Live
राजस्थान पंचायत चुनाव लाइव: कहीं तेज तो कहीं धीमी वोटिंग, रामगढ़ में 18% मतदान तो कुंभलगढ़ में 5.71% मतदान
Rajasthan Panchayat Election 2026 Phase 1 Voting Live: राजस्थान पंचायत चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए कुल 85 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने जा रहे हैं। दोनों पदों को मिलाकर 6,926 प्रत्याशी मैदान में हैं। 104 पंचायत समितियों के 1,788 वार्डों में मतदान होने जा रहा है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव की पल-पल की लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ...
लाइव अपडेट
झालावाड़: भवानीमंडी में 15.46% मतदान, अकलेरा में सबसे कम 7.71%
झालावाड़ जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 12.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए जारी आंकड़ों के अनुसार, भवानीमंडी में सबसे ज्यादा 15.46 प्रतिशत मतदान हुआ। डग में 14.85 प्रतिशत और मनोहरथाना में 13.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, अकलेरा में सुबह 10 बजे तक 7.71 प्रतिशत मतदान हुआ, जो दिए गए आंकड़ों में सबसे कम है।नागौर: जिला परिषद के 21 वार्डों में सुबह 10 बजे तक 12.59% मतदान
नागौर जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद के 21 वार्डों में मतदान जारी है। गुरुवार सुबह 10 बजे तक जिले में 12.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जिला परिषद नागौर के 21 वार्डों में कुल 6,53,641 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से सुबह 10 बजे तक 82,289 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह सुबह 10 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 12.59 रहा।सिरोही: आबूरोड में सबसे ज्यादा 13.85% मतदान, कालंद्री में सबसे कम
सिरोही जिले में पंचायतीराज चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत गुरुवार को मतदान जारी है। जिले की चार पंचायत समितियों—मंडार, आबूरोड, शिवगंज और कालंद्री—में सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, आबूरोड में सबसे ज्यादा 13.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शिवगंज में 13.04 प्रतिशत, मंडार में 10.10 प्रतिशत और कालंद्री में 9.99 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण में जिला परिषद की 13 सीटों और चार पंचायत समितियों की 72 सीटों के लिए मतदान कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सुबह के आंकड़ों में आबूरोड मतदान प्रतिशत के मामले में आगे रहा, जबकि कालंद्री में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी दर्ज की गई।केकड़ी: सरवाड़ में मतदान की रफ्तार तेज, केकड़ी में सबसे कम वोटिंग
केकड़ी क्षेत्र में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही केकड़ी, सरवाड़ और सावर पंचायत समितियों के मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंच रहे हैं। सुबह के समय मतदान केंद्रों पर महिलाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।सुबह 10 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, सरवाड़ पंचायत समिति में 16.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि सावर में 12.89 प्रतिशत और केकड़ी में 11.31 प्रतिशत मतदान हुआ। इस तरह तीनों पंचायत समितियों में सरवाड़ मतदान प्रतिशत के मामले में आगे रहा, जबकि केकड़ी में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया।
व्हीलचेयर पर पोते के साथ वोट डालने पहुंचीं 70 वर्षीय जैता देवी
केकड़ी क्षेत्र की सावर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 12 के अंतर्गत ग्राम पंचायत कालेड़ा कंवरजी के बूथ संख्या 26 पर 70 वर्षीय जैता देवी व्हीलचेयर पर अपने पोते के साथ मतदान करने पहुंचीं। उनकी मौजूदगी मतदान में भागीदारी के प्रति उत्साह को दर्शाती है।
भीलवाड़ा: सुबह 10 बजे तक 11.26% मतदान, व्हीलचेयर पर पहुंचीं मोहनी देवी
भीलवाड़ा जिले में जिला परिषद के 28 वार्डों और पहले चरण में पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिले में 1,00,765 मतदाताओं ने वोट डाले। इस दौरान कुल मतदान प्रतिशत 11.26 दर्ज किया गया। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बिजौलिया के सलावटिया मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की भीड़ रही। मतदाता कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए। इसी बूथ पर मोहनी देवी व्हीलचेयर पर पहुंचकर मतदान करने आईं। वहीं, आरोली के रसदपुरा मतदान केंद्र पर भी महिला मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली।राजसमंद: देलवाड़ा में सबसे ज्यादा 13.19% मतदान, कुंभलगढ़ में रफ्तार धीमी
राजसमंद जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिले में कुल 10.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। देलवाड़ा में सबसे ज्यादा 13.19 प्रतिशत और खमनोर में 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ। आमेट में 11.40 प्रतिशत, चारभुजा में 10.37 प्रतिशत और कुंभलगढ़ में 5.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहले चरण में जिले के 3,68,917 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला परिषद के 13 निर्वाचन क्षेत्रों और पांच पंचायत समितियों के 81 वार्डों में मतदान कराया जा रहा है। इसके लिए जिले में 428 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।जोधपुर: शेरगढ़ में आधे घंटे बाद चालू हुई ईवीएम, मतदाताओं को करना पड़ा इंतजार
जोधपुर जिले की पंचायत समिति शेरगढ़ और पंचायत समिति चाबा में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। शेरगढ़ ग्राम पंचायत के सीनियर स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 15 पर सुबह 7:30 बजे तक ईवीएम मशीन चालू नहीं हो पाई थी। तकनीकी खराबी के कारण मतदाताओं को वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलने पर रिटर्निंग अधिकारी और जोनल मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। इसके बाद इंजीनियर ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ईवीएम मशीन चालू कर दी। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी थी। मतदान के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
बाड़मेर पंचायत चुनाव लाइव: जिला परिषद के 23 वार्ड और 10 पंचायत समितियों की 158 सीटों पर वोटिंग
बाड़मेर जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के तहत गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। जिला परिषद के 23 वार्डों के प्रत्याशियों और 10 पंचायत समितियों के 158 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।
935 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था
जिले में मतदान के लिए कुल 935 केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में 6 लाख 88 हजार 347 मतदाता वोट डालकर अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। गांवों की सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है।
जिला परिषद में 37 वार्ड, 17 पंचायत समितियों के 269 सदस्य
बाड़मेर जिला परिषद में कुल 37 वार्ड हैं, जबकि जिले की 17 पंचायत समितियों में 269 सदस्य हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत जिला परिषद के एक वार्ड और पंचायत समितियों के दो वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब पहले चरण में निर्धारित वार्डों के लिए मतदान कराया जा रहा है।
राजसमंद पंचायत चुनाव लाइव: सुबह 10 बजे तक देलवाड़ा में सबसे ज्यादा मतदान, 3.68 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल
राजसमंद जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के पहले चरण के तहत मतदान जारी है। जिले में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पहले चरण में कुल 3 लाख 68 हजार 917 मतदाता मतदान करेंगे। जिला परिषद के 13 निर्वाचन क्षेत्रों और पांच पंचायत समितियों के 81 वार्डों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के लिए जिले में 428 केंद्र बनाए गए हैं।
सुबह 10 बजे तक देलवाड़ा में सबसे ज्यादा मतदान
सुबह 10 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, देलवाड़ा पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 13.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। खमनोर में 13.13 प्रतिशत, चारभुजा में 10.37 प्रतिशत और कुंभलगढ़ में 5.71 प्रतिशत वोट पड़े।
पंचायत समिति के अनुसार मतदाताओं की संख्या की बात करें तो आमेट में 82,252, कुंभलगढ़ में 61,195, चारभुजा में 65,988, खमनोर में 98,274 और देलवाड़ा में 61,208 मतदाता पंजीकृत हैं।
जिला परिषद की 13 सीटों के लिए मतदान
राजसमंद जिला परिषद में कुल 29 वार्ड हैं, जिनमें से पहले चरण में 13 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। जिला परिषद की सभी 29 सीटों पर कुल 92 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन प्रशासन ने व्यवस्थाएं की हैं।
राजस्थान पंचायत चुनाव लाइव: कहीं तेज तो कहीं धीमी वोटिंग, रामगढ़ में 18% और कुंभलगढ़ में 5.71% मतदान
राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के पहले चरण में मतदान जारी है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, अलग-अलग पंचायत समितियों में मतदान की रफ्तार में अंतर देखने को मिल रहा है। अलवर जिले की रामगढ़ पंचायत समिति में सुबह के शुरुआती घंटों में सबसे ज्यादा 18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि राजसमंद जिले की कुंभलगढ़ पंचायत समिति में सबसे कम 5.71 प्रतिशत वोट पड़े।
इन पंचायत समितियों में मतदान की रफ्तार तेज
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अलवर की मुबारिकपुर पंचायत समिति में 17.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कोटा जिले की लाडपुरा पंचायत समिति में 17.79 प्रतिशत और भीलवाड़ा की बिजौलिया पंचायत समिति में 17.01 प्रतिशत वोटिंग हुई। इन क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कई अन्य पंचायत समितियों से अधिक रहा।
जयपुर में मौजमाबाद आगे, गोविंदगढ़ में धीमी रफ्तार
जयपुर जिले में मौजमाबाद पंचायत समिति में 16.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जोबनेर में 15.96 प्रतिशत और चौमूं में 15.34 प्रतिशत वोट पड़े। दूदू में 15.33 प्रतिशत मतदान हुआ।
वहीं, झोटवाड़ा में 14.78 प्रतिशत, सांभर में 13.32 प्रतिशत, किशनगढ़ रेनवाल में 13.29 प्रतिशत और गोविंदगढ़ में 12.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
इन पंचायत समितियों में कम मतदान
कम मतदान वाले क्षेत्रों में राजसमंद की कुंभलगढ़ पंचायत समिति 5.71 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे रही। उदयपुर की भिंडर पंचायत समिति में 5.73 प्रतिशत और कुराबड़ में 7.10 प्रतिशत मतदान हुआ। झालावाड़ की अकलेरा पंचायत समिति में 7.71 प्रतिशत और पाली की रानी स्टेशन पंचायत समिति में 8.67 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।
शुरुआती आंकड़ों में अलवर की रामगढ़ पंचायत समिति मतदान प्रतिशत के मामले में आगे रही, जबकि राजसमंद की कुंभलगढ़ में वोटिंग की रफ्तार धीमी रही। मतदान के आगे के आंकड़ों में बदलाव संभव है।