फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain: उज्जैन में बना विश्व कीर्तिमान, 18 लाख 82 हजार 229 दीयों से जगमग हुई बाबा महाकाल की नगरी

Sat, 18 Feb 2023 09:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 18 Feb 2023 09:07 PM IST
खास बातें

उज्जैन के मोक्षदायिनी शिप्रा के घाटों पर आज इतिहास रचा गया। यहां एक साथ करीब 19 लाख दीये जलाए गए। वहीं, पूरे शहर में 21 लाख दीपक जलाए गए हैं। स्वयंसेवकों ने दीयों में तेल बाती लगाने का काम किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाकर शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव की शुरूआत की।

विज्ञापन
Ujjain city will shine with 21 lakh lamps
दीप प्रज्वलित होने के बाद जगमगाता उज्जैन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:41 PM, 18-Feb-2023
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
शिव ज्योति अर्पणम के तहत 18 लाख 82 हजार 229 दीये जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज सब कुछ अलौकिक लग रहा है। आज से विक्रम उत्सव शुभारंभ हो रहा है जो वर्ष प्रतिपदा तक चलेगा। उन्होंने कहा कि महाकाल की कृपा बरस रही है, चारो तरफ आनंद की वर्षा हो रही है। शिव और शक्ति का मिलन हुआ है आज। शक्ति के बिना काम नहीं चलता। मैं सब में देवी को देखता हूं, लाडली बहना योजना लांच कर रहा हूं अब।

उन्होंने कहा कि उज्जैन वासियों का आज अभिनदंन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है, आगे बढ़ रहा है। लेकिन मध्य प्रदेश भी किसी से कम नहीं है। महाकाल महाराज की कृपा मध्य प्रदेश पर बरस रही है। स्वच्छता में भी उज्जैन नंबर वन बने यह जनभागीदारी बनी रहे। आइए हम सब साथ चलें, उज्जैन को आगे ले जाएं और मध्य प्रदेश को आगे ले जाएं। अपने बच्चों का भविष्य और बेहतर बनाएं। उज्जैन में महाकाल लोक की वजह से देश में हमारा नाम हुआ है।
08:30 PM, 18-Feb-2023
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में एक साथ सर्वाधिक दीपक जलाने का विश्व रिकॉर्ड महाशिवरात्रि पर बन गया। इसके बाद रामघाट पर आतिशबाजी हुई। अयोध्या की तर्ज पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मोक्षदायिनी शिप्रा के घाटों पर भी आज इतिहास रचा गया। यहां एक साथ 18 लाख 82 हजार दीये जलाए गए। वहीं पूरे शहर में 21 लाख दीपक जलाए गए हैं। स्वयंसेवकों ने दीयों में तेल बाती लगाने का काम किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाकर शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव की शुरूआत की। इसके बाद सायरन बज गया और स्वयंसेवकों ने दीपक जलाना शुरू कर दिया।

यहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की पांच सदस्यीय टीम भी मौजूद रही जिन्होंने पांच ड्रोन से निगरानी की। आज केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, दत्त अखाड़ा घाट, रामघाट और भूखी माता घाट तक लोगों की भीड़ जमा रही। इस अलौकिक और विहंगम नजारे को देखने के लिए सीएम शिवराज सिंह, उनकी पत्नी साधना सिंह और मंत्री मोहन यादव ने नौका विहार किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।

सीएम द्वारा पहला दीया जलाने के साथ ही पूरे घाट पर स्वयंसेवकों ने 18 लाख 82 हजार दीए प्रज्जवलित किए। सभी दीपक करीब एक घंटे तक जले। शाम सात बजे घाट क्षेत्र की लाइट बंद कर दी गई। इसके बाद ड्रोन कैमरे से वीडियो शूटिंग की गई। इसके बाद विश्व रिकॉर्ड की घोषणा हुई। सीएम को विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा गया। 
विज्ञापन
08:09 PM, 18-Feb-2023
उज्जैन में 18 लाख 82 हजार दीये जलाकर विश्व कीर्तिमान बना - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन में 18 लाख 82 हजार दीये जलाकर विश्व कीर्तिमान बना लिया है। उज्जैन ने अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ा है। अयोध्या में पहले 15 लाख 76 हजार दीये जलाए गए थे, उससे आगे निकलकर महाकाल की नगरी ने ये रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इसका प्रमाण पत्र सीएम शिवराज और उज्जैन महापौर ने लिया है।
08:02 PM, 18-Feb-2023
शिप्रा तट के रामघाट से दत्त अखाड़ा की ओर जाने वाली छोटी रपट पर लेजर शो और आतिशबाजी शुरू होने वाली है। लेजर शो से भगवान शिव की आराधना की जाएगी। शिप्रा घाट पर 21 लाख से ज्यादा दीए जलाए जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अभी आधिकारिक गिनती की घोषणा होना बाकी है।
07:40 PM, 18-Feb-2023
शिव ज्योति अर्पणम में जलाए गए दीयों की ड्रोन के जरिए गिनती पूरी हो चुकी है। कुछ देर बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। अभी शिप्रा घाट पर महाकाल की आरती की जा रही है और भजन गाए जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिप्रा घाट पर पत्नी के साथ दीप प्रज्वलित कर शिव ज्योति अर्पणम की शुरुआत की थी। इससे पहले वे नंदी हॉल में पहुंचे थे और दर्शन किए थे।
07:17 PM, 18-Feb-2023
शिप्रा घाट पर दीपक प्रज्वलित करते सीएम शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिप्रा घाट पहुंच कर पत्नी के साथ दीप प्रज्वलित किए। इससे पहले वे नंदी हॉल में पहुंचे थे और दर्शन किए थे। इसके साथ ही शिव ज्योति अर्पणम की शुरुआत हो गई है। आज रात नौ बजे तक दीयों की गिनती यानी कुल कितने दीए जलाए गए इसकी घोषणा की जाएगी। दीयों की गिनती ड्रोन के जरिए की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:09 PM, 18-Feb-2023
पत्नी साधना सिंह के साथ सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नंदी हॉल पहुंच गए हैं। उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ किए दर्शन।
06:19 PM, 18-Feb-2023

Ujjain: उज्जैन में बना विश्व कीर्तिमान, 18 लाख 82 हजार 229 दीयों से जगमग हुई बाबा महाकाल की नगरी

मध्य प्रदेश की उज्जैन नगरी में महाशिवरात्रि पर आज कुछ घंटों की प्रतीक्षा के बाद उज्जैन 21 लाख दीपकों से जगमगाएगा। ऐसा होने पर उज्जैन एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करेगा। इस पल के साक्षी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई खास और आम नागरिक बनेंगे। शिव ज्योति अर्पणम नाम से होने वाला यह कार्यक्रम जीरो वेस्ट कार्यक्रम होगा। इसमें उपयोग हर सामग्री को पुन: उपयोग में लिया जाएगा।



पिछले साल उज्जैन में महाशिवरात्रि पर मिट्टी के 11,71,078 दीये जलाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि इस बार 21 लाख दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। यह अभूतपूर्व आयोजन समाज और सरकार की भागीदारी से ही संभव होगा। शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत शिप्रा नदी के किनारे के साथ शहर के मंदिरों, व्यावसायिक स्थलों और घरों की भी आकर्षक रूप से सजावट कर दीपक जलाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जलाएंगे सबसे पहले दीया
शिप्रा तट पर लगे दीपों के प्रज्जवलन की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। वे शाम बाबा महाकाल के दर्शन के बाद राणौजी की छत्री पहुंचकर शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में शामिल होंगे। दीपोत्सव के लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री चौहान दीप जलाएंगे। इसके बाद वॉलंटियर्स एक साथ 21 लाख दीप जलाने जुटेंगे।

रात नौ बजे होगी रेकॉर्ड की घोषणा
शिप्रा तट पर दीपक प्रज्जलवन के लिए 10 मिनट का समय रहेगा। दीपक प्रज्जवलित होते ही वर्ल्ड रेकॉर्ड की टीम ड्रोन से वीडियोग्राफी कर दीयों की गिनती करेगी। बताया जा रहा है कि रात नौ बजे तक कितने दीपक जले और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना, इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

शिवाय बैंड देगा प्रस्तुति
शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन मंत्रोच्चार के साथ शुरू होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे और बाहर से आए बैंड भी प्रस्तुति देंगे। प्रशासन की ओर से गुना से शिवाय बैंड को बुलाया गया है।

दीपक में तेल और बाती जमाने का काम पूरा
बाबा महाकाल की नगरी एक बार फिर 21 लाख दीपों को एक साथ प्रज्वलित करने के वर्ल्ड रेकॉर्ड कायम करने को तैयार है। दो दिनों से शिप्रा तट पर चल रहे दीपक जमाने का काम पूरा हो गया है। आज दोपहर से दीपक में तेल और बाती जमाने का काम शुरू हो गया था जिसे पूरा कर लिया गया है। शाम को दीपक प्रज्जवलन की प्रक्रिया शुरू होगी।

गत वर्ष 11 लाख 71078 दीये प्रज्जवलित किए थे
शिप्रा नदी के किनारे पिछले वर्ष महाशिवरात्रि (एक मार्च 2022) पर सूरज ढलते ही एक साथ 11 लाख 71 हजार 78 दीये प्रज्वलित कर कीर्तिमान बनाया था। गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसे दीपों का सबसे बड़ा प्रदर्शन (लार्जेस्ट डिस्प्ले ऑफ ऑयल लैम्प) करार दिया था। विश्व रिकॉर्ड बनने का प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदान किया। इसके बाद आतिशबाजी कर मां शिप्रा आरती की गई थी।

अभी अयोध्या के नाम है विश्व रिकॉर्ड
वर्तमान में दीपों के सबसे बड़े प्रदर्शन का रिकॉर्ड अयोध्या के नाम है। 23 अक्टूबर 2022 को वहां 15 लाख 76 हजार दीप एक साथ जलाने का रिकॉर्ड अंकित हुआ था। इससे उज्जैन में बना रिकॉर्ड टूट गया था। अब अयोध्या का रिकॉर्ड उज्जैन में तोड़े जाने की तैयारी है।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed