Asian Games 2026 Highlights: आज भारत को मिले छह स्वर्ण, मुक्केबाजी में गोल्ड की हैट्रिक; महिला हॉकी टीम जीती
{"_id":"6abf05b4e2792838db0dc26f","slug":"asian-games-2026-live-india-match-gold-in-archery-boxing-wrestling-womens-hockey-live-updates-medals-tally-2026-10-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Asian Games 2026 Highlights: आज भारत को मिले छह स्वर्ण, मुक्केबाजी में गोल्ड की हैट्रिक; महिला हॉकी टीम जीती","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Fri, 02 Oct 2026 06:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 02 Oct 2026 06:27 PM IST
खास बातें
एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए दिन शानदार रहा। भारतीय दल ने पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए, जबकि मुक्केबाजी में भारत ने गोल्ड की हैट्रिक पूरी की। महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीता। दिन के समापन पर नीरू ढांडा को भारत का ध्वजवाहक चुना गया।
विज्ञापन
बाएं से- अंकुश, लवलीना, नीरू, परवीन और सुजीत
- फोटो : ANI/PTI/IANS
लाइव अपडेट
06:49 PM, 02-Oct-2026
पीएम मोदी ने महिला हॉकी टीम को दी बधाई
पीएम मोदी ने महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई दी है।A very special moment for Indian Hockey!
— PMO India (@PMOIndia) October 2, 2026
The people of India are rejoicing in the success of the Women’s Hockey Team, who bring home the coveted Gold at the Asian Games and that too after over 4 decades. This is the result of outstanding skills and teamwork. Their determination…
06:08 PM, 02-Oct-2026
44 साल बाद भारत ने जीता गोल्ड
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। मैच के आखिरी पलों में 1-0 से पीछे चल रही चीन की टीम ने बराबरी के लिए बड़ा दांव खेलते हुए अपने गोलकीपर को मैदान से हटा दिया और एक अतिरिक्त आउटफील्ड खिलाड़ी के साथ हमला तेज कर दिया। चीन ने भारतीय डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया और सर्कल के बाहर फ्री हिट भी हासिल की, लेकिन भारतीय टीम ने आखिरी तक अपनी बढ़त कायम रखी।चीन ने गोलकीपर हटाकर बढ़ाया दबाव
मुकाबले के अंतिम चरण में चीन ने हर संभव कोशिश करते हुए गोलकीपर को मैदान से बाहर कर दिया। उसकी जगह अतिरिक्त आउटफील्ड खिलाड़ी को उतारा गया, ताकि आक्रमण में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाई जा सके और भारत के डिफेंस को लगातार दबाव में रखा जा सके। चीन को इस रणनीति के बाद फ्री हिट का मौका भी मिला, लेकिन भारतीय डिफेंस ने स्थिति को संभाल लिया। भारत ने चीन को बराबरी का गोल नहीं करने दिया और 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
लालरेमसियामी ने दिलाई थी बढ़त
भारत ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबाव बनाया था। 10वें मिनट में अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहीं लालरेमसियामी ने मैदानी गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन टीम दूसरा गोल नहीं कर सकी। दूसरे क्वार्टर में चीन ने आक्रामक खेल दिखाया। उसे बराबरी का बड़ा मौका पेनल्टी स्ट्रोक के रूप में मिला, लेकिन अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने शानदार बचाव करते हुए चीन को गोल से रोक दिया।
44 साल बाद भारत ने जीता स्वर्ण
इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 44 साल से चले आ रहे स्वर्ण पदक के इंतजार को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 1982 में दिल्ली एशियाई खेलों में महिला हॉकी का स्वर्ण जीता था। भारत 1998 और 2018 में भी फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन दोनों बार उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अब चीन को हराकर भारत ने फिर से एशियन गेम्स का स्वर्ण अपने नाम किया है।
लॉस एंजिलिस ओलंपिक का टिकट भी पक्का
एशियन गेम्स का स्वर्ण जीतने के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। इस तरह चीन के खिलाफ 1-0 की जीत भारत के लिए दोहरी कामयाबी लेकर आई।
विज्ञापन
05:13 PM, 02-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: दूसरे क्वार्टर में चीन का आक्रमक खेल
चीन ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामक खेल दिखाया और लगातार भारत पर दबाव बनाए रखा। चीन ने तब राहत की सांस ली, जब उसे पेनल्टी स्ट्रोक मिला। चीन के लिए बराबरी हासिल करने के यह शानदार मौका था, लेकिन भारतीय महिला टीम की अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने दमदार बचाव कर चीन को बराबरी करने से रोका। इसके बाद भी चीन का आक्रामण जारी रहा, लेकिन भारतीय डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन कर चीन की हर कोशिश को नाकाम किया। दूसरे क्वार्टर में भारत अधिक डिफेंसिव होकर खेल रहा था। हाफ टाइम तक भारत 1-0 से आगे रहा।05:11 PM, 02-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: भारत और चीन की महिला टीमों के बीच हॉकी का फाइनल
भारत और चीन की महिला हॉकी टीमों के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला हो रहा है। भारतीय टीम स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही 2028 ओलंपिक का टिकट हासिल करने के इरादे से उतरी है। भारत ने अब तक सिर्फ एक बार महिला हॉकी में गोल्ड जीता है और अब उसके पास 44 साल का इंतजार खत्म करने के मौका है। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में बढ़त हासिल की। फिलहाल भारत 1-0 से आगे है। दूसरे क्वार्टर का खेल जारी है।शुरुआत से बनाया दबाव
भारतीय टीम ने चीन के खिलाफ पहले क्वार्टर से दबाव बनाया। बलजीत कौर को छठे मिनट में ग्रीन कार्ड मिला। लेकिन भारत ने चीन पर दबाव बनाया और भारत के लिए 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहीं लालरेमसियामी ने 10वें मिनट में मैदानी गोल दागा। इस तरह भारत ने शुरुआत में ही 1-0 की बढ़त बनाई। भारत को इसके बाद पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय टीम बढ़त दोगुना करने से चूक गई। हालांकि, पहला क्वार्टर समाप्त होने तक भारतीय टीम बढ़त बनाए रखी।
किस कारण मैच शुरू होने में हुई देरी
भारत और चीन के बीच एशियन गेम्स में महिला हॉकी का फाइनल एक घंटे विलंब से शुरू हुआ क्योंकि टीमों की बसें रास्ते में ट्रैफिक में फंस गई। एक अधिकारी ने बताया कि रास्ते में एक हादसे की वजह से यह जाम लगा था हालांकि इसका टीम बसों से कोई सरोकार नहीं था। इस जाम की वजह से खिलाड़ी स्टेडियम देर से पहुंचे। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होना था, लेकिन ये 4:30 बजे से शुरू हुआ।
44 साल से नहीं जीता है गोल्ड
भारत ने एशियाई खेलों में एकमात्र स्वर्ण 1982 में दिल्ली में जीता था जब महिला हॉकी को पहली बार इन खेलों में शामिल किया गया था। उसके बाद से भारत 1998 और 2018 में फाइनल में पहुंचा लेकिन क्रमश: दक्षिण कोरिया और जापान से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत और चीन के बीच अब तक 28 मुकाबले हुए हैं जिनमें से 12 चीन ने और 11 भारत ने जीते, जबकि पांच मैच ड्रॉ रहे।
भारत की शुरुआती प्लेइंग-11
बिच्छु देवी खारीमबम (गोलकीपर), सलिमा टेटे (कप्तान), नवनीत कौर, निक्की प्रधान, दीपिका, लालरेमसियामी, नेहा, ज्योति, सुशीला चानू, इशिका चौधरी, सुनेलिता टोपो।
सब्स्टीट्यूट: शिल्पी दास, सविता (गोलकीपर), इशिका, साक्षी राणा, ऋतुजा डाडासो, पिसल लाथांलुआंगी, बलजीत कौर।
04:36 PM, 02-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: समापन समारोह में नीरू ढांडा संभालेंगी तिरंगा
भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा रविवार को एशियन गेम्स के समापन समारोह में भारतीय दल की महिला ध्वजवाहक होंगी। नागोया में होने वाले समारोह के साथ भारत के लिए शानदार अभियान का समापन होगा। 27 वर्षीय ट्रैप शूटर नीरू इन खेलों में देश की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक रहीं और उन्होंने तीन पदक जीते।तीन पदकों से सजाया अभियान
नीरू ने महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपने अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने मनीषा कीर और आशीमा अहलावत के साथ मिलकर महिलाओं की टीम ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता। उनकी पदक तालिका का सबसे बड़ा आकर्षण मिश्रित ट्रैप टीम स्पर्धा रही, जहां उन्होंने कायनान चेनाई के साथ जोड़ी बनाकर एक और स्वर्ण पदक जीता। इस तरह नीरू ने एशियन गेम्स में दो स्वर्ण और एक रजत समेत कुल तीन पदक अपने नाम किए।
अंजलि भगवत ने की पुष्टि
भारत की डिप्टी शेफ डी मिशन अंजलि भगवत ने शुक्रवार को नीरू को महिला ध्वजवाहक बनाए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'वह कल सुबह नागोया लौट रही हैं और महिला ध्वजवाहक होंगी। पुरुष ध्वजवाहक के बारे में फैसला कल लिया जाएगा।' तीसरा पदक जीतने के बाद नीरू भारत लौट गई थीं, लेकिन समापन समारोह के लिए शनिवार सुबह फिर नागोया जाएंगी। इससे पहले वह लोनाटो में आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण भी जीत चुकी हैं।
03:14 PM, 02-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: भारत के 15 स्वर्ण, टॉप-5 में एंट्री
भारत के पदकों की संख्या 75 हो गई है। इसमें 15 स्वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्य है। आज भारत को नौ पदक आए हैं। इनमें पांच स्वर्ण है। भारत की टॉप 5 में एंट्री हो गई है।यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स: कुश्ती में सुजीत कलकल को गोल्ड; आखिरी डेढ़ मिनट में पलटी बाजी, 10 सेकंड में दो अंक लेकर जीता सोना
भारत की अपडेटेड पदक तालिका
| खेल | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
|---|---|---|---|---|
| भारत | 15 | 25 | 35 | 75 |
| तीरंदाजी | 4 | 2 | 1 | 7 |
| एथलेटिक्स | 1 | 9 | 14 | 24 |
| बैडमिंटन | 0 | 0 | 1 | 1 |
| बॉक्सिंग | 3 | 0 | 3 | 6 |
| क्रिकेट | 1 | 0 | 0 | 1 |
| कबड्डी | 2 | 0 | 0 | 2 |
| कुराश | 0 | 0 | 1 | 1 |
| मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स | 0 | 0 | 1 | 1 |
| रोइंग | 0 | 0 | 1 | 1 |
| नौकायन | 0 | 1 | 2 | 3 |
| सेपकटकरा | 0 | 0 | 1 | 1 |
| शूटिंग | 3 | 8 | 4 | 15 |
| सॉफ्ट टेनिस | 0 | 0 | 1 | 1 |
| स्क्वैश | 0 | 2 | 3 | 5 |
| टेबल टेनिस | 0 | 0 | 1 | 1 |
| भारोत्तोलन | 0 | 1 | 0 | 1 |
| कुश्ती | 1 | 1 | 1 | 3 |
| वुशु | 0 | 1 | 0 | 1 |
विज्ञापन
विज्ञापन
03:12 PM, 02-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: कुश्ती में भी आया गोल्ड
सुजीत कलकल ने अविश्वसनीय वापसी करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय पहलवान मुकाबले में ताजिकिस्तान के पहलवान के खिलाफ 6-9 से पीछे चल रहे थे। लेकिन आखिरी पलों में सुजीत ने शानदार दांव लगाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को उठाकर मैट पर दो बार पटका। इस जबरदस्त वापसी के दम पर सुजीत ने स्कोर 6-9 से 10-9 कर दिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। क्या कमाल की वापसी थी!
03:10 PM, 02-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: मुक्केबाजी में अंकुश ने जीता गोल्ड
भारत को एकसाथ दो गोल्ड मिले हैं। मुक्केबाजी में अंकुश पंघाल ने और कुश्ती में सुजीत ने स्वर्ण जीते हैं। पुरुष मुक्केबाजी के 80 किग्रा भारवर्ग में अंकुश ने दक्षिण कोरिया के मिनसियोंग किम को 4-0 से हरा दिया। यह मुक्केबाजी में आज तीसरा स्वर्ण है। इससे पहले आज ही महिलाओं में लवलीना बोरगोहेन और परवीन हुड्डा ने स्वर्ण जीता था। अब अंकुश ने कमाल कर दिया है।
03:00 PM, 02-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: बॉक्सिंग में 80 किग्रा फाइनल में अंकुश का कोरिया के किम मिनसियोंग से मुकाबला
अंकुश इस समय पुरुष 80 किग्रा वर्ग के स्वर्ण पदक मुकाबले में दक्षिण कोरिया के किम मिनसियोंग के खिलाफ रिंग में हैं। भारतीय मुक्केबाज ने फाइनल तक का सफर अजेय रहते हुए तय किया है। उन्होंने बहरीन के हमसा वोगेल और ताजिकिस्तान के नेकुर्ज सालिमोव को 5-0 से हराया। सेमीफाइनल में अंकुश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मौजूदा 75 किग्रा विश्व चैंपियन फजलिद्दीन एर्किनबोएव को 4-1 से मात दी और फाइनल में जगह बनाई। अब उनकी नजर स्वर्ण पदक पर है। पहला राउंड अंकुश ने स्प्लिट डिसीजन से 4-1 से जीता।
02:34 PM, 02-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: परवीन हुड्डा ने दिलाया गोल्ड
तीसरे राउंड में दोनों मुक्केबाजों के बीच काफी संघर्ष देखने को मिला। परवीन और चेन दोनों क्लिंच में जाने की कोशिश करती रहीं और उससे निकलने के लिए कुछ बेतरतीब पंच भी लगाए। राउंड आगे बढ़ने के साथ चेन ने परवीन को पीछे धकेला। परवीन चेन से दूरी बनाए रख रही थीं, शायद उन्हें लगा कि जीत के लिए उन्होंने पर्याप्त बढ़त बना ली है। और परवीन ने मुकाबला जीत लिया! हालांकि यह जीत बेहद करीबी रही। उन्होंने स्प्लिट डिसीजन से 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया और एशियन गेम्स की चैंपियन बन गईं। यह मुक्केबाजी में भारत को दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले लवलीना बोरगोहेन ने स्वर्ण जीता था। वहीं, यह ओवरऑल इस एशियाड में 13वां स्वर्ण है। भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है।