CWG 2022 Day 2: मीराबाई के स्वर्ण के बाद बिंदियारानी की 'चांदी', भारत के लिए चौथा पदक जीता
{"_id":"62e4d9e2cd095302836cf82f","slug":"commonwealth-games-2022-day-2-live-updates-events-results-of-cwg-birmingham-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"CWG 2022 Day 2: मीराबाई के स्वर्ण के बाद बिंदियारानी की 'चांदी', भारत के लिए चौथा पदक जीता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sun, 31 Jul 2022 03:00 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 31 Jul 2022 03:00 AM IST
खास बातें
Commonwealth Games 2022 Day 2: कॉमनवेल्थ खेलों में पहले दिन भारत ने कोई पदक नहीं जीता था, लेकिन दूसरे दिन मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। दूसरे दिन भारत ने कुल चार पदक जीते और चारों पदक वेटलिफ्टिंग में आए।
भारत के लिए कैसा रहा दूसरा दिन
- मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह बर्मिंघम में भारत का पहला सोना है।
- वेटलिफ्टिंग में 55 किलोग्राम भारवर्ग में संकेत ने रजत पदक जीता। यह भारत का पहला पदक है।
- वेटलिफ्टिंग में ही देश को दूसरा पदक मिला। गुरुराजा ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में 269 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीता।
- टेबल टेनिस में महिला टीम ने लगातार दूसरा मैच जीता।
- बैडमिंटन में मिश्रित टीम ने पाकिस्तान के बाद श्रीलंका को भी हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंची।
- बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं।
- महिला टेबिल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में हारी।
- 14 साल की स्क्वैश खिलाड़ी अनहत सिंह को राउंड ऑफ 32 में मिली हार।
- बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया।
- बिंदियारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान बिंदियारानी देवी
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
02:34 AM, 31-Jul-2022
CWG 2022 Live: भारत ने जीता चौथा पदक, बिंदियारानी ने जीता रजत
रजत पदक के साथ बिंदियारानी देवी (बाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल में क्लीन एंड जर्क राउंड में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में फ्रेयर पहले अटैम्प्ट में 109 किलो वजन उठाने में कामयाब नहीं हो पाईं। वहीं, बिंदिया ने 110 किलो वजन उठा लिया। ऐसे में फ्रेयर पर दबाव बना। हालांकि, दूसरे अटैम्प्ट में फ्रेयर ने 109 किलो का वजन उठा लिया।
ऐसे में बिंदिया पर बेहतर करने का दबाव बना। दूसरे अटैम्प्ट में बिंदिया 114 किलो का वजन नहीं उठा सकीं। इसके बाद फ्रेयर ने तीसरे अटैम्प्ट में 115 किलो वजन उठाने का सोचा, लेकिन फेल रहीं। ऐसे में बिंदिया ने अपने तीसरे अटैम्प्ट में 116 किलो वजन उठाने की ठान ली और 116 किलो वजन कामयाबी से उठाते हुए देश को एक और रजत पदक दिलाया।
नाइजीरिया की आदिजात एडेनिके कुल 203 किलो (स्नैच: 92 किलो, क्लीन एंड जर्क: 111 किलो) के साथ पहले स्थान पर रहीं और स्वर्ण अपने नाम किया। वहीं, बिंदियारानी 202 किलो (स्नैच: 86 किलो, क्लीन एंड जर्क: 116 किलो) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। फ्रेयर मॉरो कुल 198 किलो वजन ((स्नैच: 89 किलो, क्लीन एंड जर्क: 109 किलो) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस तरह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में बिंदियारानी देवी ने भारत के लिए दूसरे दिन का अंत शानदार अंदाज में किया।
02:29 AM, 31-Jul-2022
CWG 2022 Live: दूसरे अटैम्प्ट में बिंदियारानी 114 किलो नहीं उठा सकीं
क्लीन एंड जर्क में दूसरे अटैम्प्ट में बिंदियारानी 114 किलो का भार नहीं उठा सकीं। उनकी टक्कर इंग्लैंड की फ्रेयर मॉरो से है।
विज्ञापन
02:20 AM, 31-Jul-2022
CWG 2022 Live: बिंदियारानी ने पदक पक्का किया
भारतीय वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने देश के लिए चौथा पदक पक्का कर दिया है। उन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में स्नैच में 86 किलो का वजन और क्लीन एंड जर्क राउंड में पहले अटैम्प्ट में 110 किलो का वजन उठाया। फिलहाल कुल 196 किलो वजन उठाने के साथ ही बिंदियारानी ने पदक पक्का किया। वह क्लीन एंड जर्क में अपने प्रदर्शन को और सुधार सकती हैं और भारत के लिए बेहतर पदक जीत सकती हैं। उनके दो अटैम्प्ट बाकी हैं। भारत का यह कुल चौथा पदक रहा। भारत ने चारों पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते हैं। बिंदियारानी से पहले मीराबाई चानू ने स्वर्ण, जबकि पुरुषों में संकेत सरगर ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक और गुरुराजा पुजारी ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था।02:01 AM, 31-Jul-2022
CWG 2022 Live: भारत के श्रीहरि नटराज सातवें स्थान पर
स्विमिंग में 100 मीटर बैकस्ट्रोक में भारत के श्रीहरि नटराज सातवें स्थान पर रहे। उन्होंने फाइनल में 54.31 सेकेंड का समय निकाला। हालांकि, वह पदक जीतने में कामयाब नहीं हो सके।01:49 AM, 31-Jul-2022
CWG 2022 Live: बिंदियारानी स्नैच राउंड में तीसरे स्थान पर
वेटलिफ्टिंग के 55 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की बिंदियारानी तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 86 किलो का बेस्ट अटैम्प्ट किया। फिलहाल क्लीन एंड जर्क राउंड जारी है।01:08 AM, 31-Jul-2022
CWG 2022 Live: हॉकी में जीती भारतीय महिला टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम अपने दूसरे मैच में वेल्स को 3-1 से हरा दिया। उसके लिए वंदना कटारिया ने दो गोल किए। वहीं, गुरजीत कौर ने एक गोल किया। गुरजीत ने इससे पहले घाना के खिलाफ भी दो गोल किए थे। भारत को मैच में सात पेनल्टी कॉर्नर मिले। उसने तीन पर गोल किए। वहीं, वेल्स ने एक गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किया। टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में घाना को हराया था। अब ग्रुप में भारत का सामना मेजबान इंग्लैंड से दो अगस्त को होगा। भारत दो मैच में दो जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है। उसके छह अंक हैं। वेल्स दो मैच में दो हार के बाद चौथे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:45 AM, 31-Jul-2022
CWG 2022 Live: अनहत राउंड ऑफ 32 में हारीं
स्क्वैश में महिला सिंगल्स राउंड ऑफ 32 में 14 साल की अनहत सिंह को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें वेल्स की एमिली व्हिटलॉक ने 7-11, 7-11, 11-4, 6-11 से हरा दिया।12:34 AM, 31-Jul-2022
CWG 2022 Live: महिला टेबल टेनिस टीम इवेंट में क्वार्टर फाइनल में भारत की हार
महिला टेबल टेनिस टीम इवेंट में क्वार्टर फाइनल में भारत को मलेशिया के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया के खिलाफ टीम इवेंट के पहले मैच में रीथ टेनिसन और श्रीजा अकुला की जोड़ी को केरेन लाइन और ली सियान एलिस की जोड़ी ने 11-7, 11-6, 5-11, 11-6 से हरा दिया। इसके बाद दूसरे मैच में मनिका बत्रा ने सिंगल्स मैच में यिंग हो को 11-8, 11-5, 8-11, 9-11, 11-3 से हराकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद सिंगल्स मैच में ही श्रीजा अकुला ने ली चैंग को 11-6, 11-6, 11-9 से हराकर मलेशिया पर 2-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद मनिका बत्रा अपने अगले सिंगल्स मैच में केरेन लाइन से 6-11, 3-11, 9-11 से हार गईं। इसके साथ ही मलेशिया ने 2-2 की बराबरी कर ली। महिला इवेंट के आखिरी मैच में भारत को किसी भी हाल में जीत दर्ज करना था, लेकिन रीथ टेनिसन को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें सिंगल्स मैच में यिंग हो ने 12-10, 8-11, 11-6, 9-11, 9-11 से हरा दिया। ऐसे में भारत के पदक की उम्मीदों को एक और झटका लगा।12:32 AM, 31-Jul-2022
CWG 2022 Live: लवलीना क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
भारत की ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में जीत गई हैं। उन्होंने 70 किलोग्राम भारवर्ग मिडिलवेट कैटेगरी में न्यूजीलैंड की एरिएन निकोलसन को 5-0 से हराया।
2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में पहले राउंड में बाहर होने वाली लवलीना बर्मिंघम में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं हैं।
11:16 PM, 30-Jul-2022