Holi 2022 Celebration Live : होलिका दहन आज और रंगों वाली होली कल, भेजें अपने प्रियजनों को होली के शुभकामना संदेश
{"_id":"6232f80121bae34ac63ec112","slug":"happy-holi-2022-wishes-holika-dahan-shubh-muhurat-puja-time-india-holi-celebration-live-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi 2022 Celebration Live : होलिका दहन आज और रंगों वाली होली कल, भेजें अपने प्रियजनों को होली के शुभकामना संदेश","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Thu, 17 Mar 2022 08:36 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 17 Mar 2022 08:36 PM IST
खास बातें
Happy Holi 2022 Live Updates: आज होलिका दहन है फिर कल होली खेली जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर हर साल होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाई जाती है। इस वर्ष होली का त्योहार 5 शुभ योगों में मनाई जाएगी। वहीं आज होलिका दहन पर कई शुभ योग भी बन रहा है। होलिका दहन के दिन अग्निदेव की पूजा करते हुए इसमें अनाज और मिठाईयां अर्पित की जाती हैं।
विज्ञापन
होली 2022 : होलिका दहन के दिन होली पूजन करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और हमें सुख और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:24 PM, 17-Mar-2022
होलिका दहन पर भद्रा का साया, जानिए कब है होलिका दहन मुहूर्त
Holika Dahan Muhurat Timing 2022: अब से कुछ ही घंटों के बाद होलिका दहन आरंभ हो जाएगा। इस बार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर भद्रा का साया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जिसके कारण होलिका दहन गोधूलिव बेला में नहीं किया जा सकेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार आज भद्रा काल दोपहर करीब 1 बजकर 21 मिनट से शुरू हो गया है जो रात के करीब 01 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस दौरान बीच में भद्रा पुंछ काल रहेगा जोकि 09 बजकर 06 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगी जिसमें होलिका दहन किया जा सकता हैं। माना जाता है पुंछ काल में भद्रा का प्रभाव कम होता है। इस लिए इस समय अवधि में होलिका दहन करना सही रहेगा। शास्त्रों में भद्रा काल को शुभ नहीं माना जाता है। रात को भद्रा काल के समाप्त होते ही होलिका दहन किया जा सकता है। भद्रा रात को 01 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगी।08:01 PM, 17-Mar-2022
Happy Holi 2022
Happy Holi 2022
- फोटो : Amar Ujala
मीठी- मीठी गुझिया, जिंदगी में मिठास लाए
होली का ये रंगीन पर्व, सबके लिए उल्लास लाए
Happy Holi 2022
विज्ञापन
07:58 PM, 17-Mar-2022
होली के शुभकामना संदेश
Happy Holi 2022
- फोटो : iStock
पिचकारी की धार
गुलाल की बौछार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
Happy Holi 2022
07:54 PM, 17-Mar-2022
होली के शुभकामना संदेश
Happy Holi 2022
- फोटो : Amar Ujala
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी
यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको रंगों भारी होली
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
07:44 PM, 17-Mar-2022
तुला, वृश्चिक और धनु किस रंग से खेले होली
जानें तुला, वृश्चिक और धनु राशिवालों के लिए किस रंग से होली खेलना रहेगा शुभ
तुला: सफेद रंग के अलावा आप बैंगनी, भूरा और नीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने आपको धीर और संयमी बनाए रखने के लिए आप हल्के नीले रंग के वस्त्राभूषण धारण कर सकते हैं।
वृश्चिक: गहरे लाल, महरून, और भूरे रंग से ही वृश्चिक रंग पर बेहतर प्रभाव रहेगा। उनमें से अधिक व्यक्तियों को गहरा लाल रंग चुनना चाहिए क्योंकि यह रंग उनके सशक्त व्यक्तित्व को उजागर करेगा।
धनु: पीला और संतरी रंग धनु राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा इस होली पर क्योंकि इस राशि के जातक अति उत्साही होते हैं इसलिए यह रंग इनके लिए बहुत उपयोगी होंगे।
07:17 PM, 17-Mar-2022
भद्रा पुंछा में की जा सकती है होलिका दहन
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार भद्रा होने के कारण शाम के समय होलिका दहन नहीं किया जाता सकता लेकिन कुछ पंडितों का मानना है कि भद्रा पुंछा के समय होलिका दहन किया जा सकता है। भद्रा पुंछा आज रात को 09 बजकर 06 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगी जिसमें होलिका दहन किया जा सकता है। आपको बता दे आज भद्रा रात को 01 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगी।यह भी पढ़ें
Holika Dahan Date and Time: होलिका दहन आज, पूजा के लिए क्या है शुभ मुहूर्त, भद्रा और भद्रा पूंछ को लेकर क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
07:02 PM, 17-Mar-2022
कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों होली के दिन किस रंग का करें इस्तेमाल
कर्क: कर्क राशि के जातक भावुक होते हैं इसलिए इन्हें हल्का नीला,चांदी और सफेद रंग से होली का त्योहार मनाना चाहिए। इससे इन्हें शांति और धीरज मिलेगा।सिंह: सिंह जातक काफी ऊर्जावान होते हैं,इनकी प्रचडंता को काबू में रखने के लिए महरुन रंग कारगर होगा। इसके अलावा सुनहरा और तांबा रंग भी इस अग्नि राशि के लिए अनुकूल हैं।
कन्या: आपके लिए गहरा हरा रंग काफी शुभ रहेगा। इस रंग के प्रयोग से आप अपने अंदर एक नई स्फूर्ति एक नए जोश को महसूस करेंगे।
06:59 PM, 17-Mar-2022
जानिए मेष, वृषभ और मिथुन राशि वाले किस रंग से खेले होली
मेष: इस राशि के जातक उत्साही होते हैं। इस बार होली के पर्व पर यदि आप लाल और गुलाबी रंग का इस्तेमाल करेंगे तो यह आपके लिए काफी भाग्यशाली रहेगा।वृषभ: वृषभ जातकों के लिए यदि कोई रंग सबसे अधिक अनुकूल है तो वह है हल्का नीला और आसमानी रंग। यह रंग उनमे सहजता प्रदान करता है और उनके जीवन में स्थिरता और सौहार्द लेकर आता है।
मिथुन: मिथुन राशि के जातक इस होली पर हल्के हरे रंग से खेल सकते हैं। वैसे नारंगी व गुलाबी रंग भी इनके लिये सही रहेंगे। ये रंग इनमें रोमांच,उत्साह और ऊर्जा का संचार तो करेंगे ही साथ ही समृद्धि लाने वाले भी साबित होंगे।
06:48 PM, 17-Mar-2022
होलिका दहन के समय न करें ऐसी गलतियां
- होलिका दहन करते समय भद्रारहित शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।
- होलिका दहन करते समय शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।
- होलिका दहन में गंगाजल को पूजा सामग्री में अवश्य ही शामिल करें।
- होलिका दहन में पूजा के बाद सात बार परिक्रमा जरूर करें। बिना परिक्रमा किए होलिका पूजन अधूरी मानी गई है।
06:24 PM, 17-Mar-2022
होली पर करें ये उपाय
- शांति एवं आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए होली की अग्नि में घी में भिगोई हुई पांच लौंग,पांच बताशे और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए,भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए होली की परिक्रमा करें ।- कारोबार में वृद्धि के लिए होली के दिन अपने व्यावसायिक स्थल के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर चौमुखा दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय माँ लक्ष्मी से धन हानि से बचने की प्रार्थना करें,फायदा होगा ।
- यदि आपके व्यापार या नौकरी में बरकत न हो रही हो,तो 7 साबुत गोमती चक्र लेकर उन्हें गंगाजल से शुद्ध करके होलिका दहन की रात में शिवलिंग का अभिषेक करते हुए अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपको व्यापार में फायदा होगा और नौकरी में तरक्की के अवसर भी प्राप्त होंगे।