Assembly Election Live:चुनाव लड़ने वाले सबसे उम्रदराज नेता बने प्रकाश सिंह बादल, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड तोड़ा
{"_id":"61f754c32c00ba715d03a3f7","slug":"assembly-election-2022-live-updates-uttarakhand-punjab-goa-manipur-chunav-nomination-candidate-list-2022-voting-date-news-in-hindi-31-january-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election Live:चुनाव लड़ने वाले सबसे उम्रदराज नेता बने प्रकाश सिंह बादल, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 31 Jan 2022 07:08 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 31 Jan 2022 07:08 PM IST
खास बातें
State Assembly Election 2022 Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi:पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए लगभग सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। बची हुई कुछ सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित हो जाएंगे। ऐसे में राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पढ़िए पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करते प्रकाश सिंह बादल।
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
05:58 PM, 31-Jan-2022
चुनाव लड़ने वाले सबसे उम्रदराज नेता बने प्रकाश सिंह बादल
प्रकाश सिंह बादल चुनाव लड़ने वाले सबसे उम्रदराज नेता बन गए हैं। 94 साल के बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने सोमवार को लंबी सीट से नामांकन किया। बादल ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन का रिकॉर्ड तोड़ा। अच्युतानंदन ने 2016 में 92 साल की उम्र में चुनाव लड़ा था।05:23 PM, 31-Jan-2022
अमरिंदर बोले-चन्नी ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा
पटियाला में नामांकन दाखिल करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा सियासी हमला बोलते सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर उनकी पीठ में छुरा घोंपने के आरोप लगाए। कैप्टन ने कहा कि जब पंजाब में उनकी सरकार थी, तो उन्होंने मी टू में फंसे चन्नी को बचाया। चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा उनके खिलाफ पिछले दो सालों से साजिश रच रहे थे। कैप्टन ने कहा कि चन्नी महत्वाकांक्षी है और यह सब उन्होंने सीएम की कुर्सी पाने के लिए किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
04:32 PM, 31-Jan-2022
मोदी से मिले सुखदेव सिंह ढींडसा
अकाली दल संयुक्त के नेता और राज्यसभा सांसद सरदार सुखदेव सिंह ढींडसा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब की प्रगति के लिए उनका जुनून हमेशा दिखाई देता है। ढींडसा की पार्टी पंजाब में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।04:13 PM, 31-Jan-2022
धामी का डोर-टू-डोर कैंपेन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल में एक मंदिर में दर्शन कर 'डोर-टू-डोर कैंपेन' किया।03:00 PM, 31-Jan-2022
बड़ी बैठक की इजाजत मिली तो प्रधानमंत्री को जरूर बुलाएंगे: कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब लोक कांग्रेस के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अगर बड़ी बैठक की इजाजत मिलती है तो हम प्रधानमंत्री को जरूर बुलाएंगे। उन्होंने कहा कि आज पता चलेगा कि चुनाव आयोग क्या कहता है, अगर पता चलता है कि हम बड़ी बैठक कर सकते हैं तो हम प्रधानमंत्री को जरूर बुलाएंगे।12:47 PM, 31-Jan-2022
चन्नी ने किया भदौड़ से नामांकन
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज भदौड़ सीट से नामांकन किया। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र बहुत बड़ा है और यहां के कई जिले विकास में पिछड़े हुए हैं। यहां कैप्टन और बादल साहब भी रहे लेकिन विकास नहीं हुआ। मुझे इस पूरे क्षेत्र का विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:42 PM, 31-Jan-2022
पंजाब के लोगों ने एक नई सरकार बनाने का मन बना लिया है: हरसिमरत कौर बादल
शिरोमणि अकाली दल नेता हरसिमरत कौर बादल ने दावा किया है कि पंजाब के लोगों ने एक नई सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि लोग दिल्ली से आकर पंजाब के ऊपर राज करना चाह रहे हैं और पंजाब के हित को पीछे व अपने हित को आगे रखना चाह रहे हैं। आज पंजाब को एक ऐसी सरकार की जरूरत है जिनका इतिहास और काम लोगों ने देखा है।12:19 PM, 31-Jan-2022
बादल ने दाखिल किया नामांकन
अकाली दल के सुखबीर बादल ने जलालाबाद सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी थोड़ी देर में भदौड़ सीट से पर्चा दाखिल करेंगे। चन्नी चमकौर साहिब से पहले ही नामांकन कर चुके हैं। वहींं, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला से नामांकन करेंगे।12:07 PM, 31-Jan-2022
कैप्टन का चन्नी पर तंज
पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दो सीटों से चुनाव लड़ने पर तंज किया है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि चन्नी की लड़ाई सिद्धू के साथ है, तो वे लड़ते रहें। किसी को घबराहट होती है तभी वो और किसी सीट से लड़ता है। उन्होंने कहा कि पंजाब को सुरक्षित सरकार की जरुरत है।12:01 PM, 31-Jan-2022