Rajasthan LS Election Live: आप हमारे विज्ञापन छापकर हमारी मदद करें, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले डोटासरा
{"_id":"65fd030db54740b90d0e9126","slug":"rajasthan-ls-election-live-congress-will-hold-a-press-conference-to-protest-against-freezing-of-accounts-2024-03-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajasthan LS Election Live: आप हमारे विज्ञापन छापकर हमारी मदद करें, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले डोटासरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 22 Mar 2024 12:27 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:27 PM IST
खास बातें
Rajasthan Lok Sabha Chunav Live Updates News in Hindi: लोकसभा चुनावों की सरगर्मी ने सियासी हलचल तेज कर दी है। राजस्थान में अब भी कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किया जाना बाकी है। जानिये यहां क्या चल रहा है?
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:25 PM, 22-Mar-2024
सीपीआई (एम) नेता बृंदा करात
- फोटो : सोशल मीडिया
सीपीआई (एम) नेता बृंदा करात ने यह जानकारी दी।
12:08 PM, 22-Mar-2024
गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आप हमारी मदद करें, हमारे विज्ञापन छापें। कांग्रेस का कार्यकर्ता आपकी पाई-पाई चुकाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल कहते हैं कि प्रदेश में भाजपा की 25 सीटें आएंगी लेकिन कैसे आएगी यह नहीं पता। प्रदेश में अभी तक इस सरकार ने हमारी सरकार के मुकाबले 1 प्रतिशत भी काम किया हो, तो ये बता दें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल कहते हैं कि प्रदेश में भाजपा की 25 सीटें आएंगी लेकिन कैसे आएगी यह नहीं पता। प्रदेश में अभी तक इस सरकार ने हमारी सरकार के मुकाबले 1 प्रतिशत भी काम किया हो, तो ये बता दें।
विज्ञापन
12:03 PM, 22-Mar-2024
गोविंद सिंह डोटासरा
- फोटो : अमर उजाला
2016 में की गई नोटबंदी देशहित के लिए नहीं बल्कि उत्तरप्रदेश चुनावों के हित के लिए की गई थी।
देश की सबसे बड़ी पार्टी के खाते को चुनावों के समय शून्य करना, जिसके चलते पार्टी चुनाव ही नहीं लड़ पाए, कहां तक सही है।
डोटासरा बोले कि देश में लोकसभा की 543 सीट हैं। भाजपा कहती है कि इस बार 400 पार। अगर यही तरीका है तो सभी सीटें आप ही ले लो।
उन्होंने कहा कि यदि 3 महीने बाद यह फैसला आया कि बैंक खाते गलत तरीके से फ्रीज किए गए हैं तो क्या मोदीजी दोबारा चुनाव करवाएंगे?
11:55 AM, 22-Mar-2024
-पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले, बैंक अकाउंट सीज करना अनैतिक है। 199 करोड़ में से 14 लाख 40 हजार रुपये नकद जमा करवाए गए, जिस पर 10 हजार रुपये की पेनल्टी लगा सकते थे, परंतु इन्होंने बैंक खाते को फ्रिज कर दिया। 115 करोड़ रुपये तो इन्कम टैक्स ने ही निकाल लिए। यह सब किसके इशारे पर हुआ सबको पता है। मोदी और अमित शाह के इशारे के बिना तो पत्ता भी नहीं हिलता है।
उन्होंने प्रश्न किया कि क्या हम कोरिया और पाकिस्तान की तरह तानाशाही की तरफ बढ़ रहे हैं?
11:48 AM, 22-Mar-2024
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
10:46 AM, 22-Mar-2024
कई रणनीति पर काम कर रही भाजपा
चुनावों में जीत के लिए जहां भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे के खेमे में सेंधमारी कर रहे हैं। वहीं पिछले 2 लोकसभा चुनावों से प्रदेश में शत-प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड कायम कर चुकी भाजपा पिछले प्रदर्शन को दोहराने के लिए इस बार भी एक साथ कई रणनीतियों पर काम रही है। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
09:33 AM, 22-Mar-2024
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
09:29 AM, 22-Mar-2024