Lionel Messi in India: मेसी ने एग्जीबिशन मैच में लिया हिस्सा, सीएम रेवंत के साथ राहुल गांधी भी रहे मौजूद
Lionel Messi India Tour : लियोनल मेसी के भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता से हुई। कोलकाता में सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हुआ। लेकिन देर शाम हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में उन्होंने एग्जीबिशन मैच में हिस्सा लिया। पहले दिन उन्होंने कोलकाता और हैदराबाद में कार्यक्रम में शिरकत की और अब रविवार को वह तीसरे चरण में मुंबई पहुंचेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें-
Lionel Messi in Kolkata: मेसी को देखने के लिए इस कपल ने हनीमून किया कैंसिल, बोले- उन्हें देखना ज्यादा जरूरी
Lionel Messi: मेसी से मिलाना चाहते हैं हाथ? फैंस को इसके लिए देने होंगे इतने लाख रुपये, रकम जानकर चौंक जाएंगे
लियोनल मेसी का भारत दौरा: कोलकाता से दिल्ली तक, हर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी; तीन दिन में क्या-क्या करेंगे?
लाइव अपडेट
Messi in Hyderabad Live: मेसी ने रेवंत को जर्सी भेंट दी
मेसी ने तेलंगाना के सीएम रेवंत को अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की जर्सी भेंट की।VIDEO | Hyderabad: Football icon Lionel Messi gifted Argentina jerseys to Telangana Chief Minister Revanth Reddy and Congress MP Rahul Gandhi.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 13, 2025
(Full VIDEO available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/vMz2wQqfRb
Messi in Hyderabad Live: मेसी ने फैंस को धन्यवाद कहा
मेसी ने एग्जीबिशन मैच के बाद कहा, सभी को हेलो। मैं इस प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। सच कहूं तो, यहां आने से पहले, इस पूरे समय के दौरान, पिछले विश्व कप के दौरान मैंने बहुत कुछ देखा। हां, आपके स्नेह के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। भारत में आपके साथ ये दिन बिताना हमारे लिए सम्मान की बात है। इसलिए मैं बहुत आभारी हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद।
VIDEO | Argentine football icon Lionel Messi thanks fans in India and Hyderabad for showering love and support.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 13, 2025
(Source: Third Party)#MessiInIndia #Hyderabad pic.twitter.com/EV2c8e5Zaz
Messi in Hyderabad Live: सीएम रेड्डी ने मेसी को किया सम्मानित
एग्जीबिशन मैच के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मेसी को सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।VIDEO | Hyderabad: Telangana CM Revanth Reddy (@revanth_anumula) felicitates Argentine football icon Lionel Messi at Rajiv Gandhi International Stadium.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 13, 2025
(Source: Third Party)#MessiInIndia #Hyderabad #Telangana pic.twitter.com/kM235nSG1L
Messi in Hyderabad Live: मेसी ने किया दर्शकों का मनोरंजन
मेसी ने एक्जीबिशन मैच के दौरान दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने दर्शकदीर्घा में फुटबॉल किक मारी। इस दौरान रेवंत रेड्डी और सुआरेज भी मौजूद रहे।VIDEO | Hyderabad: Argentine football icon Lionel Messi entertains fans at Rajiv Gandhi International Cricket Stadium, playfully kicking the ball to the crowd gathered in the stadium.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 13, 2025
(Source: Third Party)#MessiInIndia #Hyderabad pic.twitter.com/AE5kd5YWhw
Messi in Hyderabad Live: खिलाड़ियों से मिले मेसी
लियोन मेसी ने हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में एग्जीबिशन मैच के दौरान खिलाड़ियों से भी मुलाकात की।VIDEO | Hyderabad: Argentine football icon Lionel Messi graces the field at Rajiv Gandhi International Cricket Stadium and plays football with Telangana CM Revanth Reddy.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 13, 2025
(Source: Third Party)#MessiInIndia #Hyderabad #Telangana pic.twitter.com/O4DZ0OcIhC
Messi in Hyderabad Live: मेसी एग्जीबिशन मैच में मौजूद
मेसी ने हैदराबाद में एग्जीबिशन मैच में हिस्सा लिया। इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद हैं। मेसी ने इस दौरान फुटबॉल भी खेला और दर्शकों का मनोरंजन किया।Lionel Messi playing with Telangana CM revanth reddy. That’s how an event is organised. Proud of Revanth Reddy#MessiInIndia #MessiInHyderabad pic.twitter.com/arpR4zniYQ
— The last dance (@26lastdance) December 13, 2025
Messi in Hyderabad Live: मेसी स्टेडियम पहुंचे
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोन मेसी हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंच गए हैं। मैसी यहां एग्जीबिशन मैच में हिस्सा लेंगे।VIDEO | Argentine football icon Lionel Messi arrives at Rajiv Gandhi International Cricket Stadium, Hyderabad.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 13, 2025
(Source: Third Party)#MessiInIndia #Hyderabad pic.twitter.com/8ELecSPe9F
Messi in Hyderabad Live: मुख्यमंत्री ने मेसी का स्वागत किया
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद पहुंचने पर मेसी का स्वागत किया।VIDEO | Hyderabad: Telangana CM Revanth Reddy (@revanth_anumula) welcomes Argentine footballer Lionel Messi at Falaknuma Palace.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 13, 2025
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/3kLQKnhoWT
Messi in Hyderabad Live: मेसी हैदराबाद पहुंचे
लियोनल मेसी कोलकाता के बाद अब हैदराबाद पहुंच चुके हैं। मेसी यहां देर शाम एग्जीबिशन मैच में हिस्सा लेंगे जहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद होंगे।VIDEO | Telangana: Argentine football icon Lionel Messi lands in Hyderabad.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 13, 2025
(Full VIDEO available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Fas8SMXATt