फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RJ Lok Sabha Chunav: पुष्कर में बोले प्रधानमंत्री, कांग्रेस के घोषणा पत्र में भारत के टुकड़े करने की बू आती है

Sat, 06 Apr 2024 03:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 06 Apr 2024 03:54 PM IST
खास बातें

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: नमस्कार! राजस्थान लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। प्रदेश में आज सियासी पारा जमकर चढ़ा। पीएम मोदी पुष्कर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और उनके घोषणा पत्र पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Election 2024 Live PM Modi address public meeting in Pushkar and Congress Leaders in Jaipur
प्रधानमंत्री मोदी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:49 PM, 06-Apr-2024
आपका वोट मोदी को मजबूत करेगा
19 अप्रैल और 26 अप्रैल दो दिन मतदान के हैं राजस्थान में। इस हमने अजमेर से भागीरथ चौधरी को उम्मदवार बनाया है। और नागौर में मेरी छोटी बहन ज्योति मिर्धा ने जिम्मेदारी संभाली है। आपका वोट मोदी को मजबूत करेगा।
03:49 PM, 06-Apr-2024
मोदी ने नामदारों की लूट की दुकान का शटर गिरा दिया 
साथियों ये मोदी से इसलिए नाराज हैं, क्योंकि मोदी आज देश के गांव गरीब के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। जनता के पैसे को लूटना ये लोग अपना खानदानी हक समझते थे, लेकिन आज मोदी ने लूट की इस बीमारी का परमानेंट इलाज कर दिया है। मोदी ने इनकी लूट की दुकान का शटर गिरा दिया है। इसलिए ये बौखलाए हुए हैं।
विज्ञापन
03:48 PM, 06-Apr-2024
मोदी ऐसा कामदार है जो हर गाली को पचा जाता है
साथियों ये जो देश के बड़े बड़े नामदार हैं। कांग्रेस और शाही परिवार के बड़े बड़े नामदार मोदी को गाली देते हैं। शायद गाली देना उनका काम है, लेकिन ये मोदी ऐसा कामदार है जो हर गाली को पचा जाता है। 
03:43 PM, 06-Apr-2024
माता-बहनों का सम्मान मोदी की गारंटी
हमें 2047 तक भारत को विकसिस बनाना है। हमें भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाना है। हमें भारत का आत्मनिर्भर बनाना है। ये तभी संभव होगा जब देश की आधी आबादी की भागीदारी का विस्तार होगा। माता-बहनों का सम्मान सुरक्षा ये मोदी की गारंटी है। इस लिए नारी भी कह रही है कि हम मोदी को जिताएंगे, ये नारी की गारंटी है। 
03:31 PM, 06-Apr-2024
प्रधानमंत्री ने कहा साथियों कल कांग्रेस के ने एक झूठ का पुलिंदा जारी किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में भारत के टुकड़े करने की बू आती है। अपना घोषणा पत्र जारी किया है। झूठ का यह पुलिंदा कांग्रेस की एक बहुत बड़ी सच्चाई कांग्रेस को बेनकाब करने वाला है घोषणा पत्र। आप देखिए हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है। जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी।
03:31 PM, 06-Apr-2024
कांग्रेस पार्टी को सजा मिलनी चाहिए
कांग्रेस के पास नीति बच्ची है और ना कुछ और बचा है। ऐसा लगता है कांग्रेस खुद को ठेके पर दे चुकी है। ऐसी कांग्रेस देश के लिए कुछ नहीं कर सकती। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी महिलाओं की चिंता नहीं की मां का बहनों के विषय में नहीं सोचा ऐसी कांग्रेस पार्टी को सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस के समय में युवाओं महिलाओं किसने का जीना दुबर हो गया था। भाजपा ने अपनी बहनों की ही नहीं अपनी बहनों के गर्भ में पल रहे बच्चे तक की चिंता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:14 PM, 06-Apr-2024
कांग्रेस जहां वहां विकास नहीं
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लिए यही कहा जा सकता है कि एक तो करेला ऊपर से नीम चढ़ा। प्रधानमंत्री बोले कांग्रेस जहां रहती है वहां विकास हो ही नहीं सकता। 2014 में आप जैसे जागरूक मतदाताओं की वजह से देश को भारतीय जनता पार्टी की सरकार मिली, जिसके चलते आज भारत समुद्र पर पुल बना रहा है। पहाड़ों में सुरंग बना रहा है। सीमाओं को सुरक्षित कर रहा है।
03:14 PM, 06-Apr-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम राम स से अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी तादाद में मेरी जहां भी नजर पड़ती है माताएं बहने दिख रही हैं। मैं उनकों विशेष रूप से प्रणाम करता हूं। इतनी गर्मी में आप मुझे आशीर्वाद देने के लिए इतनी बड़ी संख्या में आए हैं लगता है राजस्थान नया इतिहास लिखने जा रहा है। मैं सर झुका करके आपको प्रणाम करता हूं। जय पुष्कर राज रे परमपिता ब्रह्मा जी की जय जय श्रीमन नारायण सावित्री माता की जय। अजमेर नागौर क्षेत्र वीर तेजाजी महाराज और मीराबाई की आध्यात्मिक भूमि है। यह क्षेत्र राष्ट्र गौरव चौहान जैसे शूरवीरों की शौर्य भूमि है। मैं इस महान धरती से राजस्थान की महान अंकित विभूतियों को सर झुका करके नमन करता हूं। साथियों आज 6 अप्रैल को ही भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई ये सहयोग देखिए आज कि ही मुझे पुष्कर क्षेत्र में आने का सौभाग्य मिला है। 
02:50 PM, 06-Apr-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर के पुष्कर में पहुंच गए हैं। मंच पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने साफा पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। कुछ देर में पीएम मोदी सभा को संबोधित करेंगे। 

02:14 PM, 06-Apr-2024
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले-  मोदी जहां जाते हैं कुछ न कुछ झूठ बोलकर आते हैं
सभा को संबोधित कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- प्रियंका गांधी ने हमारे घोषणा पत्र के बारे में एक-एक कर आपको सब बताया। निश्चित रूप से हम सभी गारंटी को अमल में लाएंगे। हम कभी झूठ नहीं बोलते, जैसे मोदी बोलते हैं। मोदी जहां जाते हैं कुछ न कुछ झूठ बोलकर आते हैं। उन्होंने कितनी गारंटी हमसे पहले दी है। कौन सी गारंटी उनकी लोगों तक पहुंची है। पहली तो युवाओं को हर साल 2-2 करोड़ नौकरी की गारंटी दी। तो  10 साल में 20 करोड़ नौकरी मिलनी थी। मोदी पीएम है वह कैसे झूठ बोल सकते हैं। मोदी ने यह कहा कि बाहर के देशों में कांग्रेस पार्टी के लोग काला धन रखते हैं। वह काला धन लाकर मैं हर एक कोर 15-15 लाख दूंगा। क्या वह 15 लाख आपको मिले।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed