Rajasthan Board 12th Result Live: विज्ञान में प्रीति ने किया टॉप, तीनों संकायों में छात्राएं बनी टॉपर
{"_id":"682e8bf69d7024c9b90efb7f","slug":"rbse-rajasthan-board-12th-result-2025-live-updates-rajasthan-inter-result-roll-number-direct-link-topper-2025-05-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Board 12th Result Live: विज्ञान में प्रीति ने किया टॉप, तीनों संकायों में छात्राएं बनी टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 22 May 2025 06:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 22 May 2025 06:14 PM IST
खास बातें
RBSE Class 12th Board Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं की परिक्षा का परिणाम घोषित हो गया है।शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नागौर कलेक्ट्रेट कार्यालय से वीसी के जरिए इसे जारी कर दिया है। अमर उजाला पर परिणाम देखने के लिए आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं।
RBSE 12th result 2025 register and check here
विज्ञापन
अमर उजाला पर सबसे पहले देखें परीक्षा परिणाम।
- फोटो : RBSE Class 12th Result 2025 Live Updates
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:11 PM, 22-May-2025
जयपुर की काशवी शर्मा ने 12वीं कॉमर्स में 99.00 प्रतिशत अंक हासिल किए
- फोटो : अमर उजाला
ने बताया कि उसने नियमित रूप से 6 से 7 घंटे पढ़ाई की थी।
06:09 PM, 22-May-2025
जयपुर की सुहाना यादव ने हासिल किए 97.60 प्रतिशत अंक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
05:58 PM, 22-May-2025
05:26 PM, 22-May-2025
राजस्थान बोर्ड के टापर्स के नाम संकाय के अनुसार
- फोटो : अमर उजाला
बारहवीं कक्षा के टॉपर्स घोषित
तीनों सब्जेक्ट में गर्ल्स टॉपर रही हैं। आर्ट्स में 4 छात्राओं अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला के 99.60% नंबर आए हैं। कॉमर्स में कंगना के 99.20% और साइंस में प्रीति के 99.80% नंबर आए हैं।
05:22 PM, 22-May-2025
राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी, तीनों संकायों में छात्राओं ने बाजी मारी है
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस बार बोर्ड ने विज्ञान, वाणिज्य (कॉमर्स) और कला (आर्ट्स) तीनों संकायों के परिणाम एक साथ घोषित किए हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जल्द जारी किया जाएगा।
बता दें कि विज्ञान संकाय का कुल परिणाम 98.43% रहा इस वर्ग में छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.02% रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 98.07% दर्ज किया गया।
वाणिज्य संकाय (कॉमर्स) का परिणाम 99.07% रहा
इस वर्ग में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.27% और छात्राओं का 98.97% रहा।
कला संकाय (आर्ट्स) का परिणाम 97.78% रहा
आर्ट्स वर्ग में छात्राओं ने एक बार फिर बाज़ी मारी। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.42% और छात्रों का 97.09% रहा। इस साल भी राजस्थान बोर्ड के परिणामों में छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। बोर्ड ने छात्रों को ऑनलाइन रिजल्ट देखने की सुविधा दी है। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
04:24 PM, 22-May-2025
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहुंचे नागौर कलेक्टर कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नागौर ,कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए हैं। वे यहां से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परिणाम जारी करेंगे। मंत्री वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बोर्ड कार्यालय अजमेर से जुडेंगे। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार शिक्षा मंत्री तीनों विषयों (विज्ञान ,कला ,वाणिज्य) के दो-दो टॉपर्स संवाद करेंगे.
विज्ञापन
विज्ञापन
04:07 PM, 22-May-2025
विज्ञान संकाय में परीक्षा देने वाले विद्यार्थी बढे़
वर्ष 2024 के परीक्षा परिणामों की बात करें तो कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय में कुल 260078 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 258071 विद्यार्थी पास हुए थे। साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.73 रहा है, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 97.08 और लड़कियों का पास प्रतिशत 97.73 रहा है। इस बार यानि 2025 में विज्ञान संकाय में 2,73,984 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।
03:07 PM, 22-May-2025
दो दिन लेट है परिणाम
इस बार राजस्थान 12 वीं बोर्ड का परिणाम 22 मई को जारी हो रहा है। जो कि पिछले साल की अपेक्षा दो दिन लेट है। पिछले साल 2024 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के तीनों संकाय का परिणाम 20 मई को जारी किया था।
02:15 PM, 22-May-2025
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कर सकते हैं टॉपर से बात
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के तीनों संकायों के परीक्षा परिणाम 5:00 बजे जारी करने वाले हैं। वे नागौर के जिला कलेक्टर कार्यालय में स्थित Doit कक्षा में बैठकर अजमेर बोर्ड के परीक्षा परिणाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी करेंगे। परिणाम जारी करने के बाद तीनों संकायों के दो-दो टॉपर विद्यार्थियों से मोबाइल पर वार्ता भी कर सकते हैं।
02:07 PM, 22-May-2025
पिछले साल लड़कियों का रहा दबदबा
राजस्थान बोर्ड के 12वीं के नतीज पिछले साल अच्छा रहा है। इसमें लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। तीनों संकायों में लड़कियां अच्छे नंबरों से पास हुई थीं।