Rahul Gandhi Jaipur Visit Live: खरगे ने कहा-महिला आरक्षण लागू होगा तब तक मोदी नहीं रहेंगे, ये बोले राहुल-गहलोत
{"_id":"650e5f7a967eeb2e8309d0d5","slug":"rajasthan-election-2023-live-kharge-rahul-gandhi-in-jaipur-today-will-address-congress-party-workers-2023-09-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi Jaipur Visit Live: खरगे ने कहा-महिला आरक्षण लागू होगा तब तक मोदी नहीं रहेंगे, ये बोले राहुल-गहलोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 23 Sep 2023 03:50 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 23 Sep 2023 03:50 PM IST
खास बातें
Rajasthan Election 2023 Rahul Gandhi in Jaipur Live: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी जयपुर पहुंच गए हैं। दोनों नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय का शिलान्यास किया। राहुल गांधी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंच पर पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:34 PM, 23-Sep-2023
खरगे बोले-गुलाम बनना नहीं चाहते हो संविधान की रक्षा करो
अगर आप गुलाम बनना नहीं चाहते हो संविधान की रक्षा करो। अगर आप गुलाम नहीं बनना चाहते हो लोकतंत्र को बचाओ। आप गुलाम नहीं बनना चाहते हो एक दूसरे का सपोर्ट करो। आगे आओ हम आपके साथ।
अगर आप गुलाम बनना नहीं चाहते हो संविधान की रक्षा करो। अगर आप गुलाम नहीं बनना चाहते हो लोकतंत्र को बचाओ। आप गुलाम नहीं बनना चाहते हो एक दूसरे का सपोर्ट करो। आगे आओ हम आपके साथ।
03:17 PM, 23-Sep-2023
खरगे ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का ये लोग जश्न मना रहे हैं। ये बिल राजीव गांधी जी लेकर आए थे। हमने इस बिल का समर्थन इसलिए किया ताकि ये लोग बाद में ये ना कह पाएं कि कांग्रेस पीछे हट गई। लेकिन, हमने सदन में महिला आरक्षण बिल पर अपनी बातें रखीं, कहा कि इसे जल्द लागू करो, ओबीसी के लिए आरक्षण दो। 10 साल में जब तक ये लागू होगा, तब तक मोदी नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
03:17 PM, 23-Sep-2023
खरगे ने कहा कि मोदी जी ने सदन का विशेष सत्र पांच दिन के लिए बुलाया था, लेकिन चार दिन में खत्म कर दिया। इन्होंने ये सत्र काम के लिए नहीं सदन की नई बिल्डिंग दिखाने के लिए बुलाया था। वहां नेताओं, अभिनेताओं ने फोटो सेशन किए, मैं कहना चाहता हूं कि ये सदन फोटो खिंचाने के लिए नहीं है, ये जनता के काम करने के लिए है।
03:16 PM, 23-Sep-2023
खरगे ने कहा कि हम सिर्फ भाजपा के खिलाफ नहीं लड़ रहे। हम ईडी, सीबीआई और तमाम एजेंसियां लगा देते हैं। हमारी सभा होती है तो ईडी का छापा पड़ जाता है। और फिर भाजपा वाले कहते हैं कि हम सविधान से चल रहे हैं। खरगे ने कहा कि हम सबको मिलकर काम करना है और प्रदेश में सरकार को रिपीट कराना है।
एक पल रुकने से दूर हो गई मंजिल, सिर्फ हम ही नहीं रास्ते भी चलते हैं, तुम रुक जाओ तो वहीं खड़े हो जाएंगे, अगर चलते रहे तो रास्ते भी चलते रहेंगे... इसलिए मैं कहता हूं कि छोटी मोदी बातें भूल जाओ और पार्टी की जीत के लिए मेहनत करो।
एक पल रुकने से दूर हो गई मंजिल, सिर्फ हम ही नहीं रास्ते भी चलते हैं, तुम रुक जाओ तो वहीं खड़े हो जाएंगे, अगर चलते रहे तो रास्ते भी चलते रहेंगे... इसलिए मैं कहता हूं कि छोटी मोदी बातें भूल जाओ और पार्टी की जीत के लिए मेहनत करो।
03:09 PM, 23-Sep-2023
खरगे ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता हमारे कान, आंख और हाथ हैं। ये कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत करने वाले हैं और इनका सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का फर्ज है कि वे सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं, जो लोग झूठ फैला रहे हैं, उनकी कोशिशों को नाकाम करें। ऐसा नहीं किया गया तो पार्टी का प्रचार नहीं होगा। ये नाराज होने का समय नहीं है, ये देश को बचाने का, सविधान को बचाने का समय है। हम मोदी और भाजपा के खिलाफ जो लड़ाई लड़ रहे हैं वो देश के 140 करोड़ लोगों को बचाने के लिए लड़ रहे हैं।
03:08 PM, 23-Sep-2023
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- पार्टी है तो हम सब हैं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी है तो हम सब हैं, जब तक राजनीतिक ताकत है तब तक हम बचे रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पहला अधिवेशन जयपुर में ही हुआ था। वो एक ऐतिहासिक अधिवेशन था, अब ऐसा कभी नहीं होगा। उस समय में राजस्थान के लोगों ने दिल खोलकर मदद और इसकी चर्चा देशभर में हुई। अधिवेशन को लेकर नेहरूजी ने भी कि इस पर इतना पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन राजस्थान के लोगों ने कहा कि हम सब मिलकर कर रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी है तो हम सब हैं, जब तक राजनीतिक ताकत है तब तक हम बचे रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पहला अधिवेशन जयपुर में ही हुआ था। वो एक ऐतिहासिक अधिवेशन था, अब ऐसा कभी नहीं होगा। उस समय में राजस्थान के लोगों ने दिल खोलकर मदद और इसकी चर्चा देशभर में हुई। अधिवेशन को लेकर नेहरूजी ने भी कि इस पर इतना पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन राजस्थान के लोगों ने कहा कि हम सब मिलकर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:47 PM, 23-Sep-2023
राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार ने झूठे वादे नहीं किए। 21 हजार कारोड़ से ज्यादा रुपये किसानों को दी गई है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से प्रदेश के लाखों लोगों को फायदा हुआ है। इस दौरान राहुल ने कुलियों से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि वे मुझसे कह रहे थे कि राजस्थान की सरकार ने हमारी जिंदगी बचा ली।
02:47 PM, 23-Sep-2023
राहुल गांधी ने कहा पीएम मोदी और भाजपा वाले अदाणी से डरते हैं। अगर, अदाणी के खिलाफ कोई बोलता है तो माइक बंद हो जाता है, कैमरे हिलने लगते है और अब तो टीवी भी बंद हो जाता है। राहुल गांधी ने कहा कि देश के लिए कास्ट सेंसस जरूरी है। इससे पता चलेगा कि देश में कितनी महिलाएं है, कितने ओबीसी हैं सब पता चल जाएगा। मैं पीएम मोदी से मांग करता हूं कि कास्ट सेंसस (जाति जनगणना) कराएं।
02:39 PM, 23-Sep-2023
राहुल गांधी बोले कि भाजपा वाले बाहना बना रहे हैं। अगर, ये चाहें तो 33 फीसदी सीटों पर आज ही महिला आरक्षण लागू हो सकता है। लेकिन, ये चाहते हैं कि इसे लागू होने में 9-10 साल लग जाएं। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज के हिंदुस्तान को 90 लोग चलाते हैं। पीएम मोदी के साथ मिलकर ये लोग ही सारे फैसले लेते हैं। इन 90 सेक्रेटरी में से सिर्फ तीन लोग ओबीसी से आते हैं और पीएम मोदी हमेशा ओबीसी करते रहते हैं।
02:33 PM, 23-Sep-2023
राहुल गांधी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यहां हजारों बब्बर शेर यहां बैठे हुए हैं। ये नफरत का बाजार नहीं है, मोहब्बत की दुकान हैं। ये फर्क है भाजपा और कांग्रेस में, हमारे बीच विचार धारा की लड़ाई चल रही है। कुछ दिन पहले पहले संदन में अदाणीजी वाला भाषण दे दिए, उनकी आदत है पहले जब मैं बोलता था तो माइक बंद कर देते थे, अब टीवी ही बंद कर देते हैं। राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर आपको कोई भाजपा नेता मिले और वो कुछ कहे तो अदाणीजी का नाम लेना, वो तुरंत भाग जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन