ-टाइम तक कोई गोल नहीं
हाफ-टाइम तक पुर्तगाल और घाना की टीमें कोई गोल नहीं कर सकी हैं। घाना के डिफेंडर्स ने पुर्तगाल के स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ियों को कोई भी मौका नहीं दिया है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। पहले हाफ में पुर्तगाल का बॉल पजेशन यानी पुर्तगाल ने 70 प्रतिशत मौकों पर गेंद अपने पास रखा। वहीं, घाना की टीम ऐसा 30 प्रतिशत कर सकी। पुर्तगाल ने सात शॉट गोल के लिए अटेम्प्ट तो किए, लेकिन गोल नहीं कर सकी। हालांकि, दो शॉट ऑन टारगेट रहे थे, लेकिन घाना के गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:29 PM, 24-Nov-2022
Portugal vs Ghana Live Score: घाना के वर्ल्ड कप में कुछ आंकड़े
घाना का यह चौथा फीफा वर्ल्ड कप है। इसी सदी में चारों बार घाना की टीम वर्ल्ड कप खेली है। सिर्फ एक बार टीम ग्रुप स्टेज को पार करने में नाकाम रही है। ऐसा 2014 में हुआ था। 2018 में घाना की टीम फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। घाना की टीम 2010 फीफा वर्ल्ड कप में क्वार्टरफाइनल तक पहुंची थी। यह उनका अफ्रीकन देशों में जॉइंट बेस्ट है। कैमरून की टीम 1990 और सेनेगल 2002 में क्वार्टरफाइनल में पहुंची थी।09:29 PM, 24-Nov-2022
Portugal vs Ghana Live Score: पुर्तगाल के वर्ल्ड कप में कुछ आंकड़े
- पुर्तगाल ने अपने पिछले 14 वर्ल्ड कप मैचों में से सिर्फ तीन मैचों में जीत हासिल की है। छह मैच ड्रॉ रहे हैं, जबकि पांच में पुर्तगाल को हार का सामना करना पड़ा है। जो तीन मैच पुर्तगाल ने जीते हैं, वह ग्रुप स्टेज के ही मैच हैं।
- पुर्तगाल ने जून 2006 में पिछले बार कोई नॉकआउट मुकाबला जीता था। उस साल टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। राउंड ऑफ-16 में पुर्तगाल ने नीदरलैंड को 1-0 से हराया था। यह रोनाल्डो का पहला वर्ल्ड कप था।
- पुर्तगाल की टीम फीफा वर्ल्ड कप में अपने पिछले तीन ओपनिंग मैचों में जीत नहीं हासिल कर सकी है। दो मैच ड्रॉ रहे हैं और एक में पुर्तगाल को हार का सामना करना पड़ा है।
09:10 PM, 24-Nov-2022
Portugal vs Ghana Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन अप
पुर्तगाल की टीम 4-3-3 की लाइन-अप के साथ मैदान पर उतरी है। यानी चार डिफेंडर्स, तीन मिडफीलडर और तीन फॉरवर्ड प्लेयर शामिल हैं। वहीं, घाना की टीम 3-6-1 की लाइन-अप के साथ मैदान पर उतरी है। यानी तीन डिफेंडर, छह मिडफीलडर और फॉरवर्ड में एक खिलाड़ी।पुर्तगाल: डिओगो कोस्टा, रुबेन डियास, राफेल गुरेरो, डेनिलो, जोआओ कैंसिलो, ब्रूनो फर्नांडीस, बर्नार्डो सिल्वा, रुबेन नेवेस, क्रिस्टियानो रोनाल्डो (कप्तान), जोआओ फेलिक्स, ओटावियो।
A ✨𝗘𝗦𝗧𝗥𝗘𝗜𝗔✨! Este é o nosso 11 Inicial para hoje! 👥 #VesteABandeira
— Portugal (@selecaoportugal) November 24, 2022
The ✨𝗗𝗘𝗕𝗨𝗧✨! This is our Starting 11 for today! 👥 #WearTheFlag pic.twitter.com/DNTBs6oq5T
घाना: लॉरेंस आती, मोहम्मद सालिसु, डेनियल अमार्टे, अलेक्जेंडर जीकू, थॉमस पार्टे, आंद्रे अयू (कप्तान), अब्दुल रहमान बाबा, कुदुस मोहम्मद, सालिस अब्दुल समेद, सीदू एलिडू, इनाकी विलियम्स।
𝗧𝗘𝗔𝗠 𝗡𝗘𝗪𝗦 ! 🚨
— 🇬🇭 Black Stars (@GhanaBlackstars) November 24, 2022
Our starting 𝗫𝗜 to face Portugal. #BlackStars | #FIFAWorldCup | #TeamGhana | #Qatar2022 pic.twitter.com/dHbKM5r9k6
09:03 PM, 24-Nov-2022