UP Election News Live: कांग्रेस पर मैराथन विजेताओं को टूटी स्कूटी देने का आरोप, भाजपा ने प्रियंका पर साधा निशाना
UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: इस साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि चुनाव तय समय पर ही होंगे। ऐसे में सभी चुनावी राज्यों में सियासी हलचलें तेज हो गई है। सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश चुनाव की है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। धरना-प्रदर्शन भी खूब होने लगे हैं। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
लाइव अपडेट
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने लिखा, 'एक हज़ार बसों की फर्जी सूची और अब गांधी की ओर से बेकार स्कूटी। पहले गरीबों के साथ और अब लड़कियों के साथ फर्जीवाड़ा। कांग्रेस और फर्जीवाड़ा का हाथ एक साथ।'
देश में कोरोना संकट को देखते हुए चुनावी रैलियों पर रोक लग सकती है। चुनाव आयोग की एक अहम बैठक चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें चुनावी रैलियों को लेकर गाइडलाइन पर आयोग कोई अहम फैसला ले सकता है।
मैराथन को लेकर भाजपा की तरफ से उठाए गए सवालों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मैराथन में लड़कियों की भीड़ देखकर भाजपा डर गई है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों ने प्रियंका गांधी को अपना समर्थन दिया है।
बरेली में कांग्रेस की मैराथन 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' में मची भगदड़ पर भाजपा महिला मोर्चा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा की महिला मोर्चा ने इस हादसे पर लिखा, 'झांसी में पिटवाया, लखनऊ में भूखे घुमाया, बरेली में कुचलवाया। हम बच्चियों के साथ हुई इस घटना की निंदा करते हैं। प्रियंका जी, क्या हुआ 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' वाले भाषण का? राहुल गांधी जी क्या आपको इस तरह की राजनीति करने में शर्म नहीं आती?
बरेली में कांग्रेस की 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन में भगदड़ की स्थिति हो गई। दौड़ शुरू होते ही कई लड़कियां नीचे गिर गईं। इसमें कई लड़कियों को चोट लगी है। बरेली पुलिस के मुताबिक, तीन बच्चियों को चोट आई थी। अब स्थिति सामान्य है। उधर, इस घटना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
पूनावाला ने लिखा, 'कांग्रेस मैराथन में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। कई लड़कियां गिर गईं और घायल हो गईं। शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई। कोविड प्रोटोकॉल्स की धज्जियां उड़ाई गई। क्या जीवन के साथ इस तरह खिलवाड़ सही है प्रियंका गांधी जी? कोविड एक्सपर्ट राहुल चुप क्यों हैं?'
Bareilly से चौंकाने वाले दृश्य !!
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) January 4, 2022
कांग्रेस मैराथन में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। कई लड़कियां गिर गईं और घायल हो गईं। शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई।
Covid protocols की धज्जियाँ उड़ायी गयी !
जीवन के साथ इस तरह खिलवाड़ सही है @priyankagandhi जी ? Covid expert राहुल चुप? pic.twitter.com/yHqICY4ai4
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है। ट्विट कर कहा, 'जिस गुंडाराज में महिला नेताओं की साड़ी खींचने वाले, गोली मारने वाले हैवान पाले हों, वहां लड़कियों को लड़ना पड़ेगा। स्मृति ईरानी जी, अब 'पुराने जमाने की सास' चाहे जितना कहे कि 'बेटी सह लो', बेटियां सहने को तैयार नहीं हैं, इसलिए वे #लड़की_हूं_लड़_सकती_हूँ का नारा बुलंद कर रही हैं।'
चुनाव से ठीक पहले बहराइच में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां नानपारा विधानसभा की विधायक माधुरी वर्मा ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई।
राहुल गांधी को एक्सीडेंटल हिंदू बताने पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सीएम योगी पर हमला बोला है। ट्विट कर उन्होंने लिखा, 'एक्सीडेंटल योगी हैं, इंटेनशनल भोगी। ऊलजलूल व ऊटपटांग बातें हार की निशानी है।'
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हर दिन श्री कृष्ण मेरे सपने में आते हैं और कहते हैं कि हमारी सरकार बनने जा रही है। अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'रात में हमारे सपने में आए थे भगवान श्री कृष्ण जी। कह रहे थे आपकी सरकार बनने जा रही है। एक बार नहीं आए, हर दिन आते हैं। कोई ऐसा दिन नहीं है, जब हमारे सपने में आकर यह नहीं कहें कि आपकी सरकार बनने जा रही है।'
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री फेल हो चुके हैं। अब उन्हें कोई पास नहीं करा सकता है।