Sonia Gandhi Live: सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल किया, राहुल-प्रियंका भी रहे मौजूद
Sonia Gandhi in Jaipur Live News Updates: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्थान पर अब कांग्रेस सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनेंगी। उन्होंने विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट

राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने सोनिया गांधी विधानसभा पहुंच गई हैं। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बाड्रा भी मौजूद हैं। विधानसभा पहुंचने पर सोनिया गांधी का कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। वे यहां पार्टी के विधायकों से मुलाकात करेंगी और फिर अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके लिए एक प्रेस रिलीज जारी किया है। अब तक राजस्थान से अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल भेज दिया गया है।

सोनिया गांधी बेटे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ होटल रामबाग में रुकीं हैं। यहां से वे 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगी और कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगी।
सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा जाने को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री पद का त्याग करने वाली सोनिया गांधी को कांग्रेस से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने का स्वागत है। सोनिया गांधी का राजस्थान से दिल से जुड़ाव का रिश्ता है, जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने थे तब सोनिया उनके साथ आदिवासी बाहुल्य जिलों के दौरे पर आईं थीं। राजस्थान में अकाल के समय प्रधानमंत्री के रूप में राजीवजी ने 3 दिन तक खुद गाड़ी ड्राइव कर 9 अकाल प्रभावित जिलों का दौरा किया था, तब भी सोनिया गांधी उनके साथ रहीं थी। मेरे प्रथम कार्यकाल में जब 4 बार भयंकर अकाल-सूखे का सामना करना पड़ा तब भी उन्होंने राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए अनेकों जिलों के कई बार दौरे किए थे, जिन्हें राजस्थान की जनता अभी भूली नहीं है।
गहलोत ने कहा कि यूपीए सरकार के समय राजस्थान में रिफाइनरी, मेट्रो जैसे बड़े प्रोजेक्ट लाने और केन्द्र से सहयोग दिलवाने में सोनिया ने NAC चैयरपर्सन के रूप में हमेशा राजस्थान के हितों की रक्षा कर मजबूती से पैरवी की। आज उनके राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर घोषणा होना पूरे प्रदेश के लिए खुशी की बात है, इस घोषणा से सारी पुरानी यादें भी ताजा हो गई हैं।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए जयपुर पहुंच गईं हैं। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी जयपुर आईं हैं।
#WATCH | Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi arrives in Jaipur, Rajasthan to file her nomination for the Rajya Sabha election.
— ANI (@ANI) February 14, 2024
Her son & party MP Rahul Gandhi and her daughter & party's general secretary Priyanka Gandhi Vadra are accompanying her. pic.twitter.com/yskO2N0g8a
सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा का नामांकन भरने को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज सोनिया गांधी नामांकन भरने के लिए जयपुर आ रही है। उनका राजस्थान से नामांकन भरना हम सबके लिए गर्व की बात है।
एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता
सोनिया गांधी कुछ ही देर में जयपुर एयरपोर्ट आने वाली हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्मंत्री अशोक गहलोत और अन्य कांग्रेसी नेता उन्हें रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।
राजस्थान में 3 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। जिनमें नामांकन दखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। विधानसभा में संख्या बल के बहुमत के हिसाब से इनमें से 2 सीटें बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जानी तय है। राजस्थान में 10 राज्यसभा सीटें आती हैं। इनमें से 6 पर कांग्रेस और 4 पर बीजेपी के सांसद हैं। हालांकि कांग्रेस के टिकट पर बाहरी व्यक्तियों को सांसद बनाए जाने का मुद्दा हर बार उठता है, लेकिन सोनिया गांधी के नाम पर किसी को आपत्ति नहीं है।
सोनिया के स्वागत करने के लिए कांग्रेस के सभी विधायक मंगलवार को ही जयपुर बुला लिए गए थे। उधर, सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजने का प्रस्ताव सभी कांग्रेस शासित राज्यों की तरफ से भेजा गया था। लेकिन, राजस्थान उनमें सबसे सुरक्षित है।
गहलोत के आवास पर हुई बैठक
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के बाद सोनिया गांधी आज ही दिल्ली लौट जाएंगी। इससे पहले मंगलवार को सोनिया गांधी के स्वागत कार्यक्रम और चुनावी तैयारियों को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के निवास पर कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई गई थी।
Sonia Gandhi Live: सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल किया, राहुल-प्रियंका भी रहे मौजूद
Congress Chairperson Sonia Gandhi Live: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा जाएंगीं। वे आज जयपुर से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। जयपुर आने के लिए सोनिया गांधी सुबह करीब आठ बजे दिल्ली स्थित अपने आवास से रवाना हो गईं। हवाई यात्रा कर वे करीब 9 बजे जयपुर आएंगी।#WATCH | Congress Parliamentary Party chairperson Sonia Gandhi leaves from her residence. She will file her nomination for Rajya Sabha in Jaipur, Rajasthan today. pic.twitter.com/ZM5h1uWpls
— ANI (@ANI) February 14, 2024
राहुल गांधी भी आ रहे जयपुर
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नामांकन दाखिल करने के लिए सुबह नौ बजे जयपुर पहुंचेंगी। उनके साथ राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। एयरपोर्ट से सोनिया और राहुल गांधी पूर्व सीएम अशोक गहलोत के आवास पर जाएंगे। दोपहर करीब 11 बजे सोनिया गांधी विधानसभा में नामांकन दखिल करने के लिए पहुंचेंगी।