फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jhalawar Borewell News: 30 फीट गहराई में फंसे बच्चे तक पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन, NDRF की टीम भी पहुंची

Sun, 23 Feb 2025 10:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 23 Feb 2025 10:43 PM IST
खास बातें

Jhalawar Borewell News: झालावाड़ में 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे ट्यूबवेल (बोरवेल) में गिर गया। वह 30 फीट गहराई में फंसा है। हादसा डग थाना इलाके में रविवार दोपहर करीब 1:40 बजे पाडला गांव में हुआ।

विज्ञापन
Jhalawar Borewell Accident Live: Five-Year-Old Boy Falls Into Borewell In Jhalawar, Rescue Operations Underwa
बोरवेल में मासूम - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:37 PM, 23-Feb-2025
कोटा से NDRF की टीम पहुंची

कोटा से शाम करीब 7:30 बजे एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटना स्थल पर पहुंची।

07:37 PM, 23-Feb-2025
एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची
  • करीब साढ़े पांच घंटे बाद भी रेस्क्यू टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
  • एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है, जो अपने उपकरणों से रेस्क्यू में जुट गई है।

 
विज्ञापन
07:15 PM, 23-Feb-2025
जानें पूरा घटनाक्रम
06:32 PM, 23-Feb-2025
कोटा से एनडीआरएफ की टीम आएगी
  • डीएसपी जयप्रकाश अटल ने बताया- पांच साल का बच्चा अपने खेत में माता-पिता के साथ था। माता पिता काम कर रहे थे। उन्होंने 2-4 दिन पहले बोरवेल खुदवाया था। बच्चा खेलते-खेलते उसमें गिर गया।
  • एनडीआरएफ की टीम को कोटा से बुलाया गया है। बच्चे को रेस्क्यू करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 
06:01 PM, 23-Feb-2025
कलेक्टर बोले- पथरीली जमीन है, गड्ढे खुदवाए जा रहे हैं
  • जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया- पथरीली जमीन है। आसपास गड्ढे खुदवाए जा रहे हैं।
  • वहीं मध्य प्रदेश में एक्सपर्ट से संपर्क किया गया है, जिनके रात तक या सुबह जल्दी पहुंचने की उम्मीद है।
05:49 PM, 23-Feb-2025
मौके पर बचाव टीम पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन
05:43 PM, 23-Feb-2025
बोरवेल से बच्चे के रोने की आवाज आ रही है
ग्रामीणों के अनुसार बोरिंग का यह गड्ढा करीब 150 गहरा बताया जा रहा है। ग्रामीण बच्चों को निकालने के लिए बोरिंग में रस्सी डाल रहे हैं और बच्चे को ऊपर खींचने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार फिलहाल बच्चे की बोरिंग से रोने की आवाज आ रही है। ग्रामीण प्रहलाद के परिजनों को सांत्वना देकर चुप कराने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी।
05:39 PM, 23-Feb-2025
कलेक्टर और एसपी पहुंचे
जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौर और एसपी ऋचा तोमर मौके पर पहुंच गए हैं। खुदाई के लिए 5 जेसीबी मशीन लगाई गई हैं।
05:33 PM, 23-Feb-2025

Jhalawar Borewell News: 30 फीट गहराई में फंसे बच्चे तक पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन, NDRF की टीम भी पहुंची

झालावाड़ में 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे ट्यूबवेल (बोरवेल) में गिर गया। वह 30 फीट गहराई में फंसा है। हादसा डग थाना इलाके में रविवार दोपहर करीब 1:40 बजे पाडला गांव में हुआ। बच्चे को रेस्क्यू करने के लिए बोरवेल से 70 से 80 फीट की दूरी पर 5 जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही है। इसी के साथ बोरवेल में रस्सी डालकर बच्चे को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पाइप के जरिए बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। झालावाड़ से एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। कोटा से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार, 2 दिन पहले ही खेत में बोरवेल खुदवाया था। बच्चे के बोरवेल में गिरने के बाद से परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed