फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonia Gandhi Live: सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल किया, राहुल-प्रियंका भी रहे मौजूद

Wed, 14 Feb 2024 01:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 14 Feb 2024 01:33 PM IST
खास बातें

Sonia Gandhi in Jaipur Live News Updates: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्थान पर अब कांग्रेस सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनेंगी। उन्होंने विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।  

विज्ञापन
Sonia Gandhi Jaipur Visit Live Updates File Nomination For Rajya Sabha Election From Rajasthan
आज राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगी सोनिया गांधी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:09 PM, 14-Feb-2024
सोनिया गांधी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने विधानसभा के सचिव नामांकन भरा। उनके नामांकन के लिए 40 प्रस्तावक बनाए गए थे। नामांकन दाखिल करने के बाद सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा विधानसभा से सीधे एयरपोर्ट जाएंगी और दिल्ली के लिए रवाना होंगी।  

12:02 PM, 14-Feb-2024
विधानसभा पहुंची सोनिया गांधी
राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने सोनिया गांधी विधानसभा पहुंच गई हैं। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बाड्रा भी मौजूद हैं। विधानसभा पहुंचने पर सोनिया गांधी का कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। वे यहां पार्टी के विधायकों से मुलाकात करेंगी और फिर अपना नामांकन दाखिल करेंगी। 

विज्ञापन
11:58 AM, 14-Feb-2024
सिंघवी हिमाचल भेजे गए 
कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके लिए एक प्रेस रिलीज जारी किया है। अब तक राजस्थान से अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल भेज दिया गया है। 

10:18 AM, 14-Feb-2024
सोनियां गांधी 11 बजे करेंगी नामांकन
सोनिया गांधी बेटे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ  होटल रामबाग में रुकीं हैं। यहां से वे 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगी और कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगी।
10:09 AM, 14-Feb-2024
गहलोत बोले- सोनिया गांधी का राजस्थान से दिल का रिश्ता  
सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा जाने को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री पद का त्याग करने वाली सोनिया गांधी को कांग्रेस से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने का स्वागत है। सोनिया गांधी का राजस्थान से दिल से जुड़ाव का रिश्ता है, जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने थे तब सोनिया उनके साथ आदिवासी बाहुल्य जिलों के दौरे पर आईं थीं। राजस्थान में अकाल के समय प्रधानमंत्री के रूप में राजीवजी ने 3 दिन तक खुद गाड़ी ड्राइव कर 9 अकाल प्रभावित जिलों का दौरा किया था, तब भी सोनिया गांधी उनके साथ रहीं थी। मेरे प्रथम कार्यकाल में जब 4 बार भयंकर अकाल-सूखे का सामना करना पड़ा तब भी उन्होंने राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए अनेकों जिलों के कई बार दौरे किए थे, जिन्हें राजस्थान की जनता अभी भूली नहीं है।

गहलोत ने कहा कि यूपीए सरकार के समय राजस्थान में रिफाइनरी, मेट्रो जैसे बड़े प्रोजेक्ट लाने और केन्द्र से सहयोग दिलवाने में सोनिया ने NAC चैयरपर्सन के रूप में हमेशा राजस्थान के हितों की रक्षा कर मजबूती से पैरवी की। आज उनके राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर घोषणा होना पूरे प्रदेश के लिए खुशी की बात है, इस घोषणा से सारी पुरानी यादें भी ताजा हो गई हैं। 
10:08 AM, 14-Feb-2024
मां सोनियां  के साथ आए राहुल और प्रियंका
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए जयपुर पहुंच गईं हैं। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी जयपुर आईं हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:08 AM, 14-Feb-2024
हमारे लिए गर्व की बात
सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा का नामांकन भरने को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बयान दिया।  उन्होंने कहा कि आज सोनिया गांधी नामांकन भरने के लिए जयपुर आ रही है। उनका राजस्थान से नामांकन भरना हम सबके लिए गर्व की बात है। 

एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता
सोनिया गांधी कुछ ही देर में जयपुर एयरपोर्ट आने वाली हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्मंत्री अशोक गहलोत और अन्य कांग्रेसी नेता उन्हें रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। 
10:08 AM, 14-Feb-2024
राजस्थान में आती हैं 10 राज्यसभा सीटें 
राजस्थान में 3 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। जिनमें नामांकन दखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। विधानसभा में संख्या बल के बहुमत के हिसाब से इनमें से 2 सीटें बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जानी तय है। राजस्थान में 10 राज्यसभा सीटें आती हैं। इनमें से 6 पर कांग्रेस और 4 पर बीजेपी के सांसद हैं। हालांकि कांग्रेस के टिकट पर बाहरी व्यक्तियों को सांसद बनाए जाने का मुद्दा हर बार उठता है, लेकिन सोनिया गांधी के नाम पर किसी को आपत्ति नहीं है।
10:07 AM, 14-Feb-2024
राजस्थान सबसे सुरक्षित राज्य
सोनिया के स्वागत करने के लिए कांग्रेस के सभी विधायक मंगलवार को ही जयपुर बुला लिए गए थे। उधर, सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजने का  प्रस्ताव सभी कांग्रेस शासित राज्यों की तरफ से भेजा गया था। लेकिन, राजस्थान उनमें सबसे सुरक्षित है।

गहलोत के आवास पर हुई बैठक
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के बाद सोनिया गांधी आज ही दिल्ली लौट जाएंगी। इससे पहले मंगलवार को सोनिया गांधी के स्वागत कार्यक्रम और चुनावी तैयारियों को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के निवास पर कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई गई थी।
10:05 AM, 14-Feb-2024

Sonia Gandhi Live: सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल किया, राहुल-प्रियंका भी रहे मौजूद

Congress Chairperson Sonia Gandhi Live: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा जाएंगीं। वे आज जयपुर से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। जयपुर आने के लिए सोनिया गांधी सुबह करीब आठ बजे दिल्ली  स्थित अपने आवास से रवाना हो गईं। हवाई यात्रा कर वे करीब 9 बजे जयपुर आएंगी। 

#WATCH | Congress Parliamentary Party chairperson Sonia Gandhi leaves from her residence. She will file her nomination for Rajya Sabha in Jaipur, Rajasthan today. pic.twitter.com/ZM5h1uWpls

— ANI (@ANI) February 14, 2024


राहुल गांधी भी आ रहे जयपुर
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नामांकन दाखिल करने के लिए सुबह नौ बजे जयपुर पहुंचेंगी। उनके साथ राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। एयरपोर्ट से सोनिया और राहुल गांधी पूर्व सीएम अशोक गहलोत के आवास पर जाएंगे। दोपहर करीब 11 बजे सोनिया गांधी विधानसभा में नामांकन दखिल करने के लिए पहुंचेंगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed