फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Election 2023 Live: आखिरी सूची में कांग्रेस ने 13 प्रत्याशी बदले; BJP की अंतिम लिस्ट में मलिंगा भी

Mon, 06 Nov 2023 06:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 06 Nov 2023 06:13 PM IST
खास बातें

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News: कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रविवार देर रात अंतिम सूची जारी की। इसमें पार्टी की ओर से 21 उम्मीदवारों का एलान किया गया है। वहीं, बीजेपी ने भी अपने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा घोषित किए तीन नामों में भाजपा के विरोधी रहे मलिंगा भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 News Live RJ Assembly Election Schedule Rally BJP Congress Candidates Updates
राजस्थान विधानसभा चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital

लाइव अपडेट

05:44 PM, 06-Nov-2023
दीपक कड़वासरा और प्रियंका चौधरी। - फोटो : Amar Ujala Digital
BJP ने बाड़मेर सीट से दीपक कड़वासरा को उतारा, प्रियंका चौधरी ने निर्दलीय भरा नामांकन
बाड़मेर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार रविवार देर रात को अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए दीपक कड़वासरा को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की छठी लिस्ट सामने आने के बाद बाड़मेर से दावेदारी कर रही प्रियंका चौधरी ने बगावती तेवर अपनाते हुए निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। प्रियंका चौधरी दिग्गज जाट नेता एवं पूर्व मंत्री रहे गंगाराम चौधरी की पौत्री हैं।
05:00 PM, 06-Nov-2023

मल्लिकार्जुन खरगे बोले- जो अच्छा काम कर रहा, उसे परेशान किया जा रहा है

कांग्रेस अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : social media
जोधपुर में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की नामांकन सभा को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। खरगे ने कहा कि मोदी सरकार ने नौकरियां छीनने का काम किया है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को झूठों का सरदार बताया। खरगे ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत का स्वभाव पानी जैसा है। पानी का रंग क्या होता है? नीला मिलाओ, नीला होता है। गहलोत पानी की तरह सबको साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 2014 में मोदी जब सत्ता में आए थे तो उन्होंने कहा था कि देश के बाहर जो कालाधन है वह देश में लाकर लोगों के खातें में 15-15 लाख रुपये डालेंगे, फिर क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वे लोग दो करोड़ नौकरियों की बात करते हैं, लेकिन दिया किसी को नहीं उल्टा छीन लिया।
विज्ञापन
04:24 PM, 06-Nov-2023

प्रकार भ्रष्टाचार रूपी रावण का नाभिकेंद्र सरदारपुरा शहर- शेखावत

जनसभा को संबोधित करते मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : Amar Ujala Digital
भ्रष्टाचार रूपी रावण का नाभिकेंद्र है सरदारपुरा शहर- शेखावत
जोधपुर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. राठौड़ की नामांकन सभा में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने गहलोत सरकार पर किया जोरदार हमला। बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह रावण की जान उसकी नाभि में थी, उसकी प्रकार भ्रष्टाचार रूपी रावण का नाभिकेंद्र सरदारपुरा में है। इसे यहां से हराना ही है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हराने के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया। शेखावत ने रामायण में रावण का दृष्टांत देते हुए कहा कि जिस पर प्रकार रावण की जान उसकी नाभि में थी। उसी प्रकार राजस्थान में भी भ्रष्टाचार सहित अन्य दस बुराई रूपी रावण सरकार है। इसके मुखिया का नाभिकेंद्र सरदारपुरा में है। इस नाभिकेंद्र पर वार करना है। यहां से गहलोत को हराना है। केंद्रीय मंत्री ने सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र की खस्ता हालत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब भी मैं दूसरे प्रदेशों में जाता हूं। वहां के मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र अलग ही चमकता हुआ दिखता है, लेकिन यहां मुख्यमंत्री सरदारपुरा शहर के हैं। यहां की सड़कों के हालात देख लो। इन सड़कों में सरकार के गड्ढे नजर आ जाएंगे। गहलोत 15 साल से विधायक हैं, लेकिन अपनी ही विधानसभा की सुध नहीं ली। 
03:27 PM, 06-Nov-2023

'कोई धर्म युद्ध नहीं, कांग्रेस-भाजपा विचारधाराओं के बीच चुनाव है, चुनना जनता को है'
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि के मौके पर सोमवार को गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शाले मोहम्मद ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पोकरण रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पेश होकर शाले मोहम्मद ने शुभ मुहर्त में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान सैकड़ों की संख्या में शाले मोहम्मद के समर्थक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के आगे मौजूद दिखे। नामांकन दाखिल करने से पहले पोकरण स्थित अपने निवास स्थल फतेह मंजिल के पास शाले मोहम्मद ने विशाल जन समूह को  संबोधित किया। वहीं, साले मोहम्मद ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि यह कोई धर्म युद्ध नहीं है, बिना कारण माहौल बनाया जा रहा है। यह चुनाव कांग्रेस और भाजपा की विचारधाराओं का चुनाव है। इसमें जो जनता को सही लगेगा, जनता उसे चुनेगी।

03:08 PM, 06-Nov-2023

'भ्रष्टाचाररूपी रावण का नाभिकेंद्र है सरदारपुरा, इसे हराना है'
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को जोधपुर में कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह रावण की जान उसकी नाभि में थी, उसकी प्रकार भ्रष्टाचार रूपी रावण का नाभिकेंद्र सरदारपुरा में है। इसे यहां से हराना ही है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हराने के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया। शेखावत भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ की नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किए। सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार हुआ। कांग्रेस के विधायकों ने भ्रष्टाचार का तांडव मचा दिया। जनता इससे रुष्ट है और इस सरकार का जाना अवश्यंभावी है।

02:16 PM, 06-Nov-2023

बागी भाजपा नेत्री ने हजारों की भीड़ के साथ किया नामांकन
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्या आशा मीणा ने भाजपा से बगावत कर सोमवार को अपनी पूरी ताकत दिखाते हुए सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। आशा मीणा ने भाजपा से टिकट की मांग की थी। लेकिन भाजपा ने उनका टिकट काटकर राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा को दे दिया। ऐसे में आशा मीणा ने भाजपा से बागी होकर सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय लड़ने की ताल ठोक दी। इसी सिलसिले में उन्होंने आज सवाई माधोपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस अवसर पर भारी तादाद में समर्थकों के साथ आशा मीणा अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचीं और रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
02:13 PM, 06-Nov-2023

प्रत्याशी तय, अब कल से कांग्रेस की गारंटी यात्रा, पायलट को यहां का जिम्मा
राजस्थान के सत्ता के संग्राम में हर पार्टी अपने तकरश में कोई बड़ा तीर लेकर चल रही है। कांग्रेस के पास इस बार 7 गारंटी है। जिसके लिए वह 7 नवंबर से प्रदेश भर में यात्राएं शुरू करने जा रही है। यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिाकर्जुन खरगे और प्रियंका गांधी में से कोई एक नेता भी इस यात्रा में शामिल हो सकता है। यात्रा सातों संभाग से होकर गुजरेगी। जयपुर के बाद ये जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा और फिर भरतपुर संभाग से शुरू होगी। हर संभाग में यात्रा के पहले दिन सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे।

राहुल गांधी के दौरे भी किए गए तय 
यात्रा के लिए राहुल गांधी के 6 दौरे तय हो गए हैं। प्रियंका गांधी के भी 6 से 8 दौरे इस यात्रा के दौरान होने हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भी तीन दौरे होंगे। 

135 विधानसभाओं सीटों से निकलेगी यात्रा
कांग्रेस की ये गारंटी यात्रा प्रदेश के सात संभागों की 135 विधानसभाओं से निकलेगी। इस दौरान करीब 6 रोड शो होंगे, जिसके लिए निर्वाचन आयोग की अनुमति ली जा रही है। 

09:03 AM, 06-Nov-2023

Rajasthan Election 2023 Live: आखिरी सूची में कांग्रेस ने 13 प्रत्याशी बदले; BJP की अंतिम लिस्ट में मलिंगा भी

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस रविवार देर रात अंतिम सातवीं सूची जारी कर दी। इसमें पार्टी ने बाकी बचीं 21 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया है। इस सूची में 13 प्रत्याशियों को बदला गया है, जिनमें 2 मंत्री भी शामिल हैं। हालांकि, शांति धारीवाल को कोटा उत्तर से टिकट मिल गया है। कौन आलाकमान वाले बयान को लेकर धारीवाल के टिकट पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। इससे पहले शनिवार को पीएचईडी मंत्री महेश जोशी का टिकट पार्टी आलाकमान ने काट दिया था। झोटवाड़ा से कृषि मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लालचंद कटारिया की जगह अभिषेक चौधरी को टिकट दिया गया है। लालचंद कटारिया ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।
 
वहीं, भाजपा ने भी आखिरी सूची जारी कर दी है। इसमें बाकी बचीं तीन सीटों पर उम्मीदारों के नामों का एलान किया गया है। भाजपा ने बाड़ी से गिर्राज सिंह मलिंगा, बाड़मेर से दीपक कड़वासरा और पचपदरा से अरुण अमराराम चौधरी को टिकट दिया गया है। मलिंगा रविवार दोपहर को ही भाजपा में शामिल हुए थे। देर रात उन्हें टिकट दे दिया गया। हालांकि, दिन में ही उनकी टिकट पर फैसला हो गया था।

इसके साथ ही राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर बसपा भी एक्टिव मोड में आ गई है। पार्टी ने सोमवार तड़के राजस्थान में अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें 26 लोगों के नाम है।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed