फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election 2022 Live: अमरिंदर सिंह का दावा- सिद्धू को कैबिनेट में लेने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने की थी सिफारिश

Mon, 24 Jan 2022 10:47 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 24 Jan 2022 10:47 PM IST
खास बातें

State Assembly Election 2022 Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi:पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 

विज्ञापन
Assembly Election 2022 Live: Punjab, Uttarakhand, Goa, Manipur Vidhan Sabha Election Total Seats Poll Schedule, Nomination Date, Opinion Poll News Updates in Hindi
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से सीट बंटवारे पर चर्चा करते अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढिंढसा - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:47 PM, 24-Jan-2022

मणिपुर विधानसभा चुनाव: एनपीपी ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

मणिपुर विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। इस सूची में तीन मौजूदा विधायकों के भी नाम हैं। टिकट पाने वालों में उपमुख्यमंत्री वाई जॉयकुमार सिंह का भी नाम है, जो अपनी पुरानी सीट उरिपोक से चुनाव लड़ेंगे। एनपीपी का फिलहाल भाजपा के साथ गठबंधन है, लेकिन यह आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 60 सीट पर अकेले चुनाव लड़ रही है।

06:24 PM, 24-Jan-2022

उत्तराखंड में कांग्रेस का कैंपेन गीत लॉन्च

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तराखंड कांग्रेस के चुनावी कैंपेन व गीत 'चार धाम चार काम' के लांच के दौरान नृत्य किया। उनके साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
05:57 PM, 24-Jan-2022

बिक्रम मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका रद्द

विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को सोमवार को बड़ा झटका लगा। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नशे के मामले में फंसे वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की अग्रिम जमानत अर्जी रद्द कर दी है। अब मजीठिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पढ़ें पूरी खबर...
04:42 PM, 24-Jan-2022

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत का दावा- उत्तराखंड में 40-45 सीटें जीतेगी कांग्रेस

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने दावा किया है कि उत्तराखंड में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिन 53 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है उनमें से 35 से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस जीत रही है। बाकी की 17 सीटों पर अगर हम 8 या 9 सीटें और जीत जाते हैं तो आंकड़ा 40-45 बैठेगा। 
04:20 PM, 24-Jan-2022

अमरिंदर सिंह का दावा- सिद्धू की कैबिनेट में लेने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने की थी सिफारिश

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नवजोत सिद्धू को मंत्री बनाने की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा कि इमारन ने मेरे एक परिचित के जरिए सिफारिश भेजी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर आप अपनी सरकार में सिद्धू को ले सकते हो तो ले लो। अगर सिद्धू काम नहीं करेंगे तो  कैबिनेट से निकाल देना।  
04:00 PM, 24-Jan-2022

सोनू सूद की बहन ने बताया कि वो क्यों आईं राजनीति

पंजाब की मोगा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने कहा कि राजनीति में आने को लेकर उनकी सोनू से बात हुई थी। उन्होंने कहा कि मैंने अपने भाई से बात की। उनसे कहा कि जब तक हम दोनों में से कोई एक सिस्टम में नहीं आता तब तक हम मोगा का विकास नहीं कर पाएंगे। मैंने सोचा मैं यहां रहती हूं तो मैं ही क्यों ना राजनीति में आऊं। जिससे हम अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें और उनकी मदद कर सकें।  हमने यहां सिविल अस्पताल बनाने की सोची थी। मैंने यहां कैंप लगाकर कई लोगों के वैक्सीनेशन में मदद की। यहां कई मुद्दे हैं। मैं जैसा चाहती हूं उस तरह का यहां विकास नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:36 PM, 24-Jan-2022

पंजाब में भाजपा-अमरिंदर गठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा

पंजाब में भाजपा-अमरिंदर गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा 65 और पीएलसी 37 पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 15 सीटों पर सुखदेव सिंह ढिंगसा की पार्टी संयुक्त अकाली पार्टी के उम्मीदवार उतरेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस करके गठबंधन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब में सुरक्षा का मुद्दा बहुत अहम है। यह चुनाव आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने का चुनाव है। पंजाब में एनडीए गठबंधन चुनाव जीतता है तो हम पंजाब में चल रहे माफियाराज को खत्म करेंगे। 
03:28 PM, 24-Jan-2022

उत्तराखंड में सरकार बनी तो 500 रुपए हो जाएंगे गैस सिलेंडर के दाम: भूपेश बघेल

छत्तसीगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल आज चुनाव प्रचार करने देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड में हमारी सरकार बनती है तो गैस सिलेंडर के दाम 500 रुपए से ज्यादा नहीं होंगे। ये वादा हम अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। 
03:18 PM, 24-Jan-2022

सिद्धू का आरोप- आप ने बनाया फेक न्यूज का हाइब्रिड मॉडल 

पंजाब कांग्रेस के चीफ नवजोत सिंह सिद्धू ने आप पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया है। सिद्धू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक 'घोटालेबाज' हैं। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से शिकायत की है। आज कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी गंदी चाल से पंजाब के लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।  आप ने फेक न्यूज का हाइब्रिड मॉडल बनाया है।  
02:02 PM, 24-Jan-2022

आप की राज्यपाल से अवैध खनन के खिलाफ कदम उठाने की अपील

आप नेता राघव चड्ढा ने पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कीथ उन्होंने एक प्रत्र राज्यपाल को सौंपा। इस पत्र में पंजाब में हो रहे अवैध रेत खनन और खनन माफिया के खिलाफ तत्काल दखल देने की मांग की है। आरोप है कि इस अवैध खनन में मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के करीबी लोग शामिल हैं।  
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed