UP Election 2022 Live : अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा शासनकाल में तीन-P हैं, पढ़िए इसका मतलब क्या बताया?
{"_id":"61c801069568c7573b56f678","slug":"up-assembly-election-2022-live-pre-election-coverage-up-vidhan-sabha-chunav-cm-yogi-dycm-keshav-maurya-asaduddin-owaisi-akhilesh-yadav-mayawati-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 Live : अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा शासनकाल में तीन-P हैं, पढ़िए इसका मतलब क्या बताया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 26 Dec 2021 07:25 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 26 Dec 2021 07:25 PM IST
खास बातें
UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Live Updates: अगले साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की चर्चा सबसे ज्यादा है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में चुनावी हलचलें तेज हो गई है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
रथ से संबोधित करते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:23 PM, 26-Dec-2021
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा। रविवार को उन्होंने ट्विट कर लिखा, 'भाजपा के शासनकाल में 3P हैं, पाखंड, प्रताड़ना और प्राणघातक।'
भाजपा के शासनकाल में 3P हैं, पाखंड, प्रताड़ना और प्राणघातक ....
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 26, 2021
03:12 PM, 26-Dec-2021
झांसी में कांग्रेस की 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन में जुटीं लड़कियों के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि मैराथन में शामिल होने आईं लड़कियों के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अभद्रता की। इससे नाराज लड़कियों ने मोदी-योगी के नारे लगाए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। भाजपा ने इसको लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनेवाला ने लिखा, 'लड़कियों से किया कांग्रेसियों ने दुर्व्यवहार, तो लड़कियों ने विरोध में लगाए योगी मोदी के नारे। प्रियंका जी, झांसी की लड़कियों ने आपको एक संदेश भेजा है कि लड़कियां सहेंगी नहीं, अपने हक के लिए लड़ेंगी।'
लड़की हूँ लड़ सकती हूँ कांग्रेस के घटिया सोच वाले नेताओ से जिन्होंने की बदतमीज़ी और दुर्व्यवहार झाँसी में https://t.co/qvjibb1Chx pic.twitter.com/08Hy5zNYJM
— Sandeep Gandotra 🇮🇳 (@sandeepg1979) December 26, 2021
विज्ञापन
01:11 PM, 26-Dec-2021
कासगंज पहुंचे अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कासगंज पहुंच चुके हैं। वह शहर के बारह पत्थर मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम से करीब एक घंटे देरी से उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थलन के लिए रवाना हो गए।
12:58 PM, 26-Dec-2021
कांग्रेस ने रविवार को झांसी में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मैराथन का आयोजन कराया। वहीं, लखनऊ में मैराथन को लेकर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से ट्विट कर कहा गया, 'बिना सरकारी बसें और सरकारी तंत्र लगाए आज झांसी में 10,000 से अधिक लड़कियां #लड़की_हूँ_लड़_सकती_हूँ मैराथन में दौड़ने उतरीं। आज प्रदेश की हर एक लड़की इस नारे के साथ है। योगी जी लड़कियों से इतने डरे हैं कि लखनऊ में मैराथन की परमिशन कैंसल कर दी। लेकिन लड़कियां लड़ेंगी।'
12:53 PM, 26-Dec-2021
अखिलेश ने कहा- भाजपा हमारे झंडे से डरती है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी का झंडा क्रांति का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी के झंडे से भाजपा डरती है। तभी भाजपा नेतृत्व समाजवादी झंडे के बारे में अवांछनीय टिप्पणी करती है जबकि लाल झंडा परिवर्तन का संकेत है। कार्यकर्ताओं के संघर्ष का खून पसीना इसमें शामिल है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अपने जन्मकाल से ही यथास्थितिवाद की पोषक रही है। भाजपा से किसी परिवर्तन की आशा नहीं की जा सकती है। भाजपा अपनी राजनीतिक संकीर्णता के कारण कुंठित हो गई है।
11:30 AM, 26-Dec-2021
ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा पर निशाना साधा
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। ट्विट कर कहा, 'उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पांच सितारा भाजपा कार्यालय कहां से बना है? जब से भाजपा सत्ता में आई है भ्रष्टाचार बढ़ाई है। जो योगीजी के जुबान पर आई है। कुंभ में घोटाला, कोरोना में घोटाला, यहां तक की श्रीराम मंदिर में चंदा घोटाला कर गए। राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली महंगी कर जनता के जेब पर डाका डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:02 AM, 26-Dec-2021
UP Election 2022 Live : अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा शासनकाल में तीन-P हैं, पढ़िए इसका मतलब क्या बताया?
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शहरों के नाम बदलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। फिरोजाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'फिरोजाबाद में अगस्त-सितंबर में बुखार आया। मीडिया ने लिखा कि 45 से लेकर 200 मासूम बच्चों की मौत हो गई। इसका जिम्मेदार कौन है? इसका जिम्मेदार भाजपा की सरकार है। अगर आप बाबा (सीएम योगी आदित्यनाथ) से कहेंगे कि फिरोजाबाद में 200 बच्चों की मौत हो गई तो वह कहेंगे कि जिले के नाम फिरोजाबाद था, इसलिए बुखार आ गया।'ओवैसी ने आगे कहा, 'बाबा के दिमाग पर नाम हटाने का बुखार है। मुख्यमंत्री के दिमाग में ये नहीं आता कि बच्चे क्यों मर रहे हैं? बच्चे इसलिए मर रहे हैं क्योंकि बीजेपी सरकार ने फिरोजाबाद में सिर्फ 17 पब्लिक हेल्थकेयर सेंटर कायम किए हैं। डॉक्टर का इंतजाम नहीं है, दवाई नहीं है, कुछ नहीं है। लेकिन बाब कहेंगे कि नाम बदल दो फिरोजाबाद का, बुखार नहीं आएगा, बच्चे नहीं मरेंगे। नाम बदलने से कुछ नहीं होगा, काम करने से होगा।'