फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशियन पैरा गेम्स Highlights: भारत ने पार किया 20 स्वर्ण पदक का आंकड़ा, पैरा एथलेटिक्स में दमदार प्रदर्शन

Thu, 22 Oct 2026 06:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 Oct 2026 06:00 PM IST
खास बातें

Asian Para Games Day 4: पैरा एशियन गेम्स में गुरुवार को भी भारतीय एथलीटों ने दमदार प्रदर्शन किया। भारत के पदकों की संख्या 80 के पार पहुंच गई है और वह तालिका में चौथे स्थान पर आ गया है।

विज्ञापन
Asian Para Games 2026 Day 4 Highlights: India Medal Tally Badminton Shooting Swimming Results
सोलाईराज धर्मराज - फोटो : Anurag Thakur X

लाइव अपडेट

05:18 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: भाविककुमार का रजत छिना

भारत के भाविककुमार भारवाड पुरुष 400 मीटर टी47 वर्ग में अयोग्य घोषित किए गए जिससे उनका रजत पदक छिन गया है। भाविककुमार भारवाड ने 49.31 सेकेंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था, लेकिन सेकेंड लेन का उल्लंघन करने के कारण अपडेटेड नतीजों में उन्हें अयोग्य घोषित किया गया।
05:15 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: सोलाईराज ने जीता स्वर्ण पदक

भारत के सोलाईराज धर्मराज ने पुरुष लॉन्ग जम्प टी44/टी62/टी64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। सोलाईराज ने 7.15 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण जीता जो नया एशियन रिकॉर्ड भी है। धर्मराज ने दूसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस तरह भारत ने पैरा एशियन गेम्स में अब तक 21 स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। 
विज्ञापन
04:31 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: रवानी ने दिलाया कांस्य

वलासानी रवानी ने महिला 400 मीटर टी11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। रवानी ने 1:03.64 मिनट का समय लिया और अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया। चीन की ही शांगशान ने 1:00.07 मिनट के समय के साथ स्वर्ण और थाईलैंड की सुनीपोर्न तानोमवोंग ने 1:00.19 मिनट का समय लेकर रजत पदक जीता। इस तरह भारत के कुल पदकों की संख्या 86 हो गई है। 
04:18 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: तेजस ने जीता कांस्य

भारत के तेजस नंदकुमार ने पुरुष 100 मीटर एस7 तैराकी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। तेजस 1:18.58 का समय लिया और वह तीसरे स्थान पर रहे। चीन के जिंगसोंग रुआन ने 1:12.16 का समय लेकर स्वर्ण जीता। ये पैरा एशियन गेम्स का नया रिकॉर्ड भी है। वहीं, सिंगापुर के वेई सोंग तोह ने 1:16.09 का समय लेकर रजत पदक अपने नाम किया। 
03:58 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: रवि ने दिलाया कांस्य

रवि कार्तिक बुडिगिना ने पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग में भारत को कांस्य पदक दिलाया। रवि 25.89 सेकेंड का समय लेकर फाइनल में तीसरे स्थान पर रहे और उन्होंने पदक सुनिश्चित किया। वहीं, उज्बेकिस्तान के इगोर बोलोतोव ने 24.39 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण और इंडोनेशिया के याविआंदा रिफ्की मौलाना ने 25.51 सेकेंड का समय लेकर रजत पदक अपने नाम किया। 
03:40 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: दिलीप गावित ने जीता स्वर्ण

दिलीप गावित ने शानदार प्रदर्शन कर पुरुष 400 मीटर टी46 वर्ग में स्वर्ण पदक दिलाया है। इसी वर्ग में भाविककुमार भरवाड़ ने रजत पदक अपने नाम किया। दिलीप ने 48.27 सेकेंड का समय लिया और पहले स्थान पर रहे। वहीं, भाविककुमार ने 49.31 सेकेंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर फिनिश किया। जापान के काकेरु इशिदा ने 49.58 सेकेंड के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:34 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: स्वातिक पटेल ने जीता कांस्य

भारत के स्वातिक पटेल ने पुरुष 100 मीटर ब्रेस्ट्रोक एसबी9 वर्ग में कांस्य पदक जीता। स्वातिक ने 1:13.77 का समय लिया और वह तीसरे स्थान पर रहे। ईरान के सिना झेघामिनेजाद ने 1:09.47 समय के साथ स्वर्ण और ईरान के ही शाहीन इजादयार ने 1:13.23 समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया। भारत ने इस तरह अब तक 84 पदक अपने नाम कर लिए हैं और वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।
 
03:07 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: थुलासिमथि ने मनीषा को हराकर फाइनल में बनाई जगह

एशियन पैरा गेम्स में थुलासिमथि मुरुगेसन ने महिला एकल एसयू5 के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी हमवतन मनीषा रामदास को तीन गेम तक चले मुकाबले में 2-1 से हराया। थुलासिमथि को पहले गेम में 19-21 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम 21-15 और 21-13 से जीत लिए। 54 मिनट तक चले मुकाबले में उन्होंने दबाव के बीच दमदार प्रदर्शन किया।

मनीषा ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन थुलासिमथि ने वापसी करते हुए मैच पर नियंत्रण बना लिया। इस जीत के साथ थुलासिमति स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंच गईं, जबकि मनीषा को कांस्य पदक से संतोष करना होगा। इस स्पर्धा में भारत का कम से कम एक पदक पक्का हो गया है।
02:55 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पुरुषों की ऊंची कूद टी63 में भारत का क्लीन स्वीप, शैलेश को स्वर्ण

भारत के पैरा एथलीटों ने एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में कमाल कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने तीनों पदक अपने नाम करते हुए क्लीन स्वीप किया। शैलेश कुमार ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, वरुण भाटी ने रजत और राहुल सरोहा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस तरह भारत ने स्पर्धा के तीनों पदकों पर कब्जा जमाया।

02:18 PM, 22-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: भारत के पदकों की संख्या

भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अब तक 18 स्वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्य सहित कुल 78 पदक जीते हैं। भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है। पैरा एथलेटिक्स भारत का सबसे सफल खेल रहा, जिसमें 15 स्वर्ण, 15 रजत और 16 कांस्य सहित कुल 46 पदक मिले। पैरा बैडमिंटन में सात और पैरा तैराकी में भी सात पदक भारत के खाते में आए।

एशियन पैरा गेम्स 2026: पदक तालिका

रैंक

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल

1

चीन

128

68

77

273

2

जापान

33

41

46

120

3

उज्बेकिस्तान

33

37

36

106

4

दक्षिण कोरिया

20

19

26

65

5

भारत

18

25

35

78


खेलवार भारत का प्रदर्शन

खेल

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल

पैरा तीरंदाजी

2

2

0

4

पैरा एथलेटिक्स

15

15

16

46

पैरा बैडमिंटन

0

0

7

7

पैरा जूडो

0

1

1

2

पैरा पावरलिफ्टिंग

0

2

0

2

पैरा तैराकी

0

3

4

7

पैरा टेबल टेनिस

0

0

6

6

पैरा शूटिंग

1

2

1

4

कुल

18

25

35

78

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed