RJ Lok Sabha Chunav Live: गौरव वल्लभ ने बीजेपी का थामा दामन, जालौर-सिरोही सीट से वैभव गहलोत ने भरा नामांकन
Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र भरने का दौर जारी है। आज नामांकन की आखिरी तिथि है। इसी कड़ी में आज राजसमंद से कांग्रेस प्रत्याशी दामोदर गुर्जर अपना पर्चा दाखिल करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत थोड़ी देर में पर्चा दाखिल करेंगे। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘मिट्टी की है सौगंध रहूंगा हमेशा मैं संग जालोर-सिरोही-सांचौर की देवतुल्य जनता को प्रणाम! आज नामांकन रैली व जनसभा में आप सभी के आशीर्वाद का आकांक्षी रहूंगा।
भीलवाड़ा जिले के कांग्रेस के मांडलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। हालांकि मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। उनकी हाथ की नसें कटी हुई थी और वे बेहोशी की हालत में थे, जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे।
कांग्रेस के बड़े नेता गौरव वल्लभ आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता गौरव वल्लभ को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा सकते हैं। सूत्रों के हवाले से यह खबर निकल कर आ रही है।
लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में काफी उठा पटक देखने को मिल रही है। जहां कांग्रेस पार्टी से नाराज नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वहीं अब उदयपुर से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गौरव वल्लभ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर अपनी व्यथा सुनाई है। साथ ही उन्होंने एक्स पर पोस्ट भी की है। आपको बता दें कि उदयपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने उदयपुर की जनता से कई वादे किए थे और उदयपुर को जल्द मेट्रो सिटी बनाने का सपना दिखाया था, लेकिन विधानसभा चुनाव हारने के बाद प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने कभी उदयपुर की राजनीति में सक्रिय नजर नहीं आए। अब उनका यह पत्र जाहिर करता है। वे जल्द किसी अन्य पार्टी में जा सकते है।
बाड़मेर में आज रविंद्र सिंह भाटी नामांकन दाखिल करेंगे। दावा है कि 3 लाख की भीड़ इस दौरान इकट्ठी होगी। बता दें कि बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला करीब-करीब तय हो गया है। यहां कांग्रेस से उम्मेदाराम बेनीवाल और भाजपा से कैलाश चौधरी मैदान में है।
RJ Lok Sabha Chunav Live: गौरव वल्लभ ने बीजेपी का थामा दामन, जालौर-सिरोही सीट से वैभव गहलोत ने भरा नामांकन
आज है अंतिम तिथि
राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर शुरुआती दो चरणों में मतदान होना है। इसके लिए प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है। दूसरे चरण के नामांकन की आखिरी तिथि आज है। लगभग सभी सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन भर दिया है। जिन सीटों पर नामांकन शेष हैं, वहां आज गुरुवार को नामांकन के आखिरी दिन पर्चा दाखिल किया जाना है।