फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022 Live: पीएम की लंबी उम्र के लिए काल भैरवनाथ मंदिर में सीएम ने की पूजा, मायावती ने भी कही बड़ी बात

Thu, 06 Jan 2022 07:51 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 06 Jan 2022 07:51 PM IST
खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: इस साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि चुनाव तय समय पर ही होंगे। मतदाता सूची भी जारी हो चुकी है। ऐसे में सभी चुनावी राज्यों में सियासी हलचलें तेज हो गई है। सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश चुनाव की है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। धरना-प्रदर्शन भी खूब होने लगे हैं। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Live: UP Chunav Achar Sanhita in 2022 Date, Election Commission Voter List, UP Mai Election Kab Hai News in Hindi Hindi Headline: - UP Election 2022 Live:
योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और मायावती। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:49 PM, 06-Jan-2022
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूरक्षा में हुई चूक पर आज देशभर में भाजपा के नेता पीएम की लंबी आयु के लिए पूजा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी काल भैरवनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन की। सोशल मीडिया पर सीएम ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। 
03:47 PM, 06-Jan-2022
मायावती ने जताई चिंता
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर अब मायावती ने भी चिंता जाहिर कर दी है। उन्होंने ट्विट कर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मायावती ने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अभी हाल के पंजाब दौरे के दौरान जो सुरक्षा चूक हुई है वह अति-चिंतनीय है। इस घटना को पूरी गंभीरता से लेकर इसकी उच्च-स्तरीय निष्पक्ष जांच जरूरी है ताकि इसके लिए दोषियों को उचित सजा मिल सके तथा आगे फिर ऐसी घटना की पुनरावृति न हो।'

मायावती ने आगे लिखा, 'पंजाब आदि राज्यों में होने वाले विधानसभा आमचुनाव के मद्देनजर इस घटना को लेकर जो राजनीतिक खींचतान, आरोप-प्रत्यारोप व राजनीति की जा रही है वह भी उचित नहीं, जबकि घटना के सम्बंध में राजनीति को विराम देकर इसकी गंभीरता के अनुरूप निष्पक्ष जांच होने देना ही उचित।'
विज्ञापन
01:45 PM, 06-Jan-2022
योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में यूपीपीएससी की तरफ से चयनित कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। योगी ने कहा, 'वर्ष 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष व पारदर्शी चयन प्रक्रिया एक चुनौती थी। आज हमें एक साफ-सुथरी चयन प्रक्रिया प्रदेश में लागू करने में सफलता प्राप्त हुई है। यूपीपीएससी द्वारा नवचयनित सभी नायब तहसीलदारों, प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों को हार्दिक बधाई!'
12:45 PM, 06-Jan-2022
पीएम की लंबी आयु के लिए देशभर में पूजा
पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने इसे पीएम के खिलाफ साजिश बताते हुए देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए पूजा कराने का फैसला लिया है। इसके अलावा शाम को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। 
12:05 PM, 06-Jan-2022
अखिलेश के घर पहुंचे जयंत चौधरी
समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच सीट बंटवारे को लेकर आज फैसला हो सकता है। सपा मुखिया अखिलेश यादव और आरएलडी चीफ जयंत चौधरी इसको लेकर आज बैठक करेंगे। चर्चा है कि इस बार चुनाव में आरएलडी को सपा की तरफ से 30 से 35 सीटें दी जा सकती हैं। इसके लिए जयंत अखिलेश के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंच चुके हैं।
 
12:00 PM, 06-Jan-2022

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पहुंचे चुनाव आयोग के कार्यालय
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर चुनाव आयोग के अधिकारियों को जानकारी देने के लिए चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
11:11 AM, 06-Jan-2022
समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी का एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के जन्म का सर्टिफिकेट मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। आजमी के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'ये हैं समाजवादी, मां तक को नहीं बख्शते।'
   
10:47 AM, 06-Jan-2022
कभी भी चुनावों का हो सकता है एलान
यूपी समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणभेरी कभी भी बज सकती है। देशभर में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच निवार्चन आयोग चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही बड़ी रैलियों और रोड शो पर रोक लगा सकता है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नई मतदाता सूची जारी की गई है। यूपी में 52 लाख 80 हजार 882 नए मतदाता जोड़े गए हैं। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आयोग ने मंगलवार को भी इस मुद्दे पर बैठक की थी। चुनाव आयोग में बुधवार को भी दिन भर बैठकों का दौर चला। सूत्रों के मुताबिक, कोरोना के चलते मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या कम की जा सकती है। अभी हर बूथ पर 1000 से 1500 मतदाता हैं। आयोग मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ा चुका है।
10:32 AM, 06-Jan-2022
आज वाराणसी में टैबलेट और लैपटॉप वितरित करेंगे सीएम योगी
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों की रोकथाम की समीक्षा के लिए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आएंगे। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण करेंगे। इसके बाद रुद्राक्ष के सभागार में ही अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए रणनीति पर चर्चा करेंगे। देर शाम मुख्यमंत्री गोरखपुर रवाना हो जाएंगे।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे हेलीकॉप्टर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से सिगरा स्थित रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां वे करीब 15 सौ छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे।
10:00 AM, 06-Jan-2022
सपा ने उठाया रोजगार का मुद्दा
समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर से रोजगार का मुद्दा उठाया है। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसके लिए अयोध्या में युवाओं के प्रदर्शन का एक वीडियो ट्विट किया गया है। पार्टी ने लिखा, 'बेरोजगारों का इंकलाब होगा, बाइस में बदलाव होगा। रोजगार विनाशक भाजपा सरकार पर वार है। प्रयागराज के बाद अयोध्या की धरती पर भी सड़कों पर उतरे नौजवानों ने दिया संदेश, भाजपा के दिन है बचे चार। सपा सरकार बनते ही युवाओं की नौकरी और रोजगार का होगा इंतजाम।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed