DG-IG conference: डीजी-आईजी कांफ्रेंस का दूसरा दिन; डेटा गवर्नेंस, साइबर अपराध और आतंकवाद पर होगी चर्चा
{"_id":"6598e91a4fbd2f8a3a08ca1f","slug":"dg-ig-press-conference-in-jaipur-live-updates-pm-modi-amit-shah-attend-news-2024-01-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"DG-IG conference: डीजी-आईजी कांफ्रेंस का दूसरा दिन; डेटा गवर्नेंस, साइबर अपराध और आतंकवाद पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 06 Jan 2024 03:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 06 Jan 2024 03:16 PM IST
खास बातें
DG-IG conference-Jaipur: राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में पुलिस महानिदेशकों (DGsP) और पुलिस महानिरीक्षकों (IGsP) के 58वें सम्मेलन के दूसरे दिन डेटा गर्वनेंस, साइबर अपराध और आतंकवाद पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
DG-IG कांफ्रेस का दूसरा दिन
- फोटो : Amar Ujala Digital
लाइव अपडेट
02:56 PM, 06-Jan-2024
साइबर एक्सपर्ट और साइबर टीमें भी शामिल
कांफ्रेंस में देश के कई बड़े साइबर एक्सपर्ट और साइबर टीमें भी भाग ले रही हैं। इस दौरान साइबर सुरक्षा पर चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को साइबर सुरक्षा पर किए जा रहे कामों की जानकारी साझा की जाएगी।

02:22 PM, 06-Jan-2024
सभी राज्यों के डीजी से मांगे जाएंगे सुझाव
डीजी-आईजी कांफ्रेंस के दूसरे दिन खालिस्तान आतंकवाद को खत्म करने के लिए सभी राज्यों के डीजी से सुझाव मांगे जाएंगे। बैठक में मौजूद NSA अजीत डोभाल इसकों लेकर सभी के साथ इनपुट साझा करेंगे।
डीजी-आईजी कांफ्रेंस के दूसरे दिन खालिस्तान आतंकवाद को खत्म करने के लिए सभी राज्यों के डीजी से सुझाव मांगे जाएंगे। बैठक में मौजूद NSA अजीत डोभाल इसकों लेकर सभी के साथ इनपुट साझा करेंगे।
विज्ञापन
01:48 PM, 06-Jan-2024
एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष नजरबंद
डीजी-आईजी कांफ्रेंस के दूसरे दिन जारी चर्चा के दौरान पुलिस ने एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी को नजबंद किया है। मामला प्रधानमंत्री मोदी को काले झंडे दिखाने की धमकी से जुड़ा हुआ है। इस धमकी के बाद से पुलिस हरकत में आई और एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी को नजरबंद कर दिया है। पुलिस ने विंग के दूसरे कार्यकर्ताओं की भी धरपकड़ भी शुरू कर दी है।

12:54 PM, 06-Jan-2024
नए कानूनों के सफल कार्यान्वयन जोर
गृह मंत्री ने नए कानूनों के सफल कार्यान्वयन के लिए SHO से लेकर पुलिस महानिदेशक स्तर तक प्रशिक्षण और थाने से पुलिस मुख्यालय (PHQ) स्तर तक तकनीक के अपग्रेडेशन की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए डेटाबेस को जोड़ने और AI संचालित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

12:25 PM, 06-Jan-2024
अमृत काल में प्रवेश कर चुका देश
पहले दिन की कांफ्रेंस में गृह मंत्री ने कहा था कि 2023 में देश अमृत काल में प्रवेश कर चुका है और नई शिक्षा नीति के निर्माण और ब्रिटिश युग के कानूनों की जगह तीन नए आपराधिक कानून के निर्माण की दो महत्वपूर्ण पहल पर जोर दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि नए कानून सजा देने की बजाय न्याय प्रदान करने पर केंद्रित हैं। इन कानूनों के लागू होने से हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली सबसे आधुनिक और वैज्ञानिक हो जाएगी।

11:58 AM, 06-Jan-2024
IB अधिकारियों को पदक
इस दौरान शाह ने देश की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सुरक्षा बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए आसूचना ब्यूरो (IB) के अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक वितरित किए और तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों के लिए ट्रॉफियां प्रदान कीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:34 AM, 06-Jan-2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांफ्रेंस के पहले दिन का शुभारंभ किया था। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में पुलिस महानिदेशकों (DGsP) और पुलिस महानिरीक्षकों (IGsP) के 58वें सम्मेलन का उद्घाटन किया गया था। यह सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है।
10:59 AM, 06-Jan-2024
DG-IG conference: डीजी-आईजी कांफ्रेंस का दूसरा दिन; डेटा गवर्नेंस, साइबर अपराध और आतंकवाद पर होगी चर्चा
इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आज डीजी-आईजी कांफ्रेंस के दूसरे दिन का आगाज होगा। इस दौरान डेटा गवर्नेंस, साइबर अपराध और आतंकवाद पर चर्चा की जाएगी। कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इस कांफ्रेंस में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के साथ-साथ केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख जयपुर में व्यक्तिगत रूप से भाग ले रहे हैं। वहीं, देश भर से विभिन्न रैंकों के 500 से अधिक पुलिस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मेलन में भागीदारी कर रहे हैं।