फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWG 2022 Day 4: चौथे दिन सुशीला ने रजत और विजय-हरजिंदर ने कांस्य जीता, बैडमिंटन-टेबल टेनिस में पदक पक्का

Tue, 02 Aug 2022 03:00 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 02 Aug 2022 03:00 AM IST
खास बातें

Commonwealth Games 2022 Day 4 Highlights: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब तक नौ पदक मिल चुके हैं। मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वहीं चौथे दिन भारत ने तीन पदक जीते। जूडो में सुशीला देवी ने रजत पदक जीता, जबकि विजय यादव ने कांस्य अपने नाम किया। वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने भी कांस्य पदक दिलाया। चौथे दिन वेटलिफ्टर अजय सिंह पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Day 4 Live Updates Events Results from Birmingham CWG News Updates in Hindi
हरजिंदर कौर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:20 AM, 02-Aug-2022

CWG Highlights: भारत को चौथे दिन तीन पदक, बैडमिंटन-टेबल टेनिस में पदक पक्का

भारत ने चौथे दिन तीन पदक अपने नाम किए। जूडो में सुशीला देवी ने रजत पदक जीता। वहीं, जूडो में ही पुरुषों में विजय यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता। इस तरह भारत के कुल पदकों की संख्या नौ हो गई है। भारत ने अब तक तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य जीते हैं। इसके अलावा भारतीय मिक्स्ड (पुरुष और महिला मिलाकर) बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल में सिंगापुर को 3-0 से हराकर फाइनल में पहुंच गई है, जहां मंगलवार को स्वर्ण पदक के लिए उनका मैच मलेशिया से होगा। इसके अलावा टेबल टेनिस में पुरुष टीम फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय मेन्स टेबल टेनिस टीम ने सेमीफाइनल में नाइजीरिया को 3-0 से हरा दिया। अब स्वर्ण के लिए उनका सामना सिंगापुर से होगा।
02:14 AM, 02-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में फाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष टीम

टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष टीम ने नाइजीरिया को 3-0 से हरा दिया है। टीम इवेंट के पहले मैच में साथियान ज्ञानशेखरन और हरमीत देसाई की भारतीय जोड़ी ने नाइजीरिया की बोडे अबियोडुन और ओलाजिदे ओमोतायो की जोड़ी को 11-6, 11-7, 11-7 से आसानी से हरा दिया। इसके बाद दूसरे मैच में अचंता शरथ कमल ने नाइजीरिया के अरुणा कादरी को 3-1 से हराकर भारतीय टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। तीसरे मैच में ज्ञानशेखरन ने नाइजीरिया के ओलाजिदे ओमोतायो को सिंगल्स मैच में 3-1 से हराकर भारतीय पुरुष टीम को 3-0 की जीत दिला दी। इस तरह टीम इंडिया ने मेन्स टेबल टेनिस टीम इवेंट में एक और पदक पक्का कर लिया। भारतीय टीम का कम से कम रजत तो पक्का हो गया है। फाइनल में भारतीय टीम सिंगापुर से गोल्ड के लिए मैच खेलेगी।
विज्ञापन
01:08 AM, 02-Aug-2022

CWG 2022 Live: वेटलिफ्टिंग: हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता

हरजिंदर कौर ने 71 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने कुल 212 किलोग्राम वजन उठाकर देश को नौवां पदक दिलाया है। इस मुकाबले में हरजिंदर ने स्नैच में 93 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 119 किलोग्राम भार उठाया। इंग्लैंड की साराह डेविस ने कुल 229 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, कनाडा की एलेक्सिस एशवर्थ ने 214 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। 

हरजिंदर का प्रदर्शन
स्नैच:
हरजिंदर ने पहले प्रयास में 90 किग्रा भार के लिए अपना नाम दिया था। वह इस वजन को नहीं उठा सकीं। दूसरे प्रयास में उन्होंने 90 और तीसरे में 93 किग्रा भार उठा लिया। इस तरह स्नैच राउंड में उनका स्कोर 93 किग्रा रहा।

क्लीन एंड जर्क: इस राउंड में हरजिंदर के तीनों प्रयास सफल रहे। उन्होंने पहले प्रयास में 113, दूसरे में 116 और तीसरे में 119 किग्रा भार उठाया। इस तरह क्लीन एंड जर्क में उनका स्कोर 119 रहा।

भाग्य ने दिया हरजिंदर का साथ
हरजिंदर ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क के बाद कुल 212 किग्रा भार का स्कोर किया। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि वह कांस्य नहीं जीत पाएंगी। उनसे आगे एलेक्सिस एशवर्थ थीं। उन्होंने 214 किग्रा भार उठाया था। तब नाइजीरिया की जोए ओगबोने और इंग्लैंड की सारा डेविस आने वाली थीं। दोनों के बीच स्वर्ण पदक के लिए टक्कर होने वाली थी, लेकिन खेल पलट गया। नाइजीरिया की जो ओगबोने ने स्नैच में 100 किग्रा भार उठाया था। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 125 किग्रा के लिए अपना नाम दिया था। वह तीनों प्रयास में नाकाम रहीं। इस तरह हरजिंदर का पदक पक्का हो गया। 

अब सारा डेविस की बारी थी। वह अगर तीनों प्रयास में फेल हो जातीं तो हरजिंदर को रजत मिल जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सारा का पहला प्रयास तो असफल रहा, लेकिन दूसरे में उन्होंने 126 किग्रा भार उठाकर अपना कुल स्कोर 229 किग्रा कर दिया। इस तरह वह स्वर्ण जीत गईं।
12:51 AM, 02-Aug-2022

CWG 2022 Live: वेटलिफ्टिंग: हरजिंदर का पदक पक्का

वेटलिफ्टिंग में क्लीन एंड जर्क राउंड में हरजिंदर ने अपने पहले प्रयास में 113 किग्रा वजन उठाया। वहीं, दूसरे प्रयास में उन्होंने 116 और तीसरे प्रयास में 119 किग्रा वजन उठाया। इसके साथ ही उन्होंने पदक पक्का कर लिया है। 
12:17 AM, 02-Aug-2022

CWG 2022 Live: भारतीय बैडमिंटन टीम फाइनल में, एक और पदक पक्का

भारतीय टीम बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में भारत ने सिंगापुर पर 3-0 से हराया। इस तरह भारत ने बैडमिंटन में भी एक पदक पक्का कर लिया है। बैडमिंटन में भारत ने रजत पदक पक्का कर लिया है। अब फाइनल में टीम इंडिया का सामना मलेशिया से होगा। भारतीय टीम मलेशिया को हराकर और फाइनल जीतकर स्वर्ण अपने नाम करना चाहेगी।

सेमीफाइनल में पहले मैच में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने सिंगापुर की काई टेरी और एंडी जुंग की जोड़ी को 21-11, 21-12 से हरा दिया। दूसरे मैच में पीवी सिंधु ने जिया मिन यिओ को पहले गेम में 21-11 और दूसरे गेम में 21-12 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। तीसरे मैच में लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के लोह यू कियान को 21-18, 21-15 से हरा दिया और भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया। भारत बनाम मलेशिया बैडमिंटन मिक्स्ड टीम फाइनल मंगलवार को खेला जाएगा।
12:08 AM, 02-Aug-2022

CWG 2022 Live: वेटलिफ्टिंग: स्नैच राउंड के बाद हरजिंदर चौथे स्थान पर

स्नैच राउंड के बाद भारत की हरजिंदर कौर चौथे स्थान पर हैं। स्नैच राउंड में उन्होंने 90 किलो का पहला प्रयास किया, लेकिन विफल रहीं। वहीं, दूसरे प्रयास में हरजिंदर कौर ने 90 किलो का वजन उठा लिया। इसके बाद तीसरे प्रयास में हरजिंदर ने 93 किलो का वजन उठाया, जो कि उनका पर्सनल बेस्ट भी है। पहले स्थान पर इंग्लैंड की सारा डेविस हैं। डेविस ने स्नैच राउंड में 103 किलो का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया, जो कि कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड है। दूसरे नंबर पर नाइजीरिया की जॉय ओगबोने एजी हैं। उन्होंने 100 किलो का वजन उठाया। वहीं, तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की कियाना रोज एलियट हैं। उन्होंने 94 किलो का वजन उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:02 AM, 02-Aug-2022

CWG 2022 Live: सुचिका तरियाल कांस्य पदक के मैच में हारीं

जूडो में महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग में सुचिका तरियाल को कांस्य पदक के मैच में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मॉरिशस की क्रिश्चियन लेजेंटिल ने वजा-आरी में हरा दिया। 
11:43 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: वेटलिफ्टिंग: हरजिंदर कौर का मैच जारी

वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 71 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की हरजिंदर कौर चुनौती पेश कर रही हैं। स्नैच राउंड में उन्होंने 90 किलो का पहला प्रयास किया, लेकिन विफल रहीं। वहीं, दूसरे प्रयास में हरजिंदर कौर ने 90 किलो का वजन उठा लिया।
11:38 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन: सेमीफाइनल में भारत ने सिंगापुर पर 2-0 की बढ़त बनाई

बैडमिंटन टीम इवेंट के सेमीफाइनल में भारत ने सिंगापुर पर 2-0 की बढ़त बना ली है। पहले मैच में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने काई टेरी और एंडी जुंग की जोड़ी को 21-11, 21-12 से हरा दिया। दूसरे मैच में पीवी सिंधु ने जिया मिन यिओ को पहले गेम में 21-11 और दूसरे गेम में 21-12 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत अब बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में पहुंचने से एक जीत दूर है। अगर ऐसा हुआ तो भारत बैडमिंटन में भी एक पदक पक्का कर लेगा।
11:19 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: जसलीन सिंह कांस्य पदक के मुकाबले में हारे

जूडो में पुरुषों के 66 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के जसलीन सिंह को कांस्य पदक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के नाथन काट्ज ने जसलीन को आखिरी कुछ सेकेंड में इपपोन से हराया और कांस्य पदक अपने नाम किया। इपपोन यानी आखिरी 10 सेकेंड में ऑस्ट्रेलियाई जुडोका ने जसलीन को थ्रो किया और उन्हें उठने नहीं दिया। इपपोन होने पर एक फुल पॉइंट दिया जाता है और खिलाड़ी जीत जाता है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed