फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election 2022 Live: गोवा में केजरीवाल का नया दांव, मनोहर पर्रिकर के बेटे को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया

Sun, 16 Jan 2022 11:03 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 16 Jan 2022 11:03 PM IST
खास बातें

State Assembly Election 2022 UP, Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 

विज्ञापन
Assembly Election 2022 Live: UP, Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Vidhan Sabha Chunav Seats Date, Candidates List, Aparna Yadav News Updates In Hindi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

11:03 PM, 16-Jan-2022

कांग्रेस की मणिपुर इकाई के उपाध्यक्ष का इस्तीफा

कांग्रेस की मणिपुर इकाई के उपाध्यक्ष केएच रतनकुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। नेता ने बताया कि इस्तीफा के अनुसार उन्होंने पद छोड़ दिया है, लेकिन पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। कांग्रेस की राज्य इकाई के एक अन्य उपाध्यक्ष चल्टोनलियन एमो नौ जनवरी को भाजपा में शामिल हो गए थे।
10:58 PM, 16-Jan-2022

Goa Election: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल

गोवा विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक करेगी।
विज्ञापन
06:04 PM, 16-Jan-2022
Goa Election : केजरीवाल ने मनोहर पर्रिकर के बेटे को दिया ऑफर
गोवा में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दांव चल दिया है। उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता रहे और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है। बता दें कि उत्पल चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच, उत्पल और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच अनबन की बात भी सामने आ रही है। 
04:30 PM, 16-Jan-2022
UP Election 2022 : कैराना से किसी नाहिद के परिवार से किसी और को टिकट दे सकती है सपा
कैराना से नाहिद हसन के परिवार के किसी अन्य सदस्य को समाजवादी पार्टी से टिकट मिल सकता है। समाजवादी पार्टी ने नाहिद हसन को प्रत्याशी बनाया था। एक दिन बाद ही नाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नाहिद पर कई गंभीर आरोप लगे थे और वह फरार चल रहा था। अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसपर पार्टी का रूख साफ कर दिया है। अखिलेश ने कहा, अगर नाहिद को जमानत नहीं मिलती है तो उसके परिवार के किसी अन्य सदस्य को टिकट दे देंगे। 
03:44 PM, 16-Jan-2022
Punjab Election : निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं चन्नी के भाई
पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। बताया जाता है कि चुनाव लड़ने के लिए हाल ही में उन्होंने सरकारी नौकरी से वीआरएस से लिया था, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिस सीट से डॉ. मनोहर सिंह टिकट चाहते थे, वहां से पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के किसी करीबी को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।  
 
03:16 PM, 16-Jan-2022
UP Election : असीम अरुण पर बरसे अखिलेश
कानपुर के पूर्व कमिश्नर असीम अरुण के भाजपा में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'असीम अरुण के आज भाजपा में शामिल होने से साबित हो गया है कि वर्दी में कैसे कैसे लोग छुपे हुये हैं।' अखिलेश ने आगे कहा, वह इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। असीम अरुण के साथ के अफसर चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:42 PM, 16-Jan-2022
Goa election: मनोहर पर्रिकर के बेटे और फडणवीस के बीच बहस
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर पंजिम से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच, उत्पल और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। उत्पल के चुनाव लड़ने पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि कोई मनोहर पर्रिकर या किसी नेता का बेटा है, उसे भाजपा के टिकट के योग्य नहीं माना जा सकता है। 

अब उत्पल ने फडणवीस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, 'गोवा में जिस तरह की राजनीति हो रही है, मैं उसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। यह मुझे मंजूर नहीं है।' उत्पल ने आगे कहा, क्या फडणवीस कह रहे हैं कि केवल जीतने की योग्यता ही मापदंड है? चरित्र कोई मायने नहीं रखता? और आप एक ऐसे व्यक्ति को टिकट देने जा रहे हैं, जिसका आपराधिक इतिहास है ओर हमें चुपचाप घर बैठना है? उन्होंने कहा, अगर भाजपा पणजी निर्वाचन क्षेत्र के लिए मौजूदा विधायक अतानासियो मोनसेरेट को टिकट देती है तो वह चुप नहीं बैठेंगे।
01:57 PM, 16-Jan-2022
शिवसेना सांसद ने केजरीवाल पर निशाना साधा
शिवसेना सांसद संजय राउत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं और मुख्यमंत्री केजरीवाल गोवा में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। 
01:24 PM, 16-Jan-2022
दारा सिंह चौहान ने सपा का दामन थामा
योगी कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले दारा सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान अखिलेश यादव ने प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दारा सिंह के साथ बड़ी संख्या में चौहान बिरादरी के लोगों ने सपा की सदस्यता ली है। ये सभी लोग मिलकर इस बार भाजपा की जमानत जब्त कराएंगे।
12:52 PM, 16-Jan-2022
गोवा में केजरीवाल का चुनावी वादा
गोवा के लिए आम आदमी पार्टी ने बड़ा चुनावी वादा किया है। चुनाव प्रचार करने के लिए गोवा पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर गोवा में उनकी सरकार बनती है तो हर युवा को रोजगार देंगे। अगर किसी को रोजगार नहीं दे पाए तो उन्हें तीन हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देंगे। इसके अलावा 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये दिए जाएंगे। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed