फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Weather Live: बाढ़ नियंत्रण कक्ष पहुंची महापौर, संकट में फंसे लोगों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Sat, 29 Jul 2023 05:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 29 Jul 2023 05:28 PM IST
खास बातें

Rajasthan Weather Live: राजसथान की राजधानी जयपुर में बारिश से हालात खराब हो गए हैं। प्रशासन को लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करना पड़ गया है। भट्टा बस्ती इलाके में कच्चे मकान ढहने से 7 लोग दब गए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Weather live: Rain worsens in Jaipur 7 people buried under collapse of houses in Bhatta Basti
बाढ़ नियंत्रण कक्ष पहुंची महापौर - फोटो : Amar Ujala Digital

लाइव अपडेट

04:44 PM, 29-Jul-2023
नवीन खेल परिसर की चार दीवारी गिरी। - फोटो : Amar Ujala Digital
जयपुर स्मार्ट सिटी में घटिया निर्माण कार्य की पोल खुल गई। श्री गोविंद देव जी के पीछे बने नवीन खेल परिसर की चार दीवारी भरभरा कर बारिश में गिर गई। सवाल उठ रहा है कि क्या सिर्फ रेत से दीवार बनाई गई थी। जो एक ही तेज़ बारिश नहीं झेल सकी। मंत्री महेश जोशी का विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद घटिया किस्म का निर्माण कार्य किया गया। जानकारी के मुताबिक मंत्री ने भी घटिया किस्म के निर्माण पर चिंता जताई है।
04:24 PM, 29-Jul-2023
अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में भय। - फोटो : Amar Ujala Digital
अपार्टमेंट के साथ लगी पीछे की दीवार गिरी
जयपुर के शास्त्री नगर में वार्ड नंबर 35 स्थित साइंस पार्क के पीछे कृष्ण कृपा अपार्टमेंट के साथ लगती हुई द्रव्यवती नदी (अमानीशाह) की दीवार गिर गई। पक्की दीवार गिरने से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में भय व्याप्त हो गया। मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और पार्षद मनोज मुद्गल मौके पर जायजा लेने पहुंचे। साथ ही कंट्रोल रूम के जरिए मिट्टी के कट्टे डलवाने शुरू किए। बारिश रुकने के बाद जल्द ही वापस से मजबूत दीवार निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। मंत्री ने यह आश्वासन लोगों को दिया है।
विज्ञापन
04:05 PM, 29-Jul-2023
जयपुर हेरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर बाढ़ नियंत्रण कक्ष में पहुंचकर व्यवस्थाओं में खामियों को लेकर उपायुक्त फायर छगन यादव, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी देवेंद्र मीणा, सहायक अग्नि शमन अधिकारी, फायरमैन को नोटिस के निर्देश दिए। आमेर सहायक अग्निशमन अधिकारी मोहम्मद ईशाक बिना वर्दी के ड्यूटी पर मिला, तो लापरवाही पर नोटिस दिया गया। फायरमैन भूपेंद्र सिंह को भी नोटिस जारी किया गया।

मेयर ने एमआई रोड, बनीपार्क, हवामहल और जलमहल क्षेत्र का दौरा किया। तेज बारिश के बाद भी इन इलाकों में भरा पानी निकल नहीं पाया। हेरिटेज महापौर ने कहा जहां कहीं जल भराव की स्थितियां हैं, वहां लोग घरों से बाहर न निकलें। पर्याप्त संसाधन, पानी निकालने के पंप, जेसीबी, ट्रैक्टर ट्रॉलियां, जेईएन, एईएन, एक्सईएन और टीमें तैनात कर दिए गए हैं।

महापौर ने जयपुर के नागरिकों से की अपील की है कि बारिश से पानी भराव या किसी प्रकार के संकट की स्थिति में नगर निगम के बनीपार्क बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 0141-2203518 पर सम्पर्क करें।
03:48 PM, 29-Jul-2023
तेज बहाव में लड़खड़ाए हाथी। - फोटो : Amar Ujala Digital
तेज बहाव में घबराकर लड़खड़ाए हाथी
जयपुर के आमेर इलाके में दो हाथी भी पानी के तेज बहाव में लड़खड़ा गए। हाथी पर बैठे महावत भी एक बार घबरा गए और हाथियों को कंट्रोल करते रहे। पानी के बीच फंसे हाथी बहाव का सामना करते रहे। महावत ने हाथियों का हौसला बनाए रखा और धीरे-धीरे पानी से बाहर आ गए।
03:24 PM, 29-Jul-2023

पानी से सड़क का कटाव हुआ तो नीचे पूरा नाला निकल आया

सड़क के नीचे बहता नाला। - फोटो : Amar Ujala Digital
भट्टा बस्ती न्यू संजय नगर में रोड के नीचे बड़ा गड्ढा भी हो गया। जहां मिट्टी ढहने से रोड में कटाव हो गया और पोल निकल आई। ये अवैध अतिक्रमण की ओर इशारा करता है। मौके पर बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई। इसकी सूचना के बाद पुलिस,प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण कक्ष, नागरिक सुरक्षा, आपदा राहत टीमें  मौके पर पहुंचीं और आसपास मिट्टी के कट्टे डालना शुरू किया। लोगों के गड्ढे से दूर रहने को कहा गया।

शास्त्री नगर इलाके में एक मकान गिरा
तेज़ बारिश के बीच जयपुर की भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर इलाके में एक मकान गिर गया। हादसे में 7 लोग दब गए और फंस गए। रेस्क्यू टीम ने सभी लोगों का रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। समय पर  रेस्क्यू टीम पहुंचने से बड़ा हादसा होते होते टल गया। 
 
02:54 PM, 29-Jul-2023
जयपुर के ब्रह्मपुरी में बच्चियों का बाग इलाके में भी एक  पुराना मकान गिर गया है। वहीं, कंवर नगर में मौजूद राजकीय कॉलेज की दीवार भी गिर गई है। शहर के पांच बत्ती इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:47 PM, 29-Jul-2023
राजधानी में बिगड़े हालात को देखते हुए प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम नंबर 0141 2204475 जारी किया गया है। जहां शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। कंट्रोल रूम के अनुसार शहर के सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। लेकिन, सबसे ज्यादा शिकायतें सीकर रोड, रामगढ़ मोड़, ब्रह्म्पुरी इलाकों से आ रही है। इन इलाकों में सबसे ज्यादा जलभराव है।
 
02:38 PM, 29-Jul-2023

Rajasthan Weather Live: बाढ़ नियंत्रण कक्ष पहुंची महापौर, संकट में फंसे लोगों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

जयपुर में बारिश के कारण हालात काबू से बाहर हो गए है। अधिक बारिश के कारण मकान गिरने लगे हैं। भट्टा बस्ती इलाके में कच्चे मकान ढहने से 7 लोग दब गए हैं। जिन्हें आपदा राहत टीम ने रेस्क्यू कर निकाल लिया है। सर्च अभियान अभी भी जारी है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed