फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India vs Wales Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत, वेल्स को 3-1 से हराया, वंदना ने किए दो गोल

Sun, 31 Jul 2022 01:08 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: रोहित राज Updated Sun, 31 Jul 2022 01:08 AM IST
खास बातें

India vs Wales Hockey Live: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हॉकी में भारतीय महिला टीम ने वेल्स को 2-1 से हरा दिया। टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में घाना को हराया था। भारत का अगला मुकाबला दो अगस्त को मेजबान इंग्लैंड से होगा।

विज्ञापन
cwg india vs wales women's hockey live updates commonwealth games 2022 hockey score news updates in hindi
वेल्स के खिलाफ गोल करने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

12:56 AM, 31-Jul-2022

India vs Wales Hockey Live: भारत ने वेल्स को हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम अपने दूसरे मैच में वेल्स को 3-1 से हरा दिया। उसके लिए वंदना कटारिया ने दो गोल किए। वहीं, गुरजीत कौर ने एक गोल किया। गुरजीत ने इससे पहले घाना के खिलाफ भी दो गोल किए थे। भारत को मैच में सात पेनल्टी कॉर्नर मिले। उसने तीन पर गोल किए। वहीं, वेल्स ने एक गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किया। टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में घाना को हराया था। अब ग्रुप में भारत का सामना मेजबान इंग्लैंड से दो अगस्त को होगा। भारत दो मैच में दो जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है। उसके छह अंक हैं। वेल्स दो मैच में दो हार के बाद चौथे नंबर पर है।
12:44 AM, 31-Jul-2022

India vs Wales Hockey Live: चौथे क्वार्टर में भारत ने किया तीसरा गोल

भारत के लिए तीसरा गोल चौथे क्वार्टर में आया। मोनिका के जबरदस्त शॉट गोलपोस्ट की ओर मारा। गेंद अंत समय में वंदना की स्टिक से लगकर गोलपोस्ट में चली गई। वंदना के नाम दूसरा गोल दर्ज हुआ। भारत अब 3-1 से आगे हो गया है।
विज्ञापन
12:37 AM, 31-Jul-2022

India vs Wales Hockey Live: वेल्स ने किया पहला गोल, स्कोर 2-1

वेल्स ने तीसरे क्वार्टर में पहला गोल किया। उसके लिए ह्यूज जेना ने पहला गोल किया। अब स्कोर 2-1 हो गया है। मैच जीतने के लिए भारत को चौथे क्वार्टर में अपनी बढ़त को बरकरार रखनी होगी।
12:31 AM, 31-Jul-2022

India vs Wales Hockey Live: भारत ने दागे दो गोल

पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं करने वाली टीम इंडिया ने दूसरे क्वार्टर में धमाकेदार वापसी की। उसने वेल्स के खिलाफ दो गोल दागे। भारत के लिए गुरजीत कौर और वंदना कटारिया ने दो गोल दागे।
11:46 PM, 30-Jul-2022

India vs Wales Hockey Live: पहले क्वार्टर के बाद स्कोर 0-0

पहले क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। भारत को दो शानदार मौके मिले, लेकिन उसने उसका फायदा नहीं उठाया। भारत को दूसरे क्वार्टर में अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।
11:33 PM, 30-Jul-2022

India vs Wales Hockey Live: पहले क्वार्टर का खेल शुरू

भारत और वेल्स के बीच पहले क्वार्टर का खेल शुरू हो गया है। टीम इंडिया ने शुरुआती मिनट में जबरदस्त हमला किया, लेकिन वेल्स की टीम गोलपोस्ट के सामने मजबूती से बचाव किया। उसके बाद वेल्स ने भी काउंटर अटैक किया। हालांकि, अभी तक एक भी गोल मैच में नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:23 PM, 30-Jul-2022

India vs Wales Hockey Live: महिला हॉकी खिलाड़ी नवजोत कौर कोरोना संक्रमित

वेल्स के खिलाफ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा। स्टार मिडफील्डर नवजोत कौर ने राष्ट्रमंडल खेलों को बीच में छोड़कर ही भारत लौटने का फैसला लिया है। दरअसल, उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से ही 27 साल की कुरुक्षेत्र की इस मिडफील्डर को आइसोलेट कर दिया गया था। वह पिछले दो दिनों से आइसोलेशन में हैं और शुक्रवार को भारत और घाना के बीच मैच में नहीं खेली थीं।

 

11:04 PM, 30-Jul-2022

India vs Wales Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत, वेल्स को 3-1 से हराया, वंदना ने किए दो गोल

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हॉकी में भारतीय महिला टीम अपने दूसरे मैच में वेल्स के खिलाफ थोड़ी देर में उतरेगी। टीम इंडिया को लगातार दूसरी जीत की तलाश है। उसने पहले मैच में घाना को 5-0 से हराया था। वेल्स की टीम घाना के मुकाबले मजबूत है। ऐसे में सविता पूनिया की कप्तानी में टीम के लिए इस मैच को जीतना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed