Rajasthan Monsoon Session: कांग्रेस विधायकों ने वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाए, अध्यक्ष ने दी चेतावनी
Rajasthan Assembly Monsoon Session 2025: आज विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत जोरदार हंगामे साथ हुई। कल मंगलवार को अवकाश होने के कारण बुधवार के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई है।
लाइव अपडेट
कांग्रेस विधायकों के नारेबाजी के जवाब में भाजपा विधायकों ने गालीबाज राहुल गांधी के नारे लगाए, जिससे सदन का माहौल और गरम हो गया। इस दौरान स्पीकर ने बार-बार दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की और कहा कि सदन चलाना है, इसे बाजार या चौराहे जैसा मंच न बनाएं।
हंगामे के बीच दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि भी दी गई। इसके बाद विधानसभा की कार्रवाई बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। मंगलवार को विधानसभा अवकाश रहेगा।
निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी विधानसभा में खेजड़ी संरक्षण कानून लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा- अगर प्रदेश सरकार समय रहते यह कानून लागू नहीं किया गया तो वे पूरी मजबूती के साथ सरकार का विरोध करेंगे। भाटी विधानसभा में खेजड़ी बचाओ नारा लिखा हुआ पोस्टर लेकर पहुंचे थे।
BAP विधायकों ने उठाया जर्जर स्कूलों का मुद्दा
विधानसभा में BAP विधायकों ने झालावाड़ स्कूल हादसे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के स्कूलों के भवनों की हालत बहुत खराब है। सरकार का ध्यान इसकी तरफ नहीं है। राजस्थान में कई घटनाएं हो चुकी है पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। सरकार को स्कूलों की हालत सुधारने की तरफ ध्यान देना चाहिए।
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने एसआई भर्ती मामले में कहा कि हाईकोर्ट ने जो आदेश दिया है, उसका अभी विधिक परीक्षण होना बाकी है। सरकार आदेश की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की सोच यह भी है कि निर्दाेषों को बिना वजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
चुनाव आयोग को किया बेनकाब- बोले जूली
वोट चोरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग को बेनकाब किया है। उन्होंंने आरोप लगाया कि सिर्फ बिहार या कर्नाटक ही नहीं बल्कि हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान में भी वोट चोरी की गई है। उन्होंने मांग की कि इसकी पूरी जांच होनी चाहिए और चुनाव आयोग में बैठे भाजपा के लोगों को बेनकाब करना चाहिए।
कांग्रेस विधायकों ने वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के नारों से सदन में हंगामे की स्थिति बन गई। जवाब में भाजपा विधायकों ने भी गालीबाज राहुल गांधी के नारे लगाए। इस नारेबाजी को लेकर स्पीकर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि सदन चलाना है आप तो ऐसा मत कीजिए। कांग्रेस विधायकों को भी उन्होंने चेतावनी दी।
पायलट बोले- वोट चोरी बर्दाश्त नहीं
टोंक विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि कुछ लोग वोट चोरी करके बार-बार सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी वोट चोरी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। आज पूरा देश इसके विरोध में सामने आ गया है।
सत्र शुरू होने के साथ ही वोट चोरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा और पहले लड़े थे गौरों, से अब वोट चोरों से और वोट चोर ,गद्दी छोड़ जैसे नारों के साथ जमकर नारेबाजी की। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने चेतावनी हुए कहा- यह बाजार का चौराहा नहीं विधानसभा है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में वोट चोरी की है। जयपुर ग्रामीण में भी भाजपा ने गड़बड़ी करके ही चुनाव जीता है। नारे लिखी तख्तियां और टी शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी।
पहले दिन राज्य सरकार सदन में कोचिंग सेंटर विधेयक 2025 पर गठित प्रवर समिति की रिपोर्ट सदन में पेश करेगी। इसके साथ ही जयपुर में राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की स्थापना के लिए राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम-2005 में संशोधन का प्रस्ताव स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर पेश करेंगे।