फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ के चांद का हुआ दीदार, जानें कैसे करें व्रत का पारण

Thu, 29 Oct 2026 10:20 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 29 Oct 2026 10:20 PM IST
खास बातें

Karwa Chauth 2026 Chand Kab Niklega, City-Wise Timings Live Updates: करवा चौथ का चांद कुछ जगहों पर दिखाई दिया है, वहीं कुछ जगहों पर बादल और बारिश के चलते देरी से दिखाई देगा। ऐसे में आइए जानते हैं बिना चांद के दर्शन कैसे दें अर्घ्य और व्रत खोलें।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 Moon Rise Timing, Chand Kab Niklega City Wise Timing Photos Vidoes Live Updates in Hindi
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:19 PM, 29-Oct-2026

चंद्र दर्शन के बाद कैसे करें व्रत का पारण?

करवा चौथ पर चंद्रमा निकलने के बाद महिलाएं सबसे पहले छलनी से चंद्र देव के दर्शन करती हैं और फिर उसी छलनी से पति का चेहरा देखती हैं। इसके बाद चंद्रमा को जल अर्पित कर अक्षत और दीपक से पूजा करें। पूजा संपन्न होने पर पति अपने हाथों से पानी और मिठाई खिलाकर पत्नी का व्रत खुलवाते हैं। अंत में महिलाएं अपनी सास के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लेती हैं।
10:05 PM, 29-Oct-2026

ना दिखे करवा चौथ का चांद तो ऐसे दें अर्घ्य और खोलें व्रत

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हर साल रखती हैं। ऐसे में अगर बारिश के कारण करवा चौथ का चांद दिखाई ना दें तो चंद्रोदय की दिशा में खड़े होकर चंद्रदेव को अर्घ्य देकर व्रत को पूरा कर सकती हैं। 
 
विज्ञापन
09:56 PM, 29-Oct-2026

इन शहरों में दिखा करवा चौथ का चांद, दिल्ली-एनसीआर में अभी भी नहीं हुआ दीदार

गुवाहाटी, शिमला और देश के दूसरे शहरों में चांद नजर आ चुका है लेकिन कई जगहों पर बारिश और बादल की वजह से कई शहरों में चांद नहीं दिखाई दिया है। ऐसे में बिना चांद के दर्शन किए विधि-विधान से अपना व्रत खोल सकती हैं। 
09:50 PM, 29-Oct-2026

karwa chauth 2027 date: साल 2027 में कब मनाया जाएगा करवा चौथ 

करवा चौथ का व्रत हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। अगर साल 2027 की बात करें तो 18 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत मनाया जाएगा। 
09:45 PM, 29-Oct-2026

karwa chauth chand timing 2026: दिल्ली-एनसीआर में अभी भी नहीं दिखा चांद

देश के कुछ हिस्सों में करवा चौथा का चांद दिखाई दिया लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अभी चांद नहीं दिखाई दिया है ऐसे में पूर्व की दिशा में खड़े होक चंद्रेदव को अर्घ्य देकर व्रत का पारण कर सकते हैं।
09:36 PM, 29-Oct-2026

जम्मू में करवा चौथ पर महिलाओं ने सामूहिक पूजा की

जम्मू, जम्मू-कश्मीर में करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की। करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस मौके पर त्योहार का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:19 PM, 29-Oct-2026

शिमला में विवाहित महिलाओं ने चांद देखकर करवा चौथ का व्रत तोड़ा

09:18 PM, 29-Oct-2026

करवा चौथ मनाते दिखे मंत्री प्रवेश वर्मा

दिल्ली में मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपनी पत्नी के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर करवा चौथ मनाया। इस दौरान दोनों साथ नजर आए। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। इसकी तस्वीर सामने आई है, जिसमें प्रवेश वर्मा अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं।

 
09:11 PM, 29-Oct-2026

शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी संग मनाया करवा चौथ, भोपाल में साथ आए नजर

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया। इस अवसर पर दोनों साथ नजर आए। करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं।
 

 

09:10 PM, 29-Oct-2026

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर पत्नी संग करवा चौथ मनाते दिखे मंत्री कपिल मिश्रा

दिल्ली में मंत्री कपिल मिश्रा ने अपनी पत्नी के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर करवा चौथ मनाया। इस दौरान दोनों साथ नजर आए। करवा चौथ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की तस्वीर सामने आई है। इसमें कपिल मिश्रा अपनी पत्नी के साथ त्योहार मनाते दिखाई दे रहे हैं।

 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed