Udaipur Murder Case Live: उदयपुर की घटना के बाद पूरे राजस्थान में इंटरनेट बैन, जांच के लिए एनआईए की टीम रवाना, एसआईटी भी गठित
{"_id":"62bb2125cd095302836ce26b","slug":"udaipur-murder-case-live-updates-curfew-in-rajasthan-after-tailor-kanhaiya-lal-killed-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Udaipur Murder Case Live: उदयपुर की घटना के बाद पूरे राजस्थान में इंटरनेट बैन, जांच के लिए एनआईए की टीम रवाना, एसआईटी भी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 29 Jun 2022 03:12 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 29 Jun 2022 03:12 AM IST
खास बातें
उदयपुर में नुपुर समर्थक की हत्या के बाद से शहर में तनाव का माहौल है। लोग सड़क पर उतरकर पत्थरबाजी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी।
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:10 AM, 29-Jun-2022
दोषियों को नहीं बख्शेंगे, पुलिस भी मुस्तैद, माहौल न बिगाड़ें : गहलोत
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने सबसे अपील की है अभी मैंने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया से बात भी की है, हमारी आपस में बातचीत भी हुई है, वो सीएमओ के संपर्क में भी हैं, हम चाहते हैं कि सब मिलकर ऐसे वक्त में तनाव पैदा नहीं हो, सब मिलकर वापस शांति से रहें और दोषी जो हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए पूरी पुलिस मुस्तैदी से लगी हुई है। गिरफ्तार करने और किसी भी मामले में कोई कमी नहीं रखेंगे।
01:54 AM, 29-Jun-2022
जितनी निंदा करें उतनी कम है : गहलोत
उदयपुर की घटना पर सीएम गहलोत ने कहा कि अगर हम लोग कोई बात बोलते हैं, अपील करते हैं, फर्क पड़ता है, परंतु जब प्रधानमंत्री किसी बात को कहते हैं तब ज्यादा फर्क पड़ता है। मेरा मानना है कि पीएम को ऐसे समय में आकर पूरे देश को संबोधित करना चाहिए, अपील करनी चाहिए कि हम किसी कीमत प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे और प्रेम-भाईचारे से रहो, ये कहने में क्या हर्ज है? ये घटना उदयपुर की कोई मामूली घटना नहीं है, जिस रूप में की गई है, वो कल्पना के बाहर है, कल्पना के बाहर है कि ऐसा भी कोई कर सकता है क्या व्यक्ति? इसकी जितनी निंदा करें उतनी कम है।
विज्ञापन
01:30 AM, 29-Jun-2022
प्रधानमंत्री देश को संबोधित करें : सीएम गहलोत
मुख्यमंत्री गहलोत ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर कहा है कि यह बहुत दुखद घटना है और इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। यह बहुत चिंता वाली बात है, शर्मनाक भी है, मैं समझता हूं कि माहौल ठीक करने की आवश्यकता है। पूरे देश के अंदर तनाव का माहौल बन गया है, मैं बार-बार बोलता हूं मोदी जी को और अमित शाह जी को कि आप क्यों नहीं पूरे देश को संबोधित करें कि जो हालात बन गए हैं कुछ कारणों से, गलियों में, मोहल्लों में लोग ये समझ नहीं पा रहे हैं, कस्बों में जहां जिसकी आबादी कम संख्या में है, चाहे वो हिंदू है, मुस्लिम है, कोई भी है वो ज्यादा चिंतित है, इतना आपस में डिस्टेंस हो गया है, तनाव हो गया है, इसको समझाने की आवश्यकता है।
01:11 AM, 29-Jun-2022
एएसआई भंवर लाल निलंबित
उदयपुर के धानमंडी थाने के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) भंवर लाल को मंगलवार को दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
01:10 AM, 29-Jun-2022
मरुधरा रक्तरंजित है, छलनी है… अशोक गहलोत जी जागिए : अनुराग ठाकुर
उदयपुर में हत्या की घटना पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके कहा है कि उदयपुर में एक निर्दोष व्यक्ति की नृशंस व बर्बरतापूर्ण हत्या गहलोत सरकार की कानून व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। राजस्थान तुष्टिकरण की राजनीति की आग में जल रहा, जिसकी लपटें सभ्य समाज को विचलित कर रही हैं। एक के बाद एक वीभत्स वारदातें इंगित करती हैं कि कांग्रेस ने राजनैतिक लाभ के लिए प्रदेश को जंगलराज में बदल दिया है। मरुधरा रक्तरंजित है, छलनी है… अशोक गहलोत जी जागिए।
12:57 AM, 29-Jun-2022
पूरे राजस्थान में धारा 144 लागू, इंटरनेट भी बंद
अजमेर के एसपी विकास शर्मा ने बताया कि पूरे राजस्थान में धारा 144 लगाई गई है। हर जगह पुलिस तैनात है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर प्रयास कर रही है। पुलिस की अपील है कि सभी शांति व्यवस्था बनाए रखें और पुलिस का सहयोग करें। चार से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। आरोपी को अजमेर में छुपना था ऐसी कोई सूचना नहीं मिली ना ही आरोपियों ने ये कबूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:49 AM, 29-Jun-2022
कन्हैया ने बताया था जान का खतरा
हवा सिंह घुमरिया, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि जब कन्हैया बेल पर बाहर आया उसके कुछ दिन बाद उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा कि उन्हें धमकी मिल रही है। उन्होंने पुलिस से संरक्षण मांगा। 10 जून को कन्हैयालाल के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिसमें कहा गया था कि पैगंबर मुहम्मद पर जो आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी उसे इन्होंने आगे प्रचारित किया है।
12:43 AM, 29-Jun-2022
दोनों पक्षों में समझौता हो गया था : पुलिस
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवा सिंह घुमरिया ने कहा कि तत्काल एक्शन लेते हुए एसएचओ ने कन्हैयालाल और जो उन्हें धमकी दे रहे थे दोनों पक्ष से बातचीत कर हस्ताक्षर करवाया कि हम दोनों के बीच जो भी मनमुटाव था वो दूर हो गया है और एक लिखित रिपोर्ट भी दी गई जिसके बाद पुलिस ने आगे कोई कार्रवाई नहीं की।12:42 AM, 29-Jun-2022
राज्य सरकार की शह और तुष्टिकरण के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद : वसुंधरा राजे
राजस्थान की पूर्व सीएम और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने जयपुर में कहा कि उदयपुर में एक निर्दोष युवक की निर्मम हत्या से यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य सरकार की शह और तुष्टिकरण के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। राज्य सरकार की इसी नीति के कारण प्रदेश में सांप्रदायिक उन्माद और हिंसा की स्थिति उत्पन्न हुई है। इस घटना के पीछे जिन लोगों और संगठनों का हाथ है उन्हें बेनकाब कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
10:40 PM, 28-Jun-2022
राज्य सरकार ने जांच के लिए एसआईटी गठित की
दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के मामले की जांच के लिए सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इस एसआईटी में एसओजी एडीजी अशोक राठौड़, एटीएस आईजी प्रफुल्ल कुमार के अलावा एक एसपी और एक एडिशनल एसपी शामिल किया गया है। सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह से एसआईटी मामले की जांच शुरू कर सकती है।