Rajasthan LS Election Live: राजसमंद के कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से किया इनकार; पीसीसी चीफ को लिखा खत
{"_id":"6603936b2c729475570c5253","slug":"rajasthan-ls-election-live-today-is-the-last-day-for-filing-nomination-pilot-will-hold-a-meeting-in-dausa-2024-03-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajasthan LS Election Live: राजसमंद के कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से किया इनकार; पीसीसी चीफ को लिखा खत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 27 Mar 2024 08:55 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2024 08:55 PM IST
खास बातें
लोकसभा चुनावों की सरगर्मी दिन-ब-दिन जोर पकड़ती जा रही है। प्रदेश में पहले चरण के चुनावों के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन है। जानिये आज की चुनावी हलचल
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:52 PM, 27-Mar-2024
दौसा लोकसभा: भाजपा के कन्हैया लाल मीणा, कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा ने भरा नामांकन, नरेश मीणा मैदान में निर्दलीय
राजस्थान की दौसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से मुरारी लाल मीणा और भाजपा की ओर से कन्हैया लाल मीणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, कांग्रेस से बागी होकर नरेश मीणा ने भी निर्दलीय तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है। हालांकि नामांकन के दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में गुटबाजी देखने को मिली, जिसके चलते कई नेता नामांकन के समय नहीं पहुंचे।
07:31 PM, 27-Mar-2024
अगर इसी प्रकार से चलता रहा तो कोई भी चुनाव नहीं लड़ेगा: प्रताप खाचरियावास
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर लोकसभा सीट से अचानक कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बदल कर प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया। बुधवार को प्रताप सिंह ने नामांकन भरने के बाद कहा कि मैं जयपुर की जनता से पूछना चाहता हूं कि मेरी गलती क्या है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो कोई भी चुनाव नहीं लड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा के लोग X (पहले ट्विटर) पर मुझे बदनाम करने का जो ट्रेंड कर रहे हैं, वो गलत है। मैं भी किसी का भाई हूं, किसी का बेटा हूं।
उन्होंने कहा कि मैंने वो काम करके दिखा दिया जो अभी तक किसी भी मंत्री ने नहीं किया। मैंने हाई वोल्टेज बिजली की लाइन जो सात किलोमीटर की थी, हटा दी है। इतिहास उठा कर देख लो, आज तक ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। जिस दिन मैं सिविल लाइंस से हार गया था तो मेरी मां से पूछो, बस सब यही पूछ रहे हैं कि मेरी गलती क्या है।

07:01 PM, 27-Mar-2024
06:49 PM, 27-Mar-2024
06:42 PM, 27-Mar-2024
भाजपा नेता शेखावत बोले- कांग्रेस ने राजनीति में भ्रष्टाचार को स्थापित करने का पाप किया
लूणी विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को कार्यकर्ताओं के होली मिलन समारोह 'नमो रंगोत्सव' में शेखावत ने कहा कि देश में जब-जब कांग्रेस की सरकार बनी, नए-नए घोटाले सामने आते रहे। वर्ष 1952 में जीप खरीद में घोटाले से लेकर कोयला और 2जी तक, कांग्रेस के घोटालों की एक लंबी फेहरिस्त है। घोटालों का पाप करने वाली कांग्रेस ने सिर्फ एक परिवार को पोषित करने का काम किया।
05:53 PM, 27-Mar-2024
सचिन पायलट बोले- तीन बार की हार का एक साथ हिसाब बराबर करेंगे
कांग्रेस नेता सचिन पायलट
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की दौसा लोकसभा सीट पायलट परिवार का गढ़ रही है। लेकिन कांग्रेस यहां से पिछले तीन बार लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाई है। हालांकि इसके जवाब में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि अब की बार मुरारी लाल मीणा की तीन बार की हार का एक साथ हिसाब बराबर करेंगे। साथ ही पायलट ने कहा कि भाजपा के 10 साल से यहां जो सांसद रहे हैं, उन्होंने विकास नहीं करवाया।
बुधवार को दौसा कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा का नामांकन भरवाने सचिन पायलट दौसा पहुंचे। जहां सचिन पायलट ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनता अब बीजेपी को 25 की 25 सीटें नहीं देगी, जनता अब भाजपा के शासन से परेशान हो चुकी है।
भाजपा पर बरसते हुए सचिन पायलट ने कहा कि अब केंद्र में दबाव की राजनीति चल रही है। निर्वाचित मुख्यमंत्री को जेल में डाला जा रहा है। ED और सीबीआई का दुरुपयोग करके घरों में भेजा जा रहा है।

05:05 PM, 27-Mar-2024
राजसमंद से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र लिखकर कहा कि किसी दूसरे को टिकट दिया जाए।
इससे पहले जयपुर लोकसभा से कांग्रेस द्वारा सुनील शर्मा को टिकट दिया गया था, जिसके दो दिन बाद सुनील शर्मा ने टिकट वापस करने की पेशकश कर दी। उसके बाद प्रताप सिंह को टिकट दिया गया था। वहीं, अब राजसमंद से कांग्रेस के द्वारा सुदर्शन सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया गया है। लेकिन सुदर्शन सिंह रावत ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र लिखकर चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।
02:21 PM, 27-Mar-2024
करौली-धौलपुर सीट से BJP और कांग्रेस के साथ BSP प्रत्याशी ने नामांकन भरा
आज नामांकन के अंतिम दिन करौली-धौलपुर लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी इंदुदेवी जाटव, कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव और बसपा प्रत्याशी विक्रम सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। प्रदेश में प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा।
12:12 PM, 27-Mar-2024
कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां ने चुरू से दाखिल किया नामांकन
भाजपा से बागी होकर कांग्रेस में शामिल हुए चूरू लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां ने आज नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके साथ विधायक नरेंद्र बुडानिया, मनोज मेघवाल, अनिल शर्मा, कृष्णा पूनिया व कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया मौजूद रहे। नामांकन के बाद उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अब चूरू से कांग्रेस की जीत की शुरुआत होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी के पास नामांकन पत्र जमा करवाने के बाद राहुल कस्वां आमसभा संबोधित करने के लिए रवाना हो गए। इस सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा व प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जुली भी शिरकत करने वाले हैं।

11:56 AM, 27-Mar-2024
प्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में वसुंधरा भी
भाजपा ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजस्थान में अपने स्टार प्रचारकों की संभावित सूची जारी की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही 10 केंद्रीय मंत्री और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम शामिल है।
राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ ही 4 उपमुख्यमंत्रियों को भी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है। राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।
इनके अलावा प्रचारकों की इस लंबी लिस्ट में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया और पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है जबकि अशोक परनामी का नाम सूची में नहीं है, जबकि वे भी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। भजनलाल सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ विधायक के तौर पर बाबा बालकनाथ को स्टार प्रचारक बनाया गया है।