फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sukhdev Singh Last Rites: गोगामेड़ी पंचतत्व में विलीन; भाइयों ने दी मुखाग्नि, हत्यारों पर 5 लाख का इनाम

Fri, 08 Dec 2023 08:50 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 08 Dec 2023 08:50 AM IST
खास बातें

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Live: जयपुर के राजपूत सभा भवन से गुरुवार सुबह शुरू हुई अंतिम यात्रा में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के पार्थिव शरीर का लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव गोगामेड़ी में किया जाएगा। 

विज्ञापन
Sukhdev Singh Murder: Crowd gathered at the funeral of Sukhdev Singh in his ancestral village Gogamedi
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड। - फोटो : Amar Ujala Digital

लाइव अपडेट

03:25 PM, 07-Dec-2023

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पंचतत्व में विलीन हो गए। हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। तीन भाइयों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम थीं।
03:03 PM, 07-Dec-2023
गोगामेड़ी हत्याकांड में इन बातों पर बनी सहमति
  • घायल अजीत सिंह के परिजनों को भी आर्थिक सहायता दिलाई जाए।
  • गोगामेड़ी के परिवार के सदस्यों को हाई सिक्योरिटी सुरक्षा मिले।
  • सुखदेव सिंह के परिवार के सदस्यों हथियार लाइसेंस स्वीकृत किया जाए।
  • आपराधिक साजिश में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई, रोहित गोदारा और अन्य जो भी शामिल हो, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
  • दोनों हत्यारों जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। 
  • एनआईए से जांच कराने और केस का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट कराने की मांग।
  • सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराने पर अधिकारियों की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाए।
  • घटना के पहले और बाद में लापरवाही बरतने के संबंध में विभागीय जांच की जाएगी। 
  • सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के परिजनों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दिलवाई जाए।
  • मामले के सभी गवाहों को जयपुर कमिश्नरेट या संबंधित जिले से सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
03:03 PM, 07-Dec-2023


सुखदेव सिंह के अंतिम दर्शन के बड़ी संख्या में लोग पैतृक गांव गोगामेड़ी में पहुंचे हुए हैं। गांव में पुलिस और प्रशासन के लोग भारी संख्या में मौजूद हैं। 
02:29 PM, 07-Dec-2023

Sukhdev Singh Last Rites: गोगामेड़ी पंचतत्व में विलीन; भाइयों ने दी मुखाग्नि, हत्यारों पर 5 लाख का इनाम

राजपूत करणी सेना के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद विरोध-प्रदर्शन, उपद्रव और पत्नी शीला शेखावत से सहमति के बाद गुरुवार सुबह एसएमएस अस्पताल से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का पर्थिव शरीर जयुपर के राजपूत सभा भवन लाया गया था। वहां सुखदेव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। अंतिम दर्शन के लिए बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से लोग राजपूत भवन में पहुंचे थे।



जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे सुखदेव सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गोगामेड़ी पहुंच गया है। सुखदेव सिंह के अंतिम दर्शन यात्रा चौमू, रींगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, चूरू, तारानगर, साहवा, भादरा होते हुए गोगामेड़ी पहुंचे हैं। यहां लोगों ने नम आंखों से अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed