फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: अमित शाह बोले- कांग्रेस के खजाने में गहलोत का कंट्रीब्यूशन ज्यादा, आपका नंबर नहीं आएगा पायलट जी

Sat, 15 Apr 2023 05:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 15 Apr 2023 05:46 PM IST
खास बातें

Amit Shah in Rajasthan Live News in Hindi: भरतपुर के एमएसजे कॉलेज ग्राउंड में भाजपा का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहा है। इस सम्मलेन में भाजपा के 25000 कार्यकर्ता मौजूद है। भरतपुर संभाग के 4700 बूथ में से प्रत्येक बूथ से पांच कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है, जिन्हें अमित शाह संबोधित कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Amit Shah Rajasthan Visit Live: Union Home Minister Address Booth Maha Sammelan News in Hindi
भरतपुर में अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:47 PM, 15-Apr-2023
अमित शाह ने बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से पूछा- आप मुझे एक बात बताओ? मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है या नहीं बनाना है? तो आवाज़ ' हां ' में आई। शाह बोले- दोनों हाथों खड़े करके बताओ, इस पर सभी ने दोनों हाथ ऊपर खड़े कर मोदी मोदी के नारे लगाए, तो शाह बोले केवल नारे से नहीं बनेगा। अगर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है तो 2024 से पहले एक ट्रेलर आ रहा है 2023 का विधानसभा चुनाव। राजस्थान विधानसभा चुनाव में गहलोत को ट्रेलर दिखा दो, अपने आप 2024 में 25 में से 25 सीटें आ जाएंगी।

अमित शाह ने फिर पूछा- मुझे बताओ दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाओगे, कमल को खिलाओगे, मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाओगे तो कार्यकर्ताओं ने फिर 'हां' कहते हुए नारे लगाए। अमित शाह ने कहा- तो मेरे साथ दोनों हाथों उठाइए और महाराजा सूरजमल को याद करके मुट्ठी भींचिये। प्रचंड आवाज से बोलिए भारत माता की जय, वंदे मातरम।
04:41 PM, 15-Apr-2023
अमित शाह ने कहा- पायलट कोई भी बहाना करके धरने पर बैठ जाएं, पायलट जी आपका नंबर यहां पर कभी भी लगेगा, क्योंकि उस तरीके से कांग्रेस के खजाने में आपका कंट्रीब्यूशन कम है। आप कर नहीं सकते हो। गहलोत सरकार ने राजस्थान को भ्रष्टाचार का अड्डा बना कर लूटने का काम किया है और भ्रष्टाचार का खजाना कांग्रेस के खजाने में गया है।
विज्ञापन
04:40 PM, 15-Apr-2023
अमित शाह ने कहा- गहलोत सरकार के जाने का समय निश्चित हो गया है। ये सरकार अब सिर्फ अपना संविधानिक समय पूरा कर रही है। यह सरकार जनता के मन से उसी दिन निकल गई जब रामनवमी की शोभायात्रा पर रोक लगा दी और भगवा झंडे लगाने पर प्रतिबंध कर दिया। उन्होंने कहा- गहलोत जी राजस्थान की जनता यह स्वीकार नहीं करेगी, आपकी तुष्टिकरण की राजनीति का चप्पे-चप्पे पर वोट देकर जनता जवाब देगी।
04:32 PM, 15-Apr-2023
3D पर चलती है गहलोत सरकार
अमित शाह ने कहा- राजस्थान सरकार 3D पर चलती है। दंगा का D, महिलाओं से दुर्व्यवहार का D और दलितों पर अत्याचार का D, ये 3D सरकार है। राजस्थान के विभिन्न शहरों में दंगे होते हैं, लेकिन गहलोत सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती। राजस्थान और गुजरात में बम ब्लास्ट हुए। राजस्थान में वसुंधरा सरकार ने तब आरोपियों को पकड़कर जेल डाला। फांसी की सजा हुई, लेकिन राजस्थान सरकार ने अपील में ढंग से हाईकोर्ट में अरगुमेंट नहीं किए इसलिए सारे आरोपी छूट गए। गहलोत सरकार को शर्म करनी चाहिए। बम ब्लास्ट में मरे व्यक्तियों पर भी वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।
04:29 PM, 15-Apr-2023
अमित शाह ने कहा राजस्थान की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण का नंगा तांडव कर रही है।  राजस्थान की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है हमारी नेता पूर्व सीएम  वसुंधरा राजे थोड़ा लिहाज करती हैं। अलवर के थानागाजी में पति के सामने पत्नी के साथ बलात्कार किया गया। दौसा में आदिवासी महिला पर गैंगरेप किया गया। बालोतरा में बुजुर्ग महिला के कड़े काट कर निकाल लिए। लेकिन गहलोत सरकार के सिर पर जूं नहीं रेंग रही। अमित शाह ने कहा राजस्थान में दो दर्जन से ज्यादा पेपर लीक हो चुके।
04:18 PM, 15-Apr-2023
अमित शाह ने कहा- अशोक गहलोत कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते और सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। लेकिन सरकार तो बीजेपी की बनने वाली है, पायलट जी आपका नंबर नहीं आने वाला। आपका कंट्रीब्यूशन कांग्रेस में गहलोत से ज्यादा हो सकता है, लेकिन कांग्रेस के खजाने में गहलोत जी का कंट्रीब्यूशन आपसे ज्यादा है। अमित शाह बोले इस सरकार ने राजस्थान को लूटने का काम किया है। गहलोत सरकार राजस्थान में आजादी के बाद सबसे भ्रष्ट सरकार में से एक है। अमित शाह ने कहा गहलोत जी कान खोलकर सुन लें। 2024 के चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत से राजस्थान में लोकसभा की सीटें जीतेगी और प्रचंड बहुमत के साथ 25 की 25 सीटें जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:16 PM, 15-Apr-2023
भाजपा नेताओं ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने कहा- मुगलों से संघर्ष करने के लिए महाराजा सूरजमल जाट ने पूरा जीवन लगा दिया। सूरजमल जाट महाराज को मैं प्रणाम करना चाहता हूं । उन्होंने अपने पराक्रम का लोहा मनवाया था। लोहागढ़ किला का निर्माण किया। जिसे मुगल कभी हरा नहीं सके। अमित शाह ने कहा -एक जमाने में बीजेपी पर कांग्रेस के नेता ताना मारते थे कि हम दो हमारे दो। लेकिन कांग्रेस के पास आज विपक्ष का दर्जा भी नहीं रहा है। भाजपा का विस्तार हमारे बूथ के कार्यकर्ताओं के पराक्रम और उनके आधार पर हो रहा है। 

मोदी जी ने 10 साल में भाजपा की विचारधारा, झंडा और कमल का निशान पहुंचाने का काम देश मे किया। राहुल बाबा ने अभी देशभर में यात्रा और पैदल चले। पत्रकारों ने पूछा इतनी बड़ी यात्रा करके नतीजा क्या होगा? कांग्रेस के घर जैसे नार्थ ईस्ट के 3 राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी का सफाया हो गया।
04:06 PM, 15-Apr-2023
अमित शाह बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि गहलोत जी तक आवाज जानी चाहिए कि भरतपुर में बीजेपी वाले इकट्ठा हुए हैं। जीत के संकल्प की मुठ्ठी भींचिये।

04:05 PM, 15-Apr-2023
बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतीश पूनिया ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज फिर राजस्थान यूनिवर्सिटी का पेपर लीक हुआ है। पेपर लीक के मामले में राजस्थान नंबर वन बन गया है। 
03:58 PM, 15-Apr-2023
गृह मंत्री अमित शाह भरतपुर पहुंचे गए हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने अमित शाह को 31 किलो फूलों की माला पहनाई और महाराजा सूरजमल की प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed