Hindi News
›
Live
›
Rajasthan
›
Jaipur News
›
Rajasthan LS Election Live: Candidates declared from Karauli-Dholpur and Dausa in BJP's new list
Rajasthan LS Election Live: BJP की नई लिस्ट में प्रदेश की दो सीटों करौली-धौलपुर और दौसा से प्रत्याशी घोषित
{"_id":"660258915b023f53300009e3","slug":"rajasthan-ls-election-live-ravindra-bhati-will-join-bjp-or-contest-elections-on-his-own-will-announce-today-2024-03-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajasthan LS Election Live: BJP की नई लिस्ट में प्रदेश की दो सीटों करौली-धौलपुर और दौसा से प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की करौली-धौलपुर सीट से भाजपा ने अनुसूचित जाति से इंदु देवी जाटव को मैदान में उतारा है। कांग्रेस पहले ही भजनलाल जाटव को इस सीट से प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। ध्यान रहे कि यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
दौसा से कन्हैयालाल मीणा भाजपा की सीट पर चुनाव लड़ेंगे। इनका मुकाबला कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा से होगा।
अब प्रदेश में केवल भीलवाड़ा की सीट ऐसी है, जिस पर प्रत्याशी की घोषणा बाकी है।
01:43 PM, 26-Mar-2024
सुमेधानंद सरस्वती ने नामांकन दाखिल किया
- फोटो : अमर उजाला
सीकर से भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मौजूद थीं।
विज्ञापन
10:50 AM, 26-Mar-2024
लोकसभा के प्रथम चरण के चुनावों में नामांकन के लिए अब केवल दो दिन शेष रह गए हैं। 19 अप्रैल को होने वाले इन चुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा आज नागौर से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। एक बार फिर हुनमान बेनीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन कर इस सीट पर उनके सामने हैं। चुनावी रण में दोनों के बीच यह तीसरा मुकाबला होगा।
10:35 AM, 26-Mar-2024
Rajasthan LS Election Live: BJP की नई लिस्ट में प्रदेश की दो सीटों करौली-धौलपुर और दौसा से प्रत्याशी घोषित
निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी को अपने साथ मिलाने की भाजपा की सारी उम्मीदों पर पानी पड़ता नजर आ रहा है। बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी लोकसभा चुनावों के लिए ताल ठोंकने की तैयारी में हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछले दिनों भाटी से मुलाकात कर उन्हें भाजपा में लाने की कोशिश जरूर की थी लेकिन कोई खास परिणाम सामने नहीं आए थे। भाटी अब लोकसभा के रण में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इसी के चलते आज उन्होंने सर्व समाज की एक बैठक भी बुलाई है। इस बैठक के बाद ही निर्णय होगा कि भाटी खुद बाड़मेर-जैसलमेर सीट से चुनाव लड़ेंगे या भाजपा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।