RJ Lok Sabha Chunav Live: झालावाड़ में जेपी नड्डा, जयपुर में 314 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन
JP Nadda Ujjain Visit Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र भरने का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज झालावाड़ से दुष्यंत सिंह के नामांकन में शामिल होने जेपी नड्डा पहुंच रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
जेपी नड्डा ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार में 12 करोड़ शोचालय का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि 12 करोड़ बहनों को इज्जत से जीने का अधिकार मिला तो वो प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मिला है। उन्होंने कहा कि जब हम गरीब कल्याण की बात करते हैं तो आपको जानकर खुशी होगी कि आज 80 करोड़ की जनता को गरीब कल्याण अन्न योजना में 5 किलो गेहूं, 5 किलो चावल और एक किलो दाल दिया जा रहा है। और इसका नतीजा ये हुआ कि आज देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा ऊपर उठ चुके हैं। ये अबतक का सबसे बड़ा परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि 4 करोड़ लोगों को पक्के आवास मिले हैं।
इन लोगों ने सदस्यता की ग्रहण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उनके नेतृत्व में राष्ट्रनिर्माण के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का संकल्प लेते हुए आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पर विभिन्न राजनैतिक दलों से आए सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक, प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों सहित 314 नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, जॉइनिंग कमेटी के संयोजक अरूण चतुर्वेदी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गोठवाल और श्रवण सिंह बगड़ी ने श्री गंगानगर के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर पन्नू, पूर्व विधायक जे पी चंदेलिया, पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया, शिमला देवी बावरी, फतेहपुर विधानसभा प्रत्याशी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मधुसूदन भिंडा, गंगानगर से प्रत्याशी रहे पृथ्वीपाल सिंह, झुंझुनू से पूर्व प्रत्याशी रहे राजेन्द्र भामू , पिलानी से पूर्व प्रत्याशी कैलाश मेघवाल, ब्राह्मण महासभा के प्रदेश सचिव विजय कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष झुंझुनू सुभाष शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुलाब कंवर, कांग्रेस के महामंत्री रहे नरेन्द्र इंदौरिया, जेजेपी यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष प्रतीक महरिया, युवा ब्राहमण महासभा के प्रदेश महामंत्री निखिल इंदौरिया और ब्यावर से प्रत्याशी रहे इंद्र सिंह बाघावास सहित सैंकड़ो नेताओं को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

मंच से दुष्यंत सिंह ने कहा कि आज हम इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट देख रहे हैं वो हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है। इसके साथ ही पीएम मोदी का संकल्प है कि 2047 तक हमें विकसित भारत करना है। दुष्यंत सिंह ने कहा कि हम पीएम मोदी को धन्यवाद देते है, हम राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को धन्यवाद देते हैं। इसके साथ ही हम परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी को धन्यवाद देना चाहते हैं कि उनके प्रयास से राजस्थान से हमारे देश की आर्थिक नगरी मुंबई का रास्ता उन्होंने आसान कर दिया।
बाड़मेर से कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल की नामांकन सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मोदी की तानाशाही, हिटलरशाही हटाने के लिए 'इंडिया' गठबंधन बना है। मोदीजी झूठ की गोली, थोथे वादों की गोली लेते 10 साल हो गए। आज बाड़मेर की रैली मोदीजी की नींद गायब कर देगी। आज मोदीजी को रात को नींद नहीं आएगी। कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा बोले कि मुख्यमंत्री केवल 3 काम कर रहे हैं सुबह भ्रमण पर जाते हैं, झूठ का भाषण देते हैं और लोगों को भ्रमित करते हैं। 90 दिन में अभी तक कुछ काम नहीं किया है।
वसुंधरा राजे ने कहा कि आज इस ऐताहिसक सभा में पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का स्वागत करती हूं। उन्होंने माइक से भीड़ को संबंधोति करते हुए 'नड्डा जी का स्वागत है' के नारे लगवाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक समय था जब भाजपा की लोकसभा में सिर्फ दो सीटें थी, आज हमारे पास 300 से ज्यादा सीट है। आज 17 प्रदेशों में या तो भाजपा या उसके सहयोगी दलों की सराकर है।
मंच पर जेपी नड्डा के साथ राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया भी नजर आई। कार्यक्रम के उद्घाटन से पहले कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया। वहीं दुष्यंत सिंह ने उन्हें साफा पहनाया।
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पहुंचने से पहले मंच पर हनुमान चालीसा पढ़ी जा रही है।
झालावाड़ से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह की नामांकन सभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंच रहे, जो थोड़ी देर में मंच की ओर प्रस्थान करेंगे।