फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWG 2026 Day-7 Highlights: पैरा एथलीट्स ने जीते गोल्ड-सिल्वर, एथलेटिक्स में श्रीशंकर को रजत, अब तक कितने पदक?

Thu, 30 Jul 2026 02:53 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 30 Jul 2026 02:53 AM IST
खास बातें

Glasgow Commonwealth Games 2026 Day-7 Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन से प्रभावित किया। एथलेटिक्स में श्रीशंकर ने लगातार दूसरे राष्ट्रमंडल खेल में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। एथलीट- तजिंदर और समरदीप ने गोला फेंक स्पर्धा के फाइनल तक का सफर तय किया। 

विज्ञापन
CWG 2026 Day 7 Live Updates: India Medals in Weightlifting Boxing Athletics, Full Schedule, Results Highlights
भारतीय मुक्केबाज - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

02:41 AM, 30-Jul-2026

भारत को अब तक कितने पदक, किन खिलाड़ियों ने खींचे ध्यान?

भारतीय खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेल के सातवें दिन तक कुल 15 पदक जीत लिए। सातवें दिन तीन पदक आए, जिसमें एक गोल्ड मेडल, जबकि दो अन्य रजत पदक हैं। पदक तालिका में भारत अब आठवें स्थान पर आ गया है। 7वें दिन पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम पर एक नजर:
  1. दिलीप महादु गावित- पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक।
  2. पैरा एथलीट मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ- रजत पदक।
  3. मुरली श्रीशंकर- एथलेटिक्स में रजत पदक।
पदक तालिका में देशों की स्थिति कैसी?
मेडल टैली के शीर्ष पांच देशों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 47 स्वर्ण समेत कुल 103 पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है, जबकि कनाडा 14 गोल्ड मेडल के साथ कुल 39 पदकों के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे स्थान पर इंग्लैंड है, जिसकी झोली में अब तक 12 स्वर्ण समेत 56 पदक हैं। मेजबान स्कॉटलैंड नौ स्वर्ण पदकों के अब तक 23 मेडल जीत चुका है और पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। अफ्रीकी देश नाइजीरिया सात स्वर्ण पदक समेत 14 पदक जीते हैं।

धावक अनिमेष कुजूर ने सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला, कोच क्या बोले?

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनिमेष कुजूर ने बुधवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में 200 मीटर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने अपने सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया। 23 वर्षीय कुजूर ने हीट चार में 20.46 सेकंड का समय लेकर जीत हासिल की। उन्होंने कैमरून के एमानुएल एसेमे को पीछे छोड़ा, जिन्होंने मंगलवार को 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था। कुजूर कुल 16 सेमीफाइनलिस्टों में सातवें स्थान पर रहे। एसेमे 20.73 सेकंड के साथ 14वें स्थान पर आगे बढ़े। कुजूर के कोच मार्टिन ओवेन्स ने कहा कि यह जीत अनिमेष का आत्मविश्वास बढ़ाएगी। उन्होंने अनिमेष के प्रदर्शन को शानदार बताया। कुजूर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 20.32 सेकंड है। उनका पिछला सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय 20.47 सेकंड था, जो उन्होंने पिछले महीने न्यू ताइपे सिटी एथलेटिक्स ओपन में बनाया था। सेमीफाइनल गुरुवार को होंगे।
01:40 AM, 30-Jul-2026

श्रीशंकर ने लगातार दूसरी बार जीता रजत पदक, रचा इतिहास

भारतीय एथलीट मुरली श्रीशंकर ने बुधवार को भारतीय एथलेटिक्स इतिहास में एक और अध्याय जोड़ दिया। राष्ट्रमंडल खेलों के लगातार दो संस्करण में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी श्रीशंकर ने 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भी लंबी कूद स्पर्धा का रजत पदक जीता था। 

जमैका के पूर्व विश्व चैंपियन ताजय गेल ने 8.15 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। स्थानीय और पसंदीदा स्टीफन मैकेंजी (स्कॉटलैंड) ने 8.08 मीटर के साथ पोडियम पर अंतिम स्थान यानी कांस्य पदक हासिल किया।

27 वर्षीय मुरली श्रीशंकर से पहले, इस स्पर्धा में देश के एकमात्र पदक विजेता सुरेश बाबू (पुरुष कांस्य पदक, 1978) थे। महिलाओं में अंजू बॉबी जॉर्ज (कांस्य पदक, 2002) और एम प्रजुशा (रजत पदक, 2010) अन्य एथलीट्स हैं, जिन्होंने देश के लिए पदक जीते हैं।
विज्ञापन
01:35 AM, 30-Jul-2026

पैरा एथलेटिक्स शानदार प्रदर्शन, भारत ने जीता तीसरा गोल्ड मेडल

पुरुषों की 100 मीटर T47 फाइनल स्पर्धा में भारत के दिलीप महादु गावित ने स्वर्णिम सफलता पाई। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उन्होंने भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया। 100 मीटर T47 फाइनल में 10.71 सेकंड का गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए दिलीप ने गोल्ड मेडल जीता। देश की खुशी उस समय और बढ़ गई जब इसी स्पर्धा में मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ ने भारत के लिए 1-2 की स्थिति बनाई और 10.83 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता। ये बासिल के सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
01:30 AM, 30-Jul-2026

1500 मीटर फ्री-स्टाइल तैराकी: आर्यन नेहरा सातवें स्थान पर रहे

भारत के आर्यन नेहरा कॉमनवेल्थ गेम्स 1500 मीटर फ्री-स्टाइल तैराकी (पुरुष वर्ग) के फाइनल में सातवें स्थान पर रहे। आर्यन ने 12:28.55 का समय लिया और पूरी रेस के दौरान सातवें स्थान पर बने रहे। भारतीय खिलाड़ी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन आगे चल रहे खिलाड़ियों को चुनौती नहीं दे सके। वे विजेता से 41.77 सेकंड पीछे रहे।

मनप्रीत कौर शॉट पुट फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं
मनप्रीत कौर कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने से मामूली अंतर से चूक गईं; वह महिलाओं के शॉट पुट फ़ाइनल में 17.49 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहीं। पांचवें राउंड के प्रयास के बाद मनप्रीत कांस्य पदक जीतने की स्थिति में पहुंच गई थीं, लेकिन जमैका की लॉयड्रिशिया कैमरन ने 17.87 मीटर के थ्रो के साथ पोडियम पर तीसरा स्थान हासिल किया। 
01:25 AM, 30-Jul-2026

महिलाओं का शॉट पुट फाइनल: मनप्रीत कौर ने 17 मीटर का मार्क पार किया, चौथे स्थान पर

भारत की मनप्रीत कौर ने महिलाओं की शॉट पुट स्पर्धा में अपनी तीसरी कोशिश में 17.00 मीटर का मार्क हासिल किया। वे मेडल की स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर बनी हुई हैं। कांस्य पदक की इस होड़ में उनसे आगे जमैका की लॉयड्रिशिया कैमरन (17.40 मीटर) हैं। अभी तीन कोशिशें बाकी हैं, ऐसे में भारतीय खिलाड़ी के पास पोडियम तक पहुंचने का बेहतरीन मौका है। 
01:20 AM, 30-Jul-2026

लोकेश सत्यनाथन लॉन्ग जंप में पांचवें स्थान पर रहे

भारत के लोकेश सत्यनाथन ने पुरुषों की लॉन्ग जंप स्पर्धा के मेडल मुकाबले में 7.97 मीटर की अपनी सर्वशेष्ठ कोशिश के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। लोकेश की 7.97 मीटर की शुरुआती जंप कॉम्पिटिशन में उनका बेस्ट मार्क रही। बाद की कोशिशों में उन्होंने 7.70 मीटर, 7.49 मीटर, 7.65 मीटर, 7.32 मीटर और 7.62 मीटर जंप किए। इस तरह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद लोकेश मेडल की दौड़ से बाहर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:15 AM, 30-Jul-2026

पांचवीं जंप के बाद श्रीशंकर रजत पदक जीतने की स्थिति में

कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की लॉन्ग जंप स्पर्धा में पांच कोशिशों के बाद भारत के मुरली श्रीशंकर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। श्रीशंकर भले ही अपने 8.09 मीटर के बेस्ट मार्क में सुधार नहीं कर सके, लेकिन वे रजत पदक जीतने के मजबूत दावेदार हैं। जमैका के ताजे गेल 8.15 मीटर के साथ कॉम्पिटिशन में आगे चल रहे हैं।
01:05 AM, 30-Jul-2026

सुयश पैरा स्विमिंग फाइनल में चौथे स्थान पर रहे

भारत के सुयश नारायण जाधव कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 फाइनल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे। 31.63 सेकंड का समय निकालने वाले सुयश बहुत मामूली अंतर से मेडल से चूक गए। उनके साथी खिलाड़ी चैतन्य विश्वास कुलकर्णी 33.17 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे। दक्षिण अफ्रीका के क्रिश्चियन सैडी ने 28.06 सेकंड के गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ गोल्ड मेडल जीता।
12:55 AM, 30-Jul-2026

शॉट पुट फाइनल: मनप्रीत ने सुधार किया, चौथे स्थान पर बरकरार

महिलाओं के शॉट पुट फाइनल में भारत की मनप्रीत कौर ने अपनी दूसरी कोशिश में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को 16.66 मीटर के थ्रो के साथ बेहतर किया। बेहतर थ्रो की वजह से भारतीय खिलाड़ी चौथे स्थान पर हैं। चार कोशिशें अभी भी बाकी हैं ऐसे में मनप्रीत से भी मेडल की उम्मीदें हैं।
12:50 AM, 30-Jul-2026

श्रीशंकर दूसरे स्थान पर बरकरार

पुरुषों के लॉन्ग जंप फाइनल में चार कोशिशों के बाद भारत के मुरली श्रीशंकर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। दूसरी कोशिश में 8.09 मीटर की जंप के साथ वे मेडल की दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed