फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan LS Election Live: 'BJP सत्ता का दम और डर दिखाकर लोगों को जोड़ रही', कांग्रेसी बनते ही बोले गुंजल

Thu, 21 Mar 2024 03:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 21 Mar 2024 03:16 PM IST
खास बातें

Rajasthan Lok Sabha Chunav Live Updates News in Hindi: लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान में दो चरणों में वोटिंग होनी है। 20 मार्च से पहले चरण वाली सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू भी हो गई है। वहीं नेताओं के इधर-उधर जाने का सिलसिला भी तेज गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Lok Sabha Chunav Live Updates Phase Wise Polls Date Schedule Parties Candidates List Congress BJP
राजस्थान लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:02 PM, 21-Mar-2024


प्रहलाद गुंजल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जयपुर कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेसी बनते ही गुंजल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज मैंने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 40 साल तक भाजपा की सेवा की। विद्यार्थी जीवन से शुरू होकर पूरा जीवन भाजपा की सेवा के लिए सड़कों पर लगा दिया, परंतु आज जिस प्रकार आम आदमी की आवाज को कुचल दिया जाता है वो पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का दम और डर दिखाकर लोगों को जोड़ रही है। इसी तरह लोगों को भाजपा में जॉइन कराया जा रहा है। एक सच ये भी है कि भाजपा की दीवारें तोड़कर कार्यकर्ता निकालना चाहते हैं, आजादी चाहते हैं। कोटा की राजनीति में जिस प्रकार एक आदमी का कब्जा हुआ है, उसकी वजह से आम कार्यकर्ता खून के आंसू बहा रहा है। 
01:22 PM, 21-Mar-2024

BJP ने की चुनाव प्रभारी-सह प्रभारी की घोषणा, विनय सहस्त्रबुद्धे संभालेंगे राजस्थान



बीजेपी ने की लोकसभा चुनावों को लेकर तीन राज्यों में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा कर दी है। विनय सहस्त्रबुद्धे को राजस्थान का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं, प्रवेश वर्मा, विजया राहटकर को सहप्रभारी बनाया गया है। सतीश पूनिया हरियाणा का चुनाव प्रभारी और सुरेंद्र सिंह नागर को हरियाणा का सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं अरुण सिंह को प्रभारी और सिद्धार्थनाथ सिंह को आंध्र प्रदेश का सहप्रभारी बनाया गया है। इससे पहले अरुण सिंह राजस्थान में बीजेपी प्रभारी थे। बीजेपी ने उन्हें अब नई जिम्मेदारी देते हुए राजस्थान के प्रभारी पद से हटा दिया है।
विज्ञापन
12:47 PM, 21-Mar-2024
इन सात सीटों पर नाम हुए फाइनल
जिन सीटों को लेकर निर्णय हुआ है, उनमें जयपुर शहर से  सुनील शर्मा, दौसा से विधायक मुरारी लाल मीणा, बारां-झालावाड़ से पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन भाया, बाड़मेर-जैसलमेर से उम्मेदाराम बेनीवाल, कोटा से प्रहलाद गुंजल और पाली से संगीता बेनीवाल का नाम शामिल है।
12:13 PM, 21-Mar-2024
आज जारी हो सकती है कांग्रेस की दूसरी सूची 
राजस्थान में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची आज जारी हो सकती है। बुधवार को दिल्ली में हुई सीईसी की बैठक में राजस्थान की सात सीटों पर नाम फाइनल कर लिए गए। इनमें कोटा से प्रहलाद गुंजल का नाम शामिल है। गुंजल भाजपा के पूर्व विधायक हैं, लेकिन आज वे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। वे दोपहर 12 बजे पीसीसी दफ्तर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
11:42 AM, 21-Mar-2024
जालोर संसदीय सीट में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना
जालोर संसदीय सीट पर कांग्रेस ने इस बार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा ने लुम्बाराम चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस से लगातार लाल सिंह राठौड़ टिकट लाने में प्रयासरत थे,लेकिन नहीं मिलने से नाराज लाल सिंह राठौड़ ने अब बसपा में चले गए।  लालसिंह के उम्मीदवार बनने से मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है। क्योंकि कांग्रेस के वोटबैंक में बसपा की सेंधमारी है। यह पिछले विधानसभा चुनावों में बसपा जाहिर करवा चुकी है। बसपा ने सांचौर विधानसभा सीट व 2018 में आहोर सीट पर इस प्रकार के समीकरण बनाकर कांग्रेस को झटका दे चुकी है। ऐसे में लाल सिंह कि बसपा से उम्मीदवारी के बाद अब त्रिकोणीय मुकाबला होगा और ऐसे में कांग्रेस वोट बैंक पर लाल सिंह के बसपा से चुनाव लड़ने पर खासा असर पड़ सकता है।
11:15 AM, 21-Mar-2024
जालौर सिरोही सीट पर कांग्रेस में बगावत
जालौर सिरोही सीट पर कांग्रेस में बगावत देखने को मिल रही है। कांग्रेस के लाल सिंह राठौड़ ने बसपा से अपना नामांकन भर दिया है। साल 2017 में लाल सिंह ने सचिन पायलट की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन की थी। साल 2023 में कांग्रेस ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया। इससे पहले लालसिंह ने आहोर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी की थी, लेकिन टिकट नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:48 AM, 21-Mar-2024
दोपहर 12 बजे पीसीसी दफ्तर पहुंचेंगे गुंजल
आज BJP के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल कांग्रेस में शमिल होंगे। गुंजल भाजपा के पूर्व विधायक हैं, लेकिन आज वे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। वे दोपहर 12 बजे पीसीसी दफ्तर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। माना जा रहा है कि कोटा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
10:33 AM, 21-Mar-2024

Rajasthan LS Election Live: 'BJP सत्ता का दम और डर दिखाकर लोगों को जोड़ रही', कांग्रेसी बनते ही बोले गुंजल

लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग के तय शेड्यूल के हिसाब से इस बार आम चुनाव 19 अप्रैल 2024 से शुरू होंगे और सात चरणों में पूरे किए जाएंगे, जिसमें राजस्थान में दो चरणों में चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन का दौर 20 मार्च से शुरू हो गया है। पहले चरण वाली सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू करते हुए दो प्रत्याशियों अपना नामांकन पर्चा भर दिया है।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed