Assembly Election 2022 Live : भगवंत मान की चन्नी को चुनौती- मेरे खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं तो मैं आपको धुरी आमंत्रित करता हूं
{"_id":"61eb870b177ee10ce06ef6d7","slug":"assembly-election-2022-live-updates-uttarakhand-punjab-goa-manipur-chunav-nomination-candidate-list-2022-voting-date-news-in-hindi-22-january-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election 2022 Live : भगवंत मान की चन्नी को चुनौती- मेरे खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं तो मैं आपको धुरी आमंत्रित करता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 22 Jan 2022 07:57 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 22 Jan 2022 07:57 PM IST
खास बातें
State Assembly Election 2022 Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi:पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
स्वर्ण मंदिर पहुंचे भगवंत मान
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
07:55 PM, 22-Jan-2022
मणिपुर चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
मणिपुर चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।07:05 PM, 22-Jan-2022
गोवा चुनाव के लिए आप की छठवीं लिस्ट जारी
गोवा में आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की छठवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में तीन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है।
विज्ञापन
06:54 PM, 22-Jan-2022
हरीश रावत ने बताया बहुमत आने पर कौन होगा उत्तराखंड में कांग्रेस का मुख्यमंत्री
हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में पूछने पर कहा है कि पार्टी ने मुझे एक काम दिया है। उन्होंने मुझे चुनाव प्रचार का नेतृत्व करने को कहा है। मुझे कहा गया है कि चुनाव तुम्हारे नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मुझे जो जिम्मेदारी मिली है मैं उसे निभा रहा हूं। मेरा काम पार्टी को बहुमत दिलाना है। अगर हमें बहुमत मिलता है तो हमारी परंपरा के मुताबिक हम कांग्रेस अध्यक्ष से विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए कहेंगे। वो ही इस पर फैसला लेंगी।06:22 PM, 22-Jan-2022
भगवंत मान की चन्नी को चुनौती- मेरे खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं तो मैं आपको धुरी आमंत्रित करता हूं
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान शनिवार को श्रीराम तीरथ मंदिर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने स्वर्ण मंदिर में भी माथा टेका था। दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि अगर चन्नी साहब मेरे खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं तो मैं उन्हें धुरी आमंत्रित करता हूं। उन्हें अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब भी देना चाहिए, जिसमें उनके नाम पर 56 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के पेपर मिले हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मानते हैं कि चन्नी जी अवैध रेत खनन में शामिल हैं।06:01 PM, 22-Jan-2022
कैप्टन अमरिंदर का बड़ा आरोप- अवैध रेत खनन में हिस्सेदार हैं सीएम चन्नी
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी पर बड़ा आरोप लगाया। मीडिया से बातचीत में कैप्टन ने कहा कि सीएम चन्नी अवैध रेत खनन में हिस्सेदार हैं। साथ ही उन्होंने पीपीसीसी प्रधान नवजोत सिद्धू के बारे में कहा कि उनमें सोचने की भी ताकत नहीं है।05:31 PM, 22-Jan-2022
उत्तराखंड में तीसरी पार्टी के लिए कोई जगह नहीं: हरीश रावत
उत्तराखंड में आप की संभावनाओं पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि राज्य में किसी तीसरी पार्टी के लिए कोई मौका नहीं है। इतिहास इसका गवाह रहा है। पहले भी जो पार्टियां थीं, वे धीरे-धीरे गायब हो गई हैं। यूकेडी भी इसका एक उदाहरण हैं, जिसका संघर्ष का इतिहास रहा है, लोगों ने उसे भी इतिहास की थैली में धकेल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:53 PM, 22-Jan-2022
पंजाब में कांग्रेस का स्टार चेहरा बनते चरणजीत चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी रिश्तेदारों पर ईडी की कार्रवाई ने भले ही मौजूदा चुनावी माहौल में चन्नी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, लेकिन तेजी से बदलते रहे हालिया सियासी घटनाक्रम ने मुख्यमंत्री चन्नी को अनायास ही सत्तारूढ़ कांग्रेस का स्टार चेहरा बना दिया है। इसी का नतीजा है कि मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी हाईकमान पर लगातार दबाव बना रहे प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पार्टी में कहीं कोई सुनवाई होती दिखाई नहीं दे रही और चन्नी को अगला मुख्यमंत्री चेहरा घोषित न करके भी कांग्रेस पूरी ताकत से चन्नी के बचाव में खड़ी हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...03:27 PM, 22-Jan-2022
मजीठिया ने चन्नी सरकार को बताया भ्रष्ट
अकाली दल के विधायक विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने चन्नी सरकार पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम चन्नी के रिश्तेदार के ठिकोनों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी ने साबित कर दिया कि कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार चल रहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने 10 करोड़ रुपये नकद और सोना बरामद किया है। इसके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय कांग्रेस आलाकमान चुनाव आयोग से शिकायत कर रहा है।02:06 PM, 22-Jan-2022
भाजपा छोड़ेंगे गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर सत्तारूढ़ दल से इस्तीफा देंगे। आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने उन्हें टिकट से वंचित कर दिया। लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा कि मैं औपचारिक रूप से आज शाम तक अपना इस्तीफा सौंप दूंगा। भाजपा ने मंड्रेम विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक दयानंद सोपटे को उम्मीदवार बनाया है।01:15 PM, 22-Jan-2022
अमृतसर में पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने स्वर्ण मंदिर में अरदास की।