PM Modi Live: PM मोदी ने किया देश की अनेक रेल परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास, कही ये बात
Amrit Bharat Station Scheme News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में 554 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास व ओवरब्रिजों, अंडरपास का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
पीएम मोदी ने सांगानेर समेत देश के 554 रेलवे स्टेशन पर विकास कामों का किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री मोदी ने देश में 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक के लगभग 2000 रेलवे के नए प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने सांगानेर समेत देश के 554 रेलवे स्टेशन पर विकास कामों का शिलान्यास किया। सांगानेर रेलवे स्टेशन पर 192 करोड़ रुपये की लागत से कई री-डेवलपमेंट के काम होंगे। यह स्टेशन 2025-26 में बनकर तैयार होगा। इनमें जयपुर रेल मंडल के 16 रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं, जहां वर्ल्ड लेवल की सुविधाओं के साथ हेरिटेज लुक के एंट्री गेट बनेंगे। नए प्लेटफार्म, चौड़े फुट ओवर ब्रिज के साथ स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया काे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही कई रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी/आरयूबी या सब-वे बनाए जाएंगे। पीएम मंडल के छह रेलवे स्टेशन के 44 रेल फ्लाई ओवर और अंडरपास पर होने वाले कामों का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सभी स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है। आज 554 स्टेशन का भूमिपूजन किया जा रहा है। पिछले 10 साल में तेजी से विकास हुआ है। इटली और फ्रांस में जितनी रेल लाइन है, उतनी अकेले रेलवे लाइन पीएम मोदी ने जोड़ी है। अभी 15 किलोमीटर प्रतिदिन रेलवे लाइन तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत का कुछ ही साल में नेटवर्क बढ़ाया जाएगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे सांगानेर का रेलवे स्टेशन एक ऐतिहासिक बनने वाला है। इस स्टेशन के री-डेवलपमेंट के लिए 192 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, जिससे यहां पर कई विकास काम होंगे। सांगानेर स्टेशन पर रंगाई-छपाई का मॉडल भी लगेगा। सांगानेर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा मौजूद रहे।
जयपुर मंडल पर अमृत भारत योजना के तहत यात्री भार को देखते हुए पहले 15 स्टेशनों का चयन किया गया है, जिनमें फुलेरा, नरैना, रींगस, आसलपुर-जोबनेर, सीकर, झुंझुनूं, फतेहपुर-शेखावाटी, नीमकाथाना, खैरथल, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, रेवाड़ी और नारनौल स्टेशन शामिल है। रेलवे बोर्ड की ओर से जयपुर मंडल के एक नए स्टेशन सांगानेर को भी योजना में शामिल किया गया है। सांगानेर रेलवे स्टेशन पर 192 करोड़ रुपये, दौसा रेलवे स्टेशन पर 15.17 करोड़, राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर 13.09 करोड़, खैरथल रेलवे स्टेशन पर 12.78 करोड़, नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर 16.15 करोड़, फतेहपुर शेखावाटी रेलवे स्टेशन पर 15.57 करोड़ रुपये की लागत के काम कराए जाएंगे।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया, अमृत स्टेशनों के शिलान्यास के अलावा सवाई माधोपुर-जयपुर रेल मार्ग पर 2 आरओबी व 1 (LHS) सीमित ऊंचाई के पुल, रेवाड़ी-जयपुर रेल मार्ग पर 3 आरओबी, 4 आरयूबी व 1 (LHS), जयपुर-मदार रेल मार्ग पर 3 आरओबी,1 आरयूबी, आरपीसी रेल मार्ग पर 2 आरओबी,1 आरयूबी, जयपुर-सीकर-चूरू रेल मार्ग पर 1 आरओबी,1 आरयूबी, सीकर-लोहारू रेल मार्ग पर 5 आरयूबी,1 (LHS) सीमित ऊंचाई के पुल व दौसा-गंगापुर सिटी रेल मार्ग पर 2 आरओबी, 2 आरयूबी व 14 (LHS) सीमित ऊंचाई के पुल बनाने के कामों का भी शिलान्यास और लोकार्पण किया।
क्या बोले पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि आपका सपना, आपकी मेहनत और मोदी का संकल्प विकसित भारत की गारंटी है। वंदे भारत जैसी सेमी हाई स्पीड ट्रेन के बारे में किसी सरकार ने नहीं सोचा। इसकी कल्पना एक दशक तक पहले मुश्किल थी। एक दशक पहले तक ट्रेन में स्वच्छता स्टेशन पर सफाई बड़ी बात मानी जाती थी। आज ये सब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सेवाएं सिर्फ पैसे वालों खाते में है। आज रेलवे पर एयरपोर्ट जैसी सुविधा गरीब लाभ ले सकता है। उन्होंने कहा कि दशकों तक रेलवे को स्वार्थ भरी राजनीति का शिकार होना पड़ा। आज रेलवे इज ऑफ ट्रैवलिंग का हिस्सा बन गई है। आज रेलवे बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे लाइन बिछाने की गति दोगुनी हो गई। आज ऐसी जगहों पर रेल पहुंच रही है, जिसकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की। जैसे बैंक में जमा पैसे पर ब्याज मिलता है, वैसे इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगी पाई से रोजगार के साधन बनते हैं। हमारी रेल छोटे किसानों को बढ़ावा देने वाली है। इसके लिए स्टेशनों पर विशेष दुकानें बनाई गई हैं। रेल की गति बढ़ेगी और उत्पादन तेजी से मार्केट पहुचेंगे और उद्योगों की लागत कम होगी। आज पूरी दुनिया में भारत को निवेश के लिए सबसे आकर्षक माना जा रहा है। इसका कारण आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब भारत ने छोटे सपने देखना छोड़ दिया है। हम अब कुछ बढ़ा सोचते हैं और उसे अमल में लाते हैं। मोदी ने कहा कि 27 राज्यों के 300 जिलों में एक साथ 554 स्टेशन आधुनिक बन रहे हैं। इन परियोजनाओं से देश के लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
मोदी ने कहा कि 554 रेलवे स्टेशन विरासत और विकास के प्रतीक होंगे। हर स्टेशन की थीम हेरिटेज रखी गई है। बीते दस साल में हमने नया भारत बनते देखा है। एक दशक पहले तक अमृत भारत योजना, वंदे भारत जैसी रेलगाड़ियां चलेंगी। रेलवे, परिवर्तन के सबसे बड़े दौर से गुजर रही है। हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। बजट कितना भी बढ़ा दें, लेकिन यदि घोटाले होते रहे तो योजना का असर नहीं दिखता। दस साल में हमने इसे बदला है। अब योजनाएं प्रभावी रहती हैं। रेल परियोजना में गुणात्मक परिवर्तन आया है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says "Yesterday from Rajkot, I inaugurated 5 AIIMS and several other medical institutions. Today, the foundation stone for the re-development of 554 Railway stations in over 300 districts in 27 states has been done. I have also inaugurated… pic.twitter.com/qcJsfVXsSQ
— ANI (@ANI) February 26, 2024
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर में बनने वाला स्टेशन सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा। यहां भूमिगत पार्किंग भी रहेगी। इंदौर रेलवे स्टेशन में एयरपोर्ट जैसी व्यवस्था रहेगी। नए स्टेशन में शॉपिंग मॉल भी होंगे। एक हजार यात्रियों के लिए एसी कक्ष में बैठने की व्यवस्था रहेगी। नए स्टेशन से मेटो और बस स्टैण्ड भी जुड़ेंगे। दूसरे चरण में पार्क रोड स्टेशन की सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि स्टेशन की नई बिल्डिंग समय की मांग है, क्योंकि लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। अब इंदौर में लगातार रेल सुविधा भी मिलेगी।
राजस्थान के रेलवे स्टेशनों का हुआ कायापलट
15 दिन पहले ही पीएम मोदी ने जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन सहित प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों के विकास कार्यों का लोकार्पण किया था। अमृत भारत योजना के तहत खातीपुरा स्टेशन सहित कई रेलवे स्टेशनों का आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर दिया। दर्जनों रेलवे स्टेशनों का कायापलट करने से यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में काफी इजाफा हुआ है। अब 21 और रेलवे स्टेशन के कायापलट के बाद जनता को समर्पित किए जा रहे हैं।
प्रदेश के जिन रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य हुए और जिनका लोकार्पण होना है। उनमें अजमेर जंक्शन, रानी, फतेहपुर शेखावाटी, धौलपुर, पाली मारवाड़, सोमेसर, खैरथल, गोविंदगढ़, सांगानेर, ब्यावर, गोगामेड़ी, नीम का थाना, खेड़ली, रायसिंह नगर, राजगढ़, बूंदी, फतेहनगर, दौसा, डीग, झालावाड़ सिटी और जवाई बांध रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
MP के 80 स्टेशनों के विश्व स्तरीय बनाने की योजना
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पश्चिमी मध्य रेलवे के 12 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा।साथ ही प्रदेश में 77 हजार 800 करोड़ से अधिक की 32 रेलवे परियोजनाएं चल रही हैं। बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्यप्रदेश के 80 स्टेशनों के विश्व स्तरीय बनाने की योजना है।वहीं, इस साल के बजट में मध्यप्रदेश में रेल अधोसंरचना के विकास के लिए 15,143 करोड़ रुपये की राशि की मंजूरी मिली है।
33 रेलवे स्टेशन, 133 रोड ओवर ब्रिज और रेल अंडरपास का शिलान्यास
पीएम मोदी मध्यप्रदेश के 33 रेलवे स्टेशन के शिलान्यास के साथ 133 रोड ओवर ब्रिज, रेल अंडरपास का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे, जिसमें भोपाल मंडल के पांच स्टेशन, चार रोड ओबरब्रिज और दो अंडरपास शामिल हैं। वहीं, इन निर्माण कार्यों के लिए लगभग 292.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दरअसल, भोपाल मंडल के पांच स्टेशनों में सांची तो 8.59 करोड़, खिरकिया को 10.38 करोड़, अशोकनगर को 10.6 करोड़, बीना को 140 करोड़, शाजापुर को 11.66 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास का काम किया जाएगा, जबकि 181.23 करोड़ रुपये की लागत से उन्नयन कार्य किए जाएंगे।
इन 33 स्टेशनों का किया जाएगा पुनर्विकास
पुनर्विकास के लिए चयनित स्टेशनों में सीहोर, जबलपुर, बीना, अशोकनगर, खिरकिया, सांची, शाजापुर, ब्यौहारी, बरगवां, नरसिंहपुर, पिपरिया, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, मक्सी, नागदा, नीमच, शुजालपुर, खाचरोद, बालाघाट, छिंदवाड़ा, खण्डवा, मंडला फोर्ट, नैनपुर, सिवनी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, बिजुरी, मुरैना, हरपालपुर, दतिया और भिंड स्टेशन शामिल हैं।
PM Modi Live: PM मोदी ने किया देश की अनेक रेल परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास, कही ये बात
राजस्थान में 41 हजार करोड़ रुपये के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। इसके तहत राजस्थान में 21 रेलवे स्टेशनों, 112 अंडरपास और ओवरब्रिज के विकास कार्य होने हैं। हाल ही 17 हजार करोड़ रुपये के अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास कर चुके हैं।