FIFA WC: क्रोएशिया ने तोड़ा पांच बार की चैंपियन ब्राजील का सपना, पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा
{"_id":"6393386f5781ee5f61522859","slug":"croatia-vs-brazil-football-live-score-fifa-world-cup-2022-1st-quarter-final-match-at-education-city-stadium","type":"live","status":"publish","title_hn":"FIFA WC: क्रोएशिया ने तोड़ा पांच बार की चैंपियन ब्राजील का सपना, पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Fri, 09 Dec 2022 11:33 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:33 PM IST
खास बातें
Croatia vs Brazil FIFA World Cup 2022 Quater Final Score News in Hindi: कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के पहले क्वार्टर फाइनल में पांच बार की चैंपियन ब्राजील हार गई है। दुनिया की नंबर-1 टीम को क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया। क्रोएशिया लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंच गया है। वहीं, ब्राजील की टीम लगातार दूसरी बार ही क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई। इस मैच में ब्राजील के लिए स्टार खिलाड़ी नेमार ने गोल किया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। एक्स्ट्रा टाइम तक खेल समाप्त होने के बाद स्कोर 1-1 की बराबरी था। क्रोशिया ने पेनल्टी में 4-2 से जीत लिया।
विज्ञापन
क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच इस मैच के हीरो रहे
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:21 PM, 09-Dec-2022
Croatia vs Brazil Live Score: क्रोएशिया ने नंबर-1 टीम ब्राजील को किया बाहर
क्रोएशिया ने फुटबॉल विश्व कप में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया। उसने क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर-1 टीम को हरा दिया। क्रोएशिया ने इस मैच को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से अपने नाम कर लिया। उसने जापान के खिलाफ मैच को भी प्री-क्वार्टर फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में जीता था। क्रोएशिया की टीम पिछली बार 2018 में भी फाइनल से पहले नॉकआउट के तीन मैचों को पेनल्टी शूटआउट में ही अपने नाम किया था। फाइनल में फ्रांस ने यह नौबत नहीं आने दी थी और मैच को 4-2 से अपने नाम कर लिया था।निर्धारित 90 मिनट तक इस मैच में एक भी गोल नहीं हुआ था। उसके बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम तक गया। एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ के इंजरी टाइम में नेमार ने गोल कर सनसनी मचा दी। उन्होंने 105+1वें मिनट में गोलकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया था। ऐसा लग रहा था कि ब्राजील की टीम इस मैच को अब आसानी से जीत जाएगी, लेकिन कुछ और ही होना था। 117वें मिनट में पेट्कोविच ने गोलकर क्रोएशिया को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया।
ब्राजील के रोड्रिगो और मार्किन्होस चूके
क्रोएशिया के लिए पेनल्टी शूटआउट उसका मजबूत पक्ष है। यहां ब्राजील के सामने उसे हराना बड़ी चुनौती थी। क्रोएशिया के गोलकीपर डोमिनिक लिवाकोविच ने मैच में करीब 12 से 13 गोल बचाए थे। उन्होंने पेनल्टी शूटआउट में रोड्रिगो के गोल को रोक लिया। उसके बाद ब्राजील के अनुभवी डिफेंडर मार्किन्होस गेंद को गोलपोस्ट में नहीं डाल सके। क्रोएशिया के लिए निकोला वलासिच, लोवारो माजेर, लुका मोड्रिच और मिस्वाल ओरिसिच ने गेंद को गोलपोस्ट में डाला। ब्राजील के लिए रोड्रिगो और मार्किन्होस चूक गए। कासेमिरो और पेड्रो ने गेंद को गोलपोस्ट में डाला।
पांच विश्व कप चौथा क्वार्टर फाइनल हारा ब्राजील
ब्राजील की टीम 2002 में विश्व कप जीतने के बाद चौथी बार क्वार्टर फाइनल (2006, 2010, 2018 और 2022) में बाहर हुई है। वह 2014 में सेमीफाइनल खेली थी। वहीं, क्रोएशिया ने अपने विश्व कप इतिहास में तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। वहां उसका मुकाबला नीदरलैंड या अर्जेंटीना से होगा।
11:01 PM, 09-Dec-2022
Croatia vs Brazil Live Score: क्रोएशिया ने दागा बराबरी का गोल
116वें मिनट तक लग रहा था कि ब्राजील की टीम यह मैच 1-0 से जीत जाएगी। नेमार ने एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ के इंजरी टाइम (105+1वें मिनट) में गोलकर पांच बार की चैंपियन टीम को 1-0 से आगे कर दिया था। मैच समाप्त होने में सिर्फ चार मिनट का समय बाकी था। ऐसे में क्रोएशिया ने वापसी की। कभी हार नहीं मानने वाली इस टीम ने 117वें मिनट में गोल कर ब्राजील को हैरान कर दिया। ब्रूनो पेट्कोविच ने गोलकर टीम को बराबरी पर ला दिया। अब मुकाबला पेनल्टी शूटआउट की ओर बढ़ता दिख रहा है।
विज्ञापन
10:43 PM, 09-Dec-2022
Croatia vs Brazil Live Score: नेमार ने की पेले की बराबरी
गोल करने के बाद नेमार
- फोटो : FIFA World Cup/Twitter
10:23 PM, 09-Dec-2022
Croatia vs Brazil Live Score: निर्धारित समय में नहीं हुआ गोल, एक्सट्रा टाइम में पहुंचा मैच
ब्राजील और क्रोएशिया के बीच मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया है। निर्धारित 90 मिनट में एक भी गोल नहीं हुआ। अब 15-15 मिनट के दो हाफ होंगे। इस दौरान अगर स्कोर बराबरी पर रहता है तो पेनल्टी शूटआउट में मैच का फैसला होगा। 90 मिनट के खेल में दोनों टीमें करीब-करीब बराबरी पर रहीं। क्रोएशिया का बॉल पजेशन 51 और ब्राजील का 49 फीसदी रहा। क्रोएशिया ने 542 और ब्राजील ने 540 पास किए। हालांकि, अटैक में ब्राजील की टीम आगे रही। उसने गोल के लिए 15 शॉट लगाए। इनमें से आठ टारगेट पर रहे। वहीं, क्रोएशिया ने छह प्रयास किए। एक भी टारगेट पर नहीं रहे।09:57 PM, 09-Dec-2022
Croatia vs Brazil Live Score: पहले गोल का इंतजार
मैच में 70 मिनट का खेल हो चुका है। अब तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई हैं। दूसरे हाफ में ब्राजील ज्यादा आक्रामक दिखाई दे रहा है, लेकिन क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच दीवार बनकर खड़े हैं। उन्होंने दूसरे हाफ में ब्राजील के कई प्रयासों को रोक दिया है। अब निर्धारित समय 90 मिनट के खेल में सिर्फ 20 मिनट बाकी है। अगर गोल नहीं होता है तो एक्स्ट्रा टाइम में मैच चला जाएगा।09:39 PM, 09-Dec-2022
Croatia vs Brazil Live Score: दूसरे हाफ का खेल शुरू
ब्राजील और क्रोएशिया के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। ब्राजील ने ब्रेक के बाद उतरते ही लगातार दो हमले किए। 47वें मिनट में क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच ने एक गोल बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:17 PM, 09-Dec-2022
Croatia vs Brazil Live Score: पहले हाफ का खेल समाप्त
ब्राजील और क्रोएशिया के बीच पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी हैं। स्कोर 0-0 की बराबरी पर है। स्टार खिलाड़ियों से सजी ब्राजील की टीम को देखकर लग रहा था कि वह क्रोएशिया के खिलाफ ताबड़तोड़ गोल करेगी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। क्रोएशिया ने अपने अनुभव का बेहतरीन इस्तेमाल किया है। इसने शानदार तरीके से डिफेंस किया और जब मौके मिले तब काउंटर अटैक भी किया है।ब्राजील के पास 51 और क्रोएशिया के पास 49 फीसदी पजेशन रहा है। ब्राजील ने गोल के लिए पांच प्रयास किए। उनमें से तीन टारगेट पर रहे। वहीं, क्रोएशिया ने तीन प्रयास किए और तीनों टारगेट पर नहीं रहे। दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ियों को यलो कार्ड दिखाया गया है। 25वें मिनट में ब्राजील के डानिलो और 31वें मिनट में क्रोएशिया के मार्सेलो ब्रोजोविच को यलो कार्ड दिखाया गया।
08:43 PM, 09-Dec-2022
Croatia vs Brazil Live Score: क्रोएशिया ने गंवाया आसान मौका
मैच के 13वें मिनट में क्रोएशिया ने गोल के लिए अच्छा मूव बनाया था। जुरानोविच गेंद को लेकर ब्राजील के खिलाड़ियों को छकाते हुए आगे बढ़ गए। उन्होंने गेंद को पसालिच की ओर बढ़ा दिया। पसालिच आगे बढ़ें और एक शानदार क्रॉस गोलपोस्ट की ओर मारा। क्रोएशिया के दो खिलाड़ी वहां थे, लेकिन वह गेंद को गोलपोस्ट में नहीं डाल सके। क्रोएशिया के अनुभवी खिलाड़ी इवान पेरिसिच गोल करने से चूक गए।08:31 PM, 09-Dec-2022
Croatia vs Brazil Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू
क्रोएशिया और ब्राजील के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो गया है। दोनों टीमों की नजर सेमीफाइनल में जगह पक्की करनी पर हैं। ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार इस मैच में महान पेले का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वह इंटरनेशनल फुटबॉल में पेले के 77 गोल की बराबरी करने से सिर्फ एक कदम दूर हैं।08:10 PM, 09-Dec-2022
Croatia vs Brazil Live Score: दोनों टीमों की शुरुआती इलेवन
क्रोएशिया: डोमिनिक लिवाकोविच (गोलकीपर), बोर्ना सोसा, इवान पेरिसिच, देजन लॉरेन, माटेओ कोवासिच, आंद्रेज क्रामरिच, लुका मोड्रिच, मार्सेलो ब्रोजोविच, मारियो पासालिच, जोस्को ग्वार्दिओल, जोसिप जुरानोविच।ब्राजील: एलिसन (गोलकीपर), एडर मिलिटाओ, थियागो सिल्वा, मार्क्विनहोस, डेनिलो, कासेमिरो, लुकास पिक्वेटा, नेमार, विनीसियस जूनियर, राफिन्हा, रिचार्लिसन।