फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asian Games 2026 Highlights: चार स्वर्ण समेत भारत ने आज जीते सात पदक, महिला हॉकी टीम फाइनल में

Wed, 30 Sep 2026 03:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 30 Sep 2026 03:35 PM IST
खास बातें

मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन फाइनल में पहुंच गई हैं और प्रिया सेमीफाइनल में हार के साथ कांस्य अपने नाम किया। तीरंदाजी में तीन स्वर्ण आए।

विज्ञापन
Asian Games 2026 Live Updates: India Schedule Medal Tally Archery Shooting Boxing Athletics Results News Hindi
कपिल पोखरिया और भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

05:12 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारतीय महिला टीम ने एशियाड के फाइनल में जगह बनाई

भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और अब वह स्वर्ण पदक हासिल करने से एक कदम दूर है। भारत का खिताबी मुकाबले में दो अक्तूबर को चीन से सामना होगा। भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक के 44 साल के इंतजार को खत्म करने के करीब है और उसने इसके लिए एक कदम और बढ़ा लिए हैं। 

भारतीय महिला टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और वह अजेय है। सेमीफाइनल में पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। लेकिन दूसरे क्वार्टर में इशिका ने भारत को बढ़त दिलाई। इशिका ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए इसे गोल में बदला और भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इसके चार मिनट बाद ही सुनेलिता टोप्पो ने मैदानी गोल कर बढ़त को दोगुना किया। कोरिया की टीम अंत तक एक भी गोल नहीं दाग सकी और भारत ने आसानी से मुकाबले अपने नाम किया।
03:29 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारत को एक और कांस्य

कुश्ती में पुरुषों के ग्रीको रोमन 87 किग्रा भारवर्ग में भारत को एक कांस्य पदक मिला है। सुनील कुमार ने कांस्य पदक के मुकाबले में फिलिपिन्स के कैलम रॉबर्ट्स को 9-0 से हरा दिया। भारत के कुल पदकों की संख्या 60 हो गई है। भारत ने आज सात पदक जीते हैं। इनमें चार स्वर्ण और तीन कांस्य शामिल हैं। कुश्ती में भारत के पदक का खाता भी खुल गया। अन्य दो कांस्य मुक्केबाजी में आए हैं। तीरंदाजी में तीन स्वर्ण आए और एक स्वर्ण शूटिंग में मिक्स्ड ट्रैप टीम ने जीता।

भारत के इस एशियन गेम्स में अब तक 60 पदक हो चुके हैं। इनमें 10 स्वर्ण, 21 रजत और 29 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत एक स्थान के सुधार के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गया है। मेडल्स टैली देखने के लिए यहां क्लिक करें...
 
खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
तीरंदाजी 3 0 0 3
एथलेटिक्स 1 9 14 24
बैडमिंटन 0 0 1 1
मुक्केबाजी 0 0 3 3
क्रिकेट 1 0 0 1
कबड्डी 2 0 0 2
कुराश 0 0 1 1
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
शूटिंग 3 8 4 15
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वॉश 0 2 1 3
टेबल टेनिस 0 0 1 1
भारोत्तोलन 0 1 0 1
वुशु 0 1 0 1
कुश्ती 0 0 1 1
कुल 10 21 29 60

 
विज्ञापन
03:01 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: कुश्ती में सुनील कुमार कांस्य पदक मुकाबले में उतरेंगे

भारत के सुनील कुमार पुरुषों के 87 किग्रा ग्रीको-रोमन वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में उतरेंगे। उनका सामना फिलीपींस के कैलम रॉबर्ट्स से होगा।सुनील ने रेपेचेज राउंड के जरिए वापसी करते हुए पदक मुकाबले में जगह बनाई है। अब उनके पास पोडियम पर जगह पक्की करने का मौका है। कांस्य पदक मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होगा।
02:57 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: टेनिस में सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, सुरेश और चंद्रशेखर-बालाजी बाहर

भारतीय टेनिस में बुधवार का दिन मिला-जुला रहा। सुमित नागल ने शानदार जीत के साथ पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली, जबकि दक्षिनेश्वर सुरेश और शीर्ष वरीय अनिरुद्ध चंद्रशेखर-एन श्रीराम बालाजी की जोड़ी का सफर खत्म हो गया।

नागल ने सीधे सेटों में दर्ज की जीत
सुमित नागल ने उज्बेकिस्तान के सर्गेई फोमिन को 6-3, 6-2 से हराया। भारतीय खिलाड़ी ने पूरे मुकाबले में संयमित प्रदर्शन किया और सीधे सेटों में जीत दर्ज कर अंतिम-8 में जगह बनाई। अब क्वार्टर फाइनल में नागल के सामने चीन के वू यिबिंग की चुनौती होगी।

सुरेश का सफर हुआ खत्म
दक्षिनेश्वर सुरेश को चीनी ताइपे के सेंग चुन-हसिन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। सेंग ने भारतीय खिलाड़ी को 6-3, 6-4 से हराकर उनका एकल अभियान समाप्त कर दिया।

चंद्रशेखर-बालाजी दो अंकों से चूके
पुरुष युगल में शीर्ष वरीय अनिरुद्ध चंद्रशेखर और एन श्रीराम बालाजी को चीन के जियांग फुमिन और झांग तियानहुई के खिलाफ रोमांचक क्वार्टर फाइनल में हार मिली। भारतीय जोड़ी ने पहला सेट टाईब्रेक में 7-6(4) से जीता, लेकिन दूसरे सेट में चीनी जोड़ी ने 7-6(7) से वापसी की। इसके बाद निर्णायक 10-पॉइंट मैच टाईब्रेक में चीन की जोड़ी ने 10-8 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मुकाबला बेहद करीबी रहा और अंतिम टाईब्रेक में भारतीय जोड़ी सिर्फ दो अंकों के अंतर से चूक गई।
01:55 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: अस्मिता डे नहीं जीत पाईं कांस्य

भारतीय जुडोका और कॉमनवेल्थ गेम्स  अस्मिता डे को बुधवार को कांस्य पदक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें नारांतसेत्सेग गनबातार ने 0-1 से हराया। भारतीय खिलाड़ी को वाजा-आरी के जरिए शिकस्त मिली। अस्मिता ने रेपेचेज राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक मुकाबले में जगह बनाई थी, लेकिन वह पदक जीतने से चूक गईं।
12:45 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारत को 59वां पदक

भारत के अब 59 पदक हो गए हैं। वहीं, स्वर्ण की संख्या 10 हो गई है। आज ही पांच घंटे के अंदर चार स्वर्ण आ चुके हैं। तीरंदाजी में तीन स्वर्ण के अलावा भारतीय शूटिंग मिक्स्ड ट्रैप टीम ने स्वर्ण जीता है। इसके अलावा भारत के 21 रजत और 28 कांस्य हैं। 
 
खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
तीरंदाजी 3 0 0 3
एथलेटिक्स 1 9 14 24
बैडमिंटन 0 0 1 1
मुक्केबाजी 0 0 3 3
क्रिकेट 1 0 0 1
कबड्डी 2 0 0 2
कुराश 0 0 1 1
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
शूटिंग 3 8 4 15
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वॉश 0 2 1 3
टेबल टेनिस 0 0 1 1
भारोत्तोलन 0 1 0 1
वुशु 0 1 0 1
कुल 10 21 28 59
विज्ञापन
विज्ञापन
12:42 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में पुरुष कंपाउंड टीम को भी स्वर्ण

तीरंदाजी में भारत ने कमाल कर दिया है। भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने भी स्वर्ण जीत लिया है। भारत ने फाइनल में चीन को एक अंक से हरा दिया। भारत ने 238 अंक बनाए, जबकि चीन ने 237 अंक हासिल किए। इससे पहले महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम और मिक्स्ड कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने भी सोना जीता था। आज तीरंदाजी में तीन इवेंट थे और तीनों में भारत ने सोना जीता है। साहिल, कुशाल और गणेश की तिकड़ी तीन राउंड यानी 18 शॉट के बाद एक अंक से पीछे चल रहे थे। आखिरी राउंड के छह शॉट में चीन के एक तीरंदाज ने आठ स्कोर किया और भारत एक अंक से आगे हो गया। इस तरह भारत ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया।
12:37 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: 18 शॉट के बाद भारत पीछे

तीरंदाजी में पुरुष कंपाउंड टीम चीन से एक अंक से पीछे है। चीन की टीम 18 शॉट के बाद 179 अंक हैं, जबकि भारत के 178 अंक हैं।

12:33 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: कपिल पोखरिया को कांस्य

भारत को मुक्केबाजी में एक और कांस्य मिला है। कपिल पोखरिया ने पुरुषों के 90 किग्रा भारवर्ग में कांस्य जीता है। उन्हें सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के तुराबेक खाबीबुलाएव ने स्प्लिट डिसीजन से 4-1 से हरा दिया। यह भारत का इन एशियाई खेलों में 58वां पदक और तीसरा कांस्य रहा। इससे पहले नरेंद्र और प्रिया घंघस ने कांस्य जीता था।

12:26 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारत पहले राउंड में पिछड़ा

भारत और चीन के बीच तीरंदाजी पुरुष कंपाउंड टीम का फाइनल जारी है। शुरुआती छह शॉट के बाद भारत चीन से दो अंक पीछे है। चीन के 60 अंक हैं, जबकि भारत के 58 अंक हैं।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed